Jagdeep Dhankhar: यूनाइटेड किंगडम (UK) की अपनी यात्रा के दूसरे दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय छात्रों को संबोधित किया। धनखड़ ने कहा, ‘भारतीयों का डीएनए (DNA) इतना मजबूत है कि उनकी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। भारतीय लोग जहां भी जाते हैं, अद्भुत प्रदर्शन करते हैं।
जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘अगर हम ग्लोबल स्तर पर देखें और जांच करें तो हमारा डीएनए इतना मजबूत है कि हमारी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं दे सकता। हम जहां भी जाते हैं, आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’ उन्होंने कहा कि की विकसित देश भी औसत दर्जे से विकास कर रहे हैं, लेकिन इसके विपरीत पिछले आठ सालों में भारत ने अच्छी प्रगति की है। हमारा भारत इस वक्त पिछले पहले से कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है। भारत का उत्थान अजेय है।
किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए धनखड़
उपराष्ट्रपति ने छात्रों से और अच्छा करने की कोशिश करने की अपील की और भारत-ब्रिटेन संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। धनखड़ और उनकी पत्नी शनिवार को लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए थे।
अपनी यात्रा के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने बकिंघम पैलेस में स्वागत समारोह के दौरान किंग चार्ल्स III, संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन और विश्व के अन्य नेताओं से मुलाकात की। जगदीप धनखड़ ने यूनाइटेड किंगडम में भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र इस समय एक ऐसे स्तर पर काम कर रहा है, जिसकी दुनिया में तुलना नहीं की जा सकती।
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हमारे संस्थान पूरी तरह से स्वतंत्र है। भारत का चुनाव आयोग शेष दुनिया के लिए एक लाइट हाउस है कि कम से कम समय में निष्पक्ष और कुशलता से चुनाव कैसे कराया जा सकते हैं। भारत में आप कानून के प्रति जवाबदेही हैं भले आप कोई भी व्यक्ति हों। कोई भी कानून की पहुंच से बाहर नहीं है और न ही किसी के साथ गलत व्यवहार किया जा सकता है।’ उपराष्ट्रपति भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूती देने के लिए भारतीय प्रवासी समुदाय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत को अपने डायस्पोरा पर गर्व है। वे भारत के 24X7 एंबेसडर हैं, यहां 1.7 मिलियन और पूरी दुनिया में 32 मिलियन भारतीय रहते हैं।