बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा एक टीवी चैनल पर महमूद पराचा पर भड़क गए और उन्होंने कहा कि इनके दिमाग पर भी सैनेटाइजर डाला जाना चाहिए। ये शो कर-कर के हम लोगों को भी पागल बना देंगे। दरअसल, एक टीवी चैनल पर बहस हो रही थी कि क्या शाहीन बाग का प्रदर्शन देशहित से ऊपर है। शाहीन बाग को कोरोना वायरस को देखते हुए खाली कराया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर बहस के दौरान  पैनलिस्ट अपना तर्क रख रहे थे।

इस दौरान एंकर ने संबित पात्रा से सवाल किया। संबित पात्रा जवाब दे ही रहे थे कि बीच में महमूद पराचा बोल पड़े जिसके बाद  संबित पात्रा भड़क गए और उनसे शांत रहने को कहा। एंकर ने पूछा कि संबित पात्रा ये कोरोना से लड़ाई में संविधान की दुहाई देने कितना सही लगता है।

उनके इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, इनकी आवाज को कम तो करिए कैसे बात करूंगा। इसके बाद संबित पात्रा ने हाथ जोड़ते हुए कहा- कैमरा पर्सन भाई आप सैनेटाइजर उठाकर इस पराचा के दिमाग पर डालें। इनके हाथ के साथ-साथ दिमाग को भी धोने की जरूरत है। ये क्या बातें कर रहे हैं और हम झेल रहे हैं। यहां हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है ये क्या बातें कर रहे हैं।

इसके बाद पात्रा ने कहा कि इनकी आवाज कम करिए नहीं तो हम लोग पागल हो जाएंगे। हम कोरोना वायरस पर डिबेट कर रहे हैं, ये अखाड़ा क्यों खोल रखा है। पराचा का माइक धीरे किया गया। जिसेक बाद संबित पात्रा ने अपनी बात रखी।