Nishikant Dubey On Indus Water Treaty: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है। इस एक फैसले के बड़े मायने हैं, पाकिस्तान के लिए तगड़ा झटका है। इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस संधि को लेकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को निशाने पर लिया है, उन्होंने मोदी सरकार की भी जमकर तारीफ की है, 56 इंच वाले सीने का जिक्र किया है।

निशिकांत दुबे ने क्या लिखा?

निशिकांत दुबे ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरु जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु,रावी,व्यास,चिनाब,सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का ख़ून बहाया,आज मोदी जी दाना पानी बंद कर दिया ।बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे यह है 56 इंच का सीना ।हुक्का,पानी,दाना पानी बंद,हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं,तड़पा तड़पा के मारेंगे।

पहलगाम हमले की LIVE UPDATES

चर्चा में क्यों निशिकांत?

वैसे इस समय निशिकांत दुबे लगातार चर्चा में चल रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट को लेकर उनके द्वारा की गई टिप्पणी कोई भूला नहीं है। उन्होंने कोर्ट को लेकर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है और उन्होंने पुराने फैसलों का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है, तो संसद और विधानसभा का कोई मतलब नहीं है, इसे बंद कर देना चाहिए। 

निशिकांत और कई सारे विवाद

बीजेपी ने खुद को इस बयान से पूरी तरह दूर कर लिया और अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे निशिकांत का निजी बयान बताया। लेकिन विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने का काम किया, आरोप लगाया कि अब अदालतें भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। वैसे निशिकांत दुबे पहले भी विवादों में रह चुके हैं, वे अपने तेज-तरार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। संसद में उनकी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ हुई नोकझोंक भी चर्चा का विषय रही थी। इसके अलावा उनकी डिग्री को लेकर भी विवाद की स्थिति रही है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की तुलना में भारत कितना ताकतवर?