Nilokheri (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा की नीलोखेड़ी विधानसभा सीट पर पांच भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा प्रत्याशी भगवान दास ने कांग्रेस प्रत्याशी धर्मपाल को 18845 वोटों से हरा दिया है। 90 सीटों वाली विधानसभा में इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। इस सीट पर लोगों ने जमकर वोटिंग की थी।
Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां से भगवान दास कबीरपंथी को टिकट देकर चुनावी दंगल में उतारा था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने मुकाबले को रोचक बनाते हुए धर्मपाल गोंदर को टिकट दिया। अब अगर आम आदमी पार्टी की बात करें तो पार्टी ने अमर सिंह पर भरोसा जताया। इस बार दोनों प्रमुख पार्टियां अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बता दें कि इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों का जीतने का रिकॉर्ड रहा है।
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से उस साल नीलोखेड़ी विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धर्मपाल गोंदर ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, यहां पर भी मुकाबला काफी टक्कर का देखने को मिला था। गोंदर ने यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 2222 वोटों के अंतर से मात दी थी। इस सीट पर सबसे चिंताजनक बात यह थी कि यहां पर वोटिंग पर्सेंटेंज काफी कम था। 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां सिर्फ 32.2 वोटिंग फीसदी रही थी।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते / हारे |
निर्दलीय | धर्मपाल गोंदर | 42,979 | जीते |
बीजेपी | भगवान दास | 40,757 | हारे |
कांग्रेस | बंता राम | 19,736 | हारे |
निर्दलीय उम्मीदवारों ने ज्यादा बार जमाया कब्जा
नीलोखेड़ी विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। 13 में से पांच चुनाव निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीते हैं। इस बार दोनों प्रमुख पार्टियां अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। कांग्रेस ने आखिरी बार 2005 में यह सीट जीती थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में जीत हासिल की थी। साल 1996 में एचवीपी पार्टी से विजेंद्र को यह सीट मिली थी।
वहीं साल 2000 में आईएनएलडी के सतवीर सिंह कादियान ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था। साल 2005 में कांग्रेस पार्टी की परसानी देवी विधायक बनी थीं। अब अगर बात साल 2009 की करें तो आईएनएलडी से मामूराम ने 47001 वोट पाकर सीट का नेतृत्व किया। साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के भगवान दास यहां से जीतकर एमएलए बने थे।