सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल होने के बाद से विपक्ष पर आक्रामण करने से नहीं चुकते हैं। गोरखपुर में उन्होंने कहा सुभासपा जल्द उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जगह लेगी।
उनकी पार्टी महिलाओं को गोलबंद करने का कार्य किया है।सुभासपा के कार्यक्रम में कही भी 10 से 20 हजार लोग एकत्रित हो जाते हैं। राजभर ने बताया कि मैनपुरी, सहारनपुर, झांसी और गोरखपुर की मीटिंग से सुभासपा की ताकत दिखाई देती है। यही कारण है कि हर दल आज सुभासपा को अपने साथ लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में सुभासपा-सपा का गठबंधन था। गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिली थी पर अब सपा से नाता खत्म हो गया है।
राजभर ने कहा लोकसभा चुनाव में सपा का अब खाता भी नहीं खुलने वाला है। इसलिए समाजवादी पार्टी परेशान है। शिवपाल यादव को भी हकीकत पता है। संसद में विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हमला बोलते हुए सुभासपा प्रमुख ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई है। विपक्षी एकता में कोई दम नहीं है। इसलिए उन्हें चुनाव जीतने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को यूपी में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
बीजेपी की विचारधारा के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने साथ होने का दावा किया। शिवपाल यादव की ओर से मिले प्रस्ताव पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा सपा में फिर जाने का कोई प्रश्न नहीं उठता है। शिवपाल यादव स्वयं NDA में शामिल होंगे।लोगों को शीघ्र देखने को मिलेगा। ओम प्रकाश राजभर सर्किट हाउस में अपनी पार्टी के 8 जिलों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक करने के लिए यहां आए हुए थे।