उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मांखी थाना क्षेत्र के निस्पंसरी गांव में नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार (7 अक्टूबर) को कन्या भोज के दौरान पूजा करते समय आग लग गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, 2 अन्य बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निस्पंसरी में कन्या भोज के दौरान आग लगने की घटना में बच्ची की मौत पर दु:ख जताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। घायल बच्चियों को इलाज के लिए सीएचसी तथा मृतक कन्या को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

उच्चतम न्यायालय ने मुंबई की आरे कॉलोनी में ‘मेट्रो कार शेड’ बनाने के लिए पेड़ काटे जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है और इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख तय की है। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की विशेष पीठ ने पेड़ों को काटे जाने के खिलाफ एक विधि छात्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को कहा कि ‘‘अब कुछ भी ना काटें।’’ साथ ही न्यायालय ने कहा कि इस पूरे मामले की समीक्षा करनी होगी। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी पेड़ों को काटे जाने का विरोध कर रहे हैं।

 

Live Blog

14:38 (IST)07 Oct 2019
एक्सिडेंट से बचाने के लिए फेसम है बेंगलुरु का यह मंदिर

कर्नाटक के बेंगलुरु में श्री प्रसन्न गणपति का मंदिर काफी फेमस है। इसे एक्सिडेंट गणेश टेंपल भी कहा जाता है। मान्यता है कि अगर कोई इस मंदिर में पूजा नहीं करता है तो उसका एक्सिडेंट हो जाएगा।

11:00 (IST)07 Oct 2019
कागज बनाने के कारखाने में गैस रिसाव होने के बाद 10 कर्मी अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में कागज बनाने के एक कारखाने में गैस लीक होने के कारण 10 कर्मी बीमार पड़ गए। न्यू मंडी पुलिस थाने के प्रभारी संजीव कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को गैस रिसाव होने के बाद कर्मचारियों ने आंखों में जलन होने और सांस फूलने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

03:47 (IST)07 Oct 2019
कांग्रेस पार्टी को अब कोई नहीं बचा सकता: ओवैसी

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का सफाया हो चुका है और अब उसे ‘कैल्शियम का इंजेक्शन’ देकर भी नहीं बचाया जा सकता है। वह पुणे में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब कोई दम नहीं है। 

02:09 (IST)07 Oct 2019
किसानों के उत्पीड़न पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बकाया बिजली बिल वसूलने के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किए जाने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। वाड्रा ने बदायूं के उस किसान के रिश्तेदारों के लिए मुआवजा भी मांगा, जिसकी बिजली बिल के बकाए की वसूली को लेकर हुए कथित उत्पीड़न से मौत हो गई।

16:42 (IST)06 Oct 2019
सपा विधायक नाहिद हसन की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू

उत्तर प्रदेश में शामली जिले की एक अदालत ने सपा के ‘भगोड़े’ विधायक नाहिद हसन के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू करने की पुलिस को इजाजत दे दी। विधायक के खिलाफ अधिकारी से बदसलूकी करने और बिना वैध कागजात के गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

16:41 (IST)06 Oct 2019
जयललिता की बायोपिक में अरविंद स्वामी के साथ मधु भी होंगी

फिल्म अभिनेत्री मधु, जयललिता की बायोपिक में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही वह दो दशक बाद अपने ‘‘रोजा’’ के सह-कलाकार अरविंद स्वामी के साथ फिर से काम करेंगी। तमिल में ‘‘तलाइवी’’ और हिंदी में ‘‘जया’’ शीर्षक से बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन विजय करेंगे, जो दक्षिण के शीर्ष फिल्मकारों में से एक हैं और ‘‘मद्रासपट्टिनम’’ तथा ‘‘दैवा तिरुमगल’’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

16:40 (IST)06 Oct 2019
फिल्म ''तड़प'' की शूटिंग उत्तराखंड में होगी

फिल्म निर्देशक मिलन लूथरिया अपनी आगामी फिल्म ‘तड़प'' की शूटिंग 21 अक्टूबर से उत्तराखंड में करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से यहां मुलाकात करने आये लूथरिया ने बताया कि ‘तड़प’ की 90 प्रतिशत शूटिग उत्तराखंड में होगी। ''वन्स अपॉन ए टाइम'' और ''डर्टी पिक्चर'' जैसी फिल्मों के निर्देशक लूथरिया ने बताया कि 21 अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 45 दिन तक इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश और हर्षिल में होगी।

16:38 (IST)06 Oct 2019
गैंगस्टर राठी ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया, कोठरी बदली गई

माफिया सरगना मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी गैंगस्टर सुनील राठी के तिहाड़ जेल र्किमयों का व्यवहार पक्षपातपूर्ण, असहयोगात्मक और खतरनाक होने का आरोप लगाने के बाद उसकी कोठरी बदल दी गई है। यह जानकारी जेल प्रशासन ने दिल्ली की अदालत को दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कमिनी लाउ ने राठी को स्थानातंरित करने का निर्देश दिया था जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने आज्ञापालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

15:30 (IST)06 Oct 2019
मुंबई की आरे कॉलोनी में विवाद बढ़ा, हिरासत में लिए गए प्रकाश आंबेडकर

मुंबई मेट्रो के लिए आरे कॉलोनी में करीब 2500 पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रविवार (06 अक्टूबर) को प्रकाश आंबेडकर को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि वह आरे कॉलोनी जा रहे थे।

15:00 (IST)06 Oct 2019
पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा में शामिल

पूर्व सांसद रमाकांत यादव रविवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। चार बार सांसद रह चुके रमाकांत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। वह वर्ष 2014 में आजÞमगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। रमाकांत इस साल भदोही लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, मगर कामयाबी नहीं मिली। उन्हें गत तीन अक्टूबर को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

14:58 (IST)06 Oct 2019
तेलंगाना में ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत
14:18 (IST)06 Oct 2019
श्रीगंगानगर ग्राम पंचायतों के बही-खाते ऑनलाइन करने वाली राजस्थान की पहली जिला परिषद

राजस्थान की श्रीगंगानर जिला परिषद की सभी 336 ग्राम पंचायतों के बही-खाते ऑनलाइन हो गए हैं। इससे इन पंचायतों द्वारा करवाए जाने वाले काम के भुगतान में गड़बड़ी की संभावना लगभग खत्म हो गयी है। राज्य में इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली जिला परिषद है।

14:16 (IST)06 Oct 2019
किशोरी के साथ दो युवकों ने किया बलात्कार

मुजफ्फरनगर जिले के कवल गांव में गन्ने के खेत में दो युवकों ने 17 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार को उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर के पास कूड़ा फेंकने गई थी। पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बिजेन्द्र और रब्बाल ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया और उसे घटना की जानकारी किसी को ना देने की धमकी भी दी।

14:01 (IST)06 Oct 2019
लखनऊ से आनंद विहार आ रही डबल डेकर ट्रेन पटरी से उतरी, टला बड़ा हादसा

 उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्टेशन के निकट रविवार को लखनऊ-आनंद विहार ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि कटघर और मुरादाबाद स्टेशनों के बीच सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन की पांचवी और आठवीं बोगी पटरी से उतर गई।

13:21 (IST)06 Oct 2019
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में हो रहा है, जिसमें विभिन्न देशों की करीब 250 फिल्में दिखाई जाएंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को यह घोषणा की। जावड़ेकर ने कहा कि रूस इस साल फिल्म महोत्सव में भागीदार देश होगा। उन्होंने कहा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता अमिताभ बच्चन की सात या आठ चुनिंदा फिल्में भी फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी।

12:27 (IST)06 Oct 2019
वित्त मंत्रालय 14 अक्टूबर से शुरू करेगा बजट तैयारी की प्रक्रिया

वित्त मंत्रालय 2020-21 के सालाना बजट की तैयारी प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू करेगा। मंत्रालय को अन्य बातों के अलावा आर्थिक वृद्धि में नरमी और राजस्व संग्रह में कमी के महत्वपूर्ण मसलों का समाधान करना है। यह नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दूसरा बजट होगा।

12:23 (IST)06 Oct 2019
ठाणे में एक होटल में दो गुटों के बीच झड़प, 13 लोग घायल

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार देर रात एक होटल में दो गुटों के बीच झड़प में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 13 लोग घायल हो गए। घटना घोड़बंदर रोड स्थित फाउंटेन होटल में 12 बजकर 15 मिनट पर हुई। वहां खाना खाने आए कुछ स्थानीय युवकों की दोपहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर होटल के सुरक्षार्किमयों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद होटल के कर्मचारी सुरक्षार्किमयों के बचाव में उतर आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय पाटिल ने कहा कि इसके बाद युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई।

12:07 (IST)06 Oct 2019
फारूक-उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचा 15 सदस्यीय डेलीगेशन
11:57 (IST)06 Oct 2019
राहुल के हटने के बाद उम्मीदवारों के चयन में सीमित हुई युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भागीदारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के हटने के बाद आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन में भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भागीदारी सीमित हो गई है। दरअसल, युवा कांग्रेस ने संगठन की परंपरा के मुताबिक महाराष्ट्र में अपने 13 पदाधिकारियों और हरियाणा में सात पदाधिकारियों को टिकट देने की अनुशंसा की थी।

11:49 (IST)06 Oct 2019
TMC सांसद नुसरत जहां ने पति निखिल जैन संग की मां दुर्गा की पूजा
10:52 (IST)06 Oct 2019
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने की फायरिंग, PDP का पूर्व नेता घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने शनिवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस घटना में पीडीपी का एक पूर्व नेता घायल हो गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

10:35 (IST)06 Oct 2019
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को यह घोषणा की। जावड़ेकर ने कहा कि रूस इस साल फिल्म महोत्सव में भागीदार देश होगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानीय भारतीय भाषाओं की 26 फीचर और 15 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा लगभग 50 साल पहले विभिन्न भाषाओं में बनीं 12 फिल्में भी पर्दे पर दिखाई देंगी।

10:20 (IST)06 Oct 2019
फारूक-उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे NC नेता

जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्य पाल मलिक ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के डेलीगेशन को पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की इजाजत दे दी है। बता दें कि नेशनल कांग्रेस के दोनों नेता इस वक्त श्रीनगर में नजरबंद हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता मदन मंटो ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा समेत अन्य नेताओं का डेलीगेशन आज फारूक व उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करेगा।

10:19 (IST)06 Oct 2019
देशभर में आज दुर्गाष्टमी की धूम

देशभर में आज (06 अक्टूबर) दुर्गाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वहीं, कई जगह कंजक पूजन भी हो रहा है। मुंबई के मुंबादेवी मंदिर में भक्तों ने काकड़ आरती की तो राजस्थान के कैला देवी मंदिर में भी मां के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। हालात ऐसे हैं कि मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं है।

09:05 (IST)06 Oct 2019
नए भारत के साथ हुई है नए ‘राष्ट्रपिता’ की उत्पत्ति : तुषार गांधी

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने शनिवार को कहा कि नए भारत के साथ-साथ नए ‘राष्ट्रपिता’ की भी उत्पत्ति हुई है, लेकिन महात्मा गांधी ऐसे देश के राष्ट्रपिता कभी नहीं बनते। उन्होंने राष्ट्रपिता के अस्थि विसर्जन में इस्तेमाल किए गए पात्र की हाल ही में मध्य प्रदेश से हुई चोरी को ‘बेअदबी’ बताया और इस घटना पर चुप्पी साधने के लिए केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की।

09:04 (IST)06 Oct 2019
ट्रंप महाभियोग मामले में विदेश मंत्रालय करेगा कानून का पालन: पोम्पिओ

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही में विदेश मंत्रालय कानून का पालन करेगा। पोम्पिओ यूनान की यात्रा पर हैं। उन्होंने संवाददताताओं को बताया कि उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार रात कांग्रेस को एक पत्र भेजा है और कांग्रेस की एक समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेज के संबंध में विदेश मंत्रालय ने ऐसा किया।

08:47 (IST)06 Oct 2019
बुर्किना फासो में सोने की खदान स्थल पर हमला, 20 लोगों की मौत

उत्तरी बुर्किना फासो में सोने की एक खदान स्थल पर हुए हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। हमला सोम प्रांत में शुक्रवार को उस स्थान के निकट हुआ जहां सितंबर के मध्य महीने में जिहादियों ने एक पुल को उड़ा दिया था। यह पुल दो उत्तरी शहरों को जोड़ता था। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, ‘‘ सशस्त्र लोगों ने दोलमाने में सोने की खदान स्थल पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर खनिक हैं।’’

08:36 (IST)06 Oct 2019
भारतीय वायु सेना दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू
08:31 (IST)06 Oct 2019
गिरिराज के तंज पर जेडीयू का पलटवार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा पटना में जलभराव से निपटने में ‘अक्षमता’ को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर हमले के बाद बिहार में बीजेपी और जेडीयू में तनातनी हो गई है। सिंह ने कहा था, ‘‘जब ताली सरदार को, तो गाली भी सरदार को।’’ पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद राजधानी पटना के कई इलाकों में पानी भरने को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी शुक्रवार को दरभंगा में की थी।

08:11 (IST)06 Oct 2019
डेमोक्रेट एलिजाबेथ वारेन ने कश्मीर को लेकर चिंता जताई

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार एलिजाबेथ वारेन ने शनिवार को कश्मीर में पाबंदियों एवं संचार प्रतिबंधों को लेकर चिंता जताई। साथ ही, भारत से कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करने की अपील की। भारत सरकार द्वारा पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा के बाद कश्मीर में पाबंदियां लगा दी गई थीं। अनुच्छेद 370 के तहत राज्य को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था।

08:10 (IST)06 Oct 2019
नवजात शिशु को फेंकने पर डॉक्टर और एएनएम गिरफ्तार

आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में बिन ब्याही मां द्वारा एक र्निसंग होम में अपनी नवजात शिशु छोड़े जाने के बाद उसे एक मंदिर के समीप फेंकने और बाद में उसकी मौत हो जाने के मामले में शनिवार को एक निजी डॉक्टर और एक एएनएम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इस शिशु को एक अक्टूबर को माचिलीपटनम के एक नर्सिंग होम में छोड़ दिया गया था। उसी दिन डॉ. धनवंतरि श्रीनिवासाचार्य और एएनएम बेबी रानी की अगुवाई में नर्सिंग कर्मचारियों ने बच्चे को कथित रूप से श्री वेंकेटेश्वरसामी मंदिर के समीप फेंक दिया था।

08:09 (IST)06 Oct 2019
बिना अनुमति बैठक करने पर आप नेता सोनी सोरी गिरफ्तार

सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की नेता सोनी सोरी को बिना अनुमति छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जनसभा करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सोरी को पलनार गांव से सीआरपीसी की धारा 151, 107 और 116 के तहत गिरफ्तार किया गया।

08:09 (IST)06 Oct 2019
मालगाड़ी पटरी से उतरी, यातायात दो घंटे जाम

धनेटा रेलवे स्टेशन के पास सेना की स्पेशल मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई जिसकी वजह से 2 घंटे तक यातायात जाम रहा। मंडल रेल प्रबंधक करण प्रकाश ने बताया कि स्पेशल गाड़ी मुरादाबाद से बरेली की तरफ आ रही थी। ट्रेन लूप लाइन से गुजर रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। ट्रेन की आखिरी बोगी पटरी से उतर गई।