Assam NRC Additional Draft List 26 June 2019 Online, http://www.assam.gov.in, http://www.nrcassam.nic.in, http://www.assam.mygov.in News Updates: असम सरकार ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC)  ड्राफ्ट की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक ड्राफ्ट से 1 लाख से ज्यादा लोगों को बाहर कर दिया गया। ताजा लिस्ट में उन लोगों के नाम शामिल हैं, जिनके नाम 30 जुलाई, 2018 को जारी ड्राफ्ट में नाम था, लेकिन ये लोग किन्हीं कारणों से अपनी नागरिकता के पुख्ता सबूत नहीं दे पाए थे। नई ड्राफ्ट लिस्ट सुबह 10 बजे सार्वजनिक कर दी गई। एनआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर  लॉग इन कर नई लिस्ट को देखा जा सकता है।

NRC Assam Additional Draft List 2019: Check Here

Live Blog

21:57 (IST)26 Jun 2019
असम में हमें कांग्रेस का पुराना गौरव लौटाना है, फिर से सरकारी बनानी है: मनमोहन

राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं का आह्वान किया कि राज्य में फिर से पार्टी का पुराना गौरव वापस लाना है और सरकार बनानी है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यहां सम्मानित किए जाने के मौके पर सिंह ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘ असम ने मुझे राज्यसभा में सीट दी। मैं इसके लिए राज्य का आभारी हूं।’’

21:54 (IST)26 Jun 2019
नई सूची आने के बाद भी असम में रही शांति, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

एनआरसी की नई सूची से बाहर किए गए लगभग एक लाख लोगों के बाद भी बुधवार को असम से किसी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं आई। ये जानकारी असम पुलिस के एडीजी मुकेश अग्रवाल ने दी। उनके मुताबिक, हर चीज काबू में है और किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखे हैं।

18:49 (IST)26 Jun 2019
राज्यसभा में PM मोदी ने किया NRC का जिक्र, कांग्रेस से कहा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) का जिक्र भी किया। उन्होंने कांग्रेस से कहा, ‘‘ आप एनआरसी का क्रेडिट क्यों नहीं लेते ? राजीव गांधी ने असम समझौते को, एनआरसी को स्वीकार किया था। उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप किया था तब हमने एनआरसी को लिया था। आधा लीजिए आधा छोड़िए, यह नहीं चलेगा। हमारे लिए यह वोट की राजनीति नहीं है। यह देश के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है।’’

17:39 (IST)26 Jun 2019
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है NRC का काम

असम एनआरसी का काम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है। पिछले महीने ही सुप्रीम कोर्ट ने एनआरसी की समय सीमा बढ़ाने से इंकार कर दिया था। पुरानी लिस्ट में जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें अपना दावा पेश करने या आपत्ति जताने का मौका भी दिया गया था। 36 लाख लोगों ने नागरिकता का दावा ठोका था, वहीं 2 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज करायी थी।

16:58 (IST)26 Jun 2019
NRC ड्राफ्ट से बाहर करने की वजह भी बताई पत्र में

इस पत्र में लोगों को यह भी बताया जाएगा कि उन्हें एनआरसी के एडिशनल ड्राफ्ट लिस्ट से क्यों बाहर रखा गया है और यह जानकारी भी दी जाएगी कि लोग डिस्पोजिंग ऑफिसर के सामने अपना दावा कैसे पेश कर सकते हैं।

16:08 (IST)26 Jun 2019
कहां मिल रही है NRC की नई सूची?

एनआरसी की नई लिस्ट की हार्ड कॉपी एनआरसी सेवा केन्द्रों, डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय, एसडीओ और सर्किल ऑफिसर के कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।एनआरसी के स्टेट कॉर्डिनेटर का कहना है कि जो लोग इस लिस्ट में शामिल हैं उन्हें 'लेटर ऑफ इन्फोर्मेशन' के द्वारा सूचित किया जाएगा, जो कि लोगों के घर के पते पर पहुंचेगा। 

15:21 (IST)26 Jun 2019
'दस्तावेज जमा करने के बावजूद महिला को डिटेंशन सेंटर भेजा!'

फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल द्वारा विदेशी घोषित किए जाने के बाद सोनितपुर की एक महिला अमिला शाह को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अमिला शाह के बेटे का कहना है कि उनकी मां ने तेजपुर कोर्ट में सभी दस्तावेज जमा किए थे, इसके बावजूद उन्हें विदेशी बताते हुए डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

14:28 (IST)26 Jun 2019
सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा बढ़ाने से कर दिया था इंकार

असम एनआरसी का काम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है। एनआरसी की अंतिम लिस्ट 31 जुलाई को जारी की जाएगी। पिछले माह ही कोर्ट ने समय सीमा को बढा़ने से इंकार कर दिया था। 

13:47 (IST)26 Jun 2019
कानून के इस प्रावधान के तहत बाहर किए गए लोग

एनआरसी के राज्य समन्वयक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह सूची नागरिकता की अनुसूची नियम 2003 के क्लाज-5 के प्रावधानों के अनुसार प्रकाशित की गई है।

13:28 (IST)26 Jun 2019
31 जुलाई को जारी होगी फाइनल लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, 31 जुलाई को असम एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

12:50 (IST)26 Jun 2019
इन लोगों के नाम हैं लिस्ट में शामिल

एनआरसी की एडिशनल ड्राफ्ट लिस्ट में उन लोगों के नाम शामिल हैं, जिनका नाम डीएफ (डिक्लेयर्ड फोर्नर्स), डीवी (डाउटफुल वोटर्स) और पीएफटी (पर्सन विद केसेस पेंडिंग एट फोरनर्स ट्रिब्यूनल) की लिस्ट में शामिल है।

12:19 (IST)26 Jun 2019
पहली लिस्ट में 2.89 करोड़ लोगों के नाम शामिल किए गए थे

30 जुलाई, 2018 को जारी एनआरसी की पहली लिस्ट में 3.29 करोड़ में से 2.89 करोड़ लोगों के नाम शामिल किए गए थे। इस लिस्ट से 40 लाख लोगों को बाहर रखा गया था।

12:09 (IST)26 Jun 2019
दावों और आपत्तियों के नतीजे इस लिस्ट में शामिल नहीं

बताया जा रहा है कि एनआरसी के ताजा लिस्ट में नागरिकता के दावों और आपत्तियों से संबंधी नतीजों की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

11:45 (IST)26 Jun 2019
एनआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें नाम

NRC ने आज अपनी नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को एनआरसी असम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nrcassam.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।