Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुप्पुर में एक 27 साल की महिला ससुराल वालों की दहेज की मांग से परेशान हो गई। उन ससुराल वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक तौर से प्रताड़ित किया जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। अब पुलिस ने महिला के पति और ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका रिधन्या गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के प्रमुख अन्नादुरई की बेटी थी, जिसकी शादी इसी साल अप्रैल में कविन कुमार से हुई थी। रिश्ता पक्का होने से लेकर शादी होने तक ससुराल वालों की हर एक डिमांड पूरी की गई। वहीं शादी होने के बाद महिला रिधन्या को ज्यादा दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया।
रेल यात्री ध्यान दें! आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर
कार में कीटनाशक गोलियां खाकर दे दी जान
पिछले शनिवार को रिधान्या अपने ससुराल से यह कहकर निकली थी कि वह मोंडिपलायम मंदिर जा रही है। कई घंटे बाद पुलिस को इलाके में खड़ी एक कार के बारे में पता चला। उस कार के अंदर देखा गया तो रिधन्या बेहोश पाई गई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसने कथित तौर पर कीटनाशक की गोलियां खा ली थीं। उसके शव को अविनाशी के सरकारी अस्पताल भेजा गया और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
ससुराल वालों ने जीना मुश्किल कर दिया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर 500 सोवरेन (करीब 4 किलो) सोने की ज्वैलरी और 70 लाख रुपये की लग्जरी वोल्वो कार देने के वादे के साथ यह रिश्ता पक्का हुआ था। शादी के दौरान केवल 300 सोवरेन ही दिए गए थे। ऐसे में लगातार ससुराल वाले बचे हुए सोने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके चलते ही वे महिला के साथ दुर्व्यवहार करते थे।
पिता को किए 7 मैसेज
सुसाइड से पहले रिधन्या ने अपने पिता का व्हाट्सऐप 7 वायस नोट्स भेजे थे। रिधान्या ने विस्तार से बताया कि उसे क्या झेलना पड़ा। उसने अपने पति और उसके माता-पिता पर रोज़ाना मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और कविन पर कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने एक संदेश में कहा, “मुझे यह लाइफ पसंद नहीं है। मैं इसे जारी नहीं रख सकती। आप और मां ही मेरी दुनिया हैं। मुझे माफ़ करना, पापा सब कुछ खत्म हो गया है। मैं जा रही हूं।”
स्टार्टअप के लिए मांग रहे थे 100 करोड़
रिधन्या के पिता ने बताया कि कैसे उसके ससुराल वालों ने अपने दहेज की तुलना दूसरों से की थी और कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी, जैसे अन्य दूल्हों को स्टार्ट अप शुरू करने के लिए मिले थे। अन्नादुरई ने कहा कि बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ धोखा किया उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई अन्य परिवार उनके परिवार की तरह कष्ट न झेले।
नए वक्फ कानून के खिलाफ साथ आए तेजस्वी और पप्पू यादव
रिधन्या के पिता अन्नादुरई ने बताया कि रिधान्या अपनी शादी के 15 दिन बाद ही घर लौट आई थी, वह बहुत दुखी और परेशान थी। उन्होंने कहा, “मैंने उससे कहा कि वह एडजस्ट कर ले। मुझे तब समझ नहीं आया कि यह कितना बुरा था।” रिधान्या के बार-बार अनुरोध करने के बाद, उसकी सास ने उससे मुलाकात की और माफ़ी मांगी, लेकिन हालात नहीं बदले। अन्नादुरई ने कहा, “जब वह दोबारा लौटी, तब तक वह पूरी तरह टूट चुकी थी।”
चेयूर पुलिस ने कविन कुमार और उसके माता-पिता ईश्वरमूर्ति और चित्रादेवी को दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है और अभी सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
रात 12.30 बजे बैग लेकर थाने पहुंचा 25 साल का लड़का, खोलकर बोला- दो बच्चों के कंकाल है