Padma Awards Full List: केंद्र सरकार ने इस वर्ष पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी कर दी है। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, पद्म पुरस्कार के विजेताओं की सूची हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित की जाती है।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को क्रमशः सार्वजनिक कार्यों और कला के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। क्रिकेटर रोहित शर्मा और अभिनेता आर. माधवन पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।
ये पुरस्कार कला और सामाजिक कार्य से लेकर सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, खेल और सिविल सेवा तक विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने को मंजूरी दी है। जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को मिलेगा पद्म श्री अवार्ड, विश्व विजेता हरमनप्रीत कौर को भी सम्मान; कुल 8 खिलाड़ी होंगे सम्मानित
‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- पद्म अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, आर माधवन-ममूटी को भी किया गया सम्मानित
इस साल सबसे अधिक विजेता महाराष्ट्र (15) से, उसके बाद तमिलनाडु (13), उत्तर प्रदेश (11), पश्चिम बंगाल (11) और केरल (8) का स्थान रहा।
पद्म पुरस्कार कब प्रदान किए जाते हैं?
ये पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास होते हैं। पद्मा पुरस्कार 2026 के विजेता: यहां पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं की पूरी सूची दी गई है-








