कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद यह पहली बार है कि आजाद को कश्मीर जाने का मंजूरी दी गई है। बता दें कि आजाद को श्रीनगर, अनंतनाग, जम्मू और बारामुला जाने की इजाजत दी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। फडणवीस ने मीडिया में आयी उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 162 सीटों पर जबकि शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजे गए विक्रम लैंडर के बारे में इसरो चीफ के सिवन ने शनिवार को अहम बयान दिया। उन्होंने बताया कि विक्रम लैंडर से अब संपर्क नहीं हो पाएगा। हालांकि, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बहुत अच्छे से काम कर रहा है। ऑर्बिटर में 8 इंस्ट्रूमेंट्स होते हैं और प्रत्येक इंस्ट्रूमेंट वही कर रहे हैं, जो उनका काम है। अब हमारा फोकस अगले मिशन गगनयान पर है।