NCP Candidate List: शुक्रवार को अजित पवार की एनसीपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सात नामों का ऐलान किया गया। एनसीपी की इस लिस्ट में इस्लामपुर से निशिकांत पाटिल, तासगांव – कवठे महांकाल से संजयकाका रामचंद्र पाटिल, अणुशक्ति नगर से सना मलिक (नवाब मलिक की बेटी), बांद्रा ईस्ट से जिशान सिद्दिकी (बाबा सिद्दीकी के बेटे), वड़गांव शेरी से सुनील टिंटगरे, शिरुर से ज्ञानेश्वर कटके औऱ लोहा से प्रताप पाटिल चिखलीकर को मैदान में उतारा गया है।
पहली लिस्ट में 38 नाम जारी किए गए – एनसीपी ने अपनी पहली लिस्ट में कुल 38 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इनमें बारामती से अजित पवार, येवला से छगन भुजबल, आंबेगाव से दिलीप वलसे पाटिल, कागल से हसन मुश्रीफ, परली से धनंजय मुंडे, दिंडोरी से नरहरी झिरवाल, अहेरी से धर्मराव बाबा आत्राम, श्रीवर्धन से आदिती तटकरे, अंमनेर से अनिल भाईदास पाटिल शामिल हैं।
Shivsena UBT Candidate List, Maharashtra BJP Candidate List, Shivsena Eknath Shinde Candidate List
पहली लिस्ट में और किस-किस का नाम?
अजित पवार की पार्टी ने पहली लिस्ट में उदगीर से संजय बनसोडे, अर्जुनी मोरगांव से राजकुमार बडोले, माजलगांव से प्रकाश दादा सोलंके, वाई से मकरंद पाटिल, सिन्नर से माणिकराव कोकाटे, खेल आलंदी से दिलीप मोहिते, अहमदनगर शहर से संग्राम जगताप, इंदापुर से दत्तात्रप भरणे, अहमदपुर से बालासाहेब पाटिल, शहापुर से दौलत दरोड़ा, पिंपरी से अण्णा बनसोडे, कलवण से नितिन पवार कोचुनाव मैदान में उतारा है।
इन नामों के अलावा पहली लिस्ट में कोपरगांव से आशुतोष काले, अकोले से किरण लहामटे, बसमत से चंद्रकांत राजू नवघरे, चिपलूण से शेखर निकम, मावल से सुनील शेलके, जुन्नर से अतुल बेनके, मोहोल से यशवंत विट्ठल माने, हडसपर से चेतन तुपे, देवलाली से सरोज अहिरे, चंदगड से राजेश पाटिल, इगतपुरी से हिरामण खोसकर, तुमसर से राजू कारेमोरे, पुसद से इंद्रनील नाईक, अमरावती शहर से सुलभा खोडके, नवापुर से भरत गावित, पाथरी से निर्मला उत्तमराव विटेकर और मुंब्रा-कलवा से नजीब मुल्ला को चुनाव मैदान में उतारा है।