दिल्ली में चलने वाली बसों में मंगलवार से मार्शल तैनात रहेंगे। लोगों, खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इसके लिए 13000 बस मार्शलों की नियुक्ति की गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार की सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे। कुछ देर पहले ही शिवसेना नेता दिवाकर राउत भी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। इससे महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दोनों दलों की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात होगी।

 

 

 

Live Blog

14:58 (IST)28 Oct 2019
दीमापुर में सेना के जवानों ने बाढ़ पीड़ितो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

नागालैंड के दीमापुर में रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को भारतीय सेना और असम रायफल्स के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राज्य के कई इलाके इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। 

11:52 (IST)28 Oct 2019
करोलबाग में तीन विदेशियों को बदमाशों ने लूटा

दिल्ली के करोलबाग में तीन विदेशियों को रविवार की रात बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश पुलिस की वर्दी में उनको पकड़े थे, बाद में उन्हें लूट लिया। पुलिस मामले की जांच  कर रही है।

3 foreign nationals looted in Karol Bagh area last night. According to the complaint filed, the accused were posing as policemen; Investigation being conducted.

11:36 (IST)28 Oct 2019
ठाणे में सात साल का बच्चा नाले में गिरा, मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में सात वर्ष का एक बच्चा रविवार दोपहर नाले में गिर गया। उसको सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। 

10:48 (IST)28 Oct 2019
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता दिवाकर राउत राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए हलचल शुरू हो गई है। सोमवार की सुबह शिवसेना नेता दिवाकर राउत मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं। 

09:40 (IST)28 Oct 2019
दिल्ली के बुराड़ी में फोम फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली की किराड़ी की फोम फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। मौके पर सात फॉयर टेंडर्स आग बुझाने में जुटे हैं।  आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Delhi: Fire breaks out at a foam factory in Kiradi, 7 fire tenders at the spot

09:37 (IST)28 Oct 2019
दीपावली पर राजधानी में अग्निकांड की ढाई से ज्यादा घटनाएं हुईं

राजधानी दिल्ली में दीपावली मनाने के दौरान आग लगने की ढाई सौ से ज्यादा घटनाएं हुईं। सदर बाजार इलाके की एक दुकान में आग से भारी नुकसान हुआ। अग्निशमन विभाग के अफसरों के मुताबिक आग लगने की 200 से ज्यादा सूचनाएं शनिवार आधी रात से रविवार रात 11 बजे तक मिलीं।  

17:59 (IST)27 Oct 2019
गुजरात में राजधानी एक्सप्रेस से 3.5 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ बरामद

गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से साढ़े सात किलो मेफेड्रन नामक मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मेफेड्रन की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए आंकी गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने इसकी जानकारी दी। राजस्व खुफिया निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार (27 अक्टूबर) की सुबह मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से दो लोगों को गिरफ्तार कर इन मदाक पदार्थों की बरामदगी की।

16:17 (IST)27 Oct 2019
PM मोदी ने मनोहर लाल खट्टर को दी बधाई

PM मोदी ने मनोहर लाल खट्टर को दोबारा हरियाणा का सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला को भी डिप्टी  बनने पर बधाई दी है। बता दें कि आज हरियाणा में बीजेपी की फिर से सरकार बनी है। 

15:33 (IST)27 Oct 2019
भाजपा के बागी नेता मीरा भायंदर ने बीवीए प्रमुख से की मुलाकात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मीरा भायंदर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली भाजपा की बागी नेता गीता जैन ने रविवार (27 अक्टूबर) को बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) प्रमुख और वसई विधायक हितेंद्र ठाकुर से मुलाकात की। ठाकुर की बीवीए मीरा रोड-दहानु क्षेत्र में सबसे बड़ी मजबूत पार्टियों में से एक है । दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इसके बाद जैन के अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

14:54 (IST)27 Oct 2019
उत्तरी सेना कमांडर ने 73वें इंफेंट्री दिवस पर सैनिकों की तारीफ की

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने 73वें इिंफेंट्री दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित ध्रुव शहीद स्मारक पर रविवार (27 अक्टूबर) को पुष्पचक्र अर्पित किया। सिंह तीन दिन पहले ही एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं और इस घटना के बाद वह पहली बार सार्वजनिक स्तर पर आए हैं।

14:52 (IST)27 Oct 2019
छत्तीसगढ़ में बने इको-फ्रेंडली दीए

छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिलाओं के एक समूह ने गाय के गोबर से दिए बनाए हैं। नरवा गरवा घुड़वा योजना के तहत महिलाएं हर रोज 300 दिए बनाती है।

14:00 (IST)27 Oct 2019
मन की बातः पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया याद, बताया महानायक

पीएम मोदी ने रविवार (27 अक्टूबर) को सरदार पटेल को याद किया और कहा कि वह एक महानायक थे। उन्होंने कहा, '31 अक्तूबर को भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती है, वे देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महानायक थे। योजनाओं को तैयार करने और रणनीति बनाने में उन्हें महारत हासिल थी। संविधान सभा में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए हमारा देश उनका सदैव कृतज्ञ रहेगा।'

13:06 (IST)27 Oct 2019
सुपरस्टार रजनीकांत ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

दिवाली के मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत ने सभी फैन को दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

11:54 (IST)27 Oct 2019
दिवाली के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

दिवाली के मद्देनजर दिल्ली के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को उनके इलाकों में आतंकवाद रोधी उपायों को मजबूत बनाने का निर्देश दिया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा, 'गाजीपुर बाजार में भारी चहल-पहल के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। सादी वर्दी में अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।' संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी क्षेत्र) देवेश श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस आयुक्तों और अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों समेत दक्षिणी दिल्ली के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिले में गश्त शुरू कर दी है।

10:30 (IST)27 Oct 2019
राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव से जगमगा उठी, बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

भगवान राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया और यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या में इस बार करीब छह लाख दीप प्रज्जवलित होते ही इस कार्यक्रम ने विश्व रिकॉर्ड बना लिया। 4 लाख दस हज़ार दीप अकेले राम की पैड़ी के घाटों पर जलाए गए। वहीं दो लाख दीप रामनगरी के 11 अन्य चुनिंदा स्थलों पर प्रज्जवलित किए गए। दियों के जलते ही अयोध्या नगरी जगमग दीपों से जगमगा उठी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं, यहां आना नहीं चाहती थीं। लेकिन ढाई वर्ष के अपने कार्यकाल में मैं डेढ़ दर्जन बार अयोध्या आ चुका हूं। जब भी आता हूं आप सबकी कृपा से सैकड़ों करोड़ रुपये की योजना यहां के लिए लेकर आता हूं।’

10:16 (IST)27 Oct 2019
दिल्ली में दीपावली बाद वायु गुणवत्ता पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (27 अक्टूबर) को वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही तथा दिवाली पर पटाखों के धुंए एवं पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के कारण इसके (वायु गुणवत्ता के) ‘गंभीर’ हो जाने की आशंका है। वायु गुणवत्ता अनुमान एवं अनुसंधान सेवा- सफर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की संपूर्ण वायु गुणवत्ता रविवार रात को कुछ समय के लिए ‘गंभीर’ हो जाने की आशंका है लेकिन यह पिछले साल जितनी बुरी नहीं होगी। पिछले साल शहर में दिवाली के अगले दिन आठ नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 642 था जो अति गंभीर आपात श्रेणी में दर्ज किया गया। वर्ष 2017 में दिवाली के बाद एक्यूआई 367 थी।

09:57 (IST)27 Oct 2019
कालीपूजा, दिवाली पर कोलकाता में पांच हजार पुलिसर्किमयों की तैनाती

कोलकाता शहर में रविवार (27 अक्टूबर) को दिवाली और काली पूजा पर निगरानी के लिए करीब पांच हजार पुलिसर्किमयों की तैनाती की गई है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि कोलकाता शहर में 20 त्वरित प्रतिक्रिया दल और 13 हेवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (एचआरएफएस) वैन लगायी जाएंगी। वहीं निगरानी रखने के लिए महत्वपूर्ण स्थलों पर 12 निगरानी टावर बनाये गए हैं। अधिकारी ने शनिवार को कहा, ‘हमने त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उपाय किये है। हम अधिक सतर्क हैं क्योंकि काली पूजा और दिवाली एक ही दिन पड़ रही हैो।’ उन्होंने कहा कि शहर में प्रमुख चौराहों पर और अधिक सीसीटीवी लगाये गए हैं और गश्त बढ़ायी जाएगी। वहीं शहर में सभी प्रवेश एवं निकास ंिबदुओं पर जांच की जाएगी।

09:20 (IST)27 Oct 2019
अयोध्या में दीपोत्सव के बाद घाटों की सफाई

अयोध्या में शनिवार (26 अक्टूबर) को आयोजित दीपोत्सव के घाटों की सफाई की जा रही है। बता दें कि 4 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक जलाए जाने के बाद राम की पैड़ी की सफाई कर घाटों को साफ किया जा रहा है। 

08:54 (IST)27 Oct 2019
भाजपा सरकार में ''''काली दीपावली'''' मनाने को मजबूर हैं किसान: सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिलने का शनिवार (26 अक्टूबर) को आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते देश के किसान आज 'काली दीपावली' मनाने को मजबूर है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का 'असली राजधर्म' यह है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।

08:33 (IST)27 Oct 2019
दिवाली मनाने के लिए भारत, चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में मुलाकात की

दिवाली के अवसर पर भारत और चीन की थल सेनाओं के सीमा पर तैनात सैनिकों की शनिवार को पूर्वी लद्दाख में एक रस्मी बैठक हुई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर बैठक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उसमें भारतीय सांस्कृतिक एवं परपंरा के वैभव को प्रर्दिशत किया गया। उन्होंने बताया कि यह बैठक पूर्वी लद्दाख के चाशुल-मोलदो और डीबीओ-टीडब्ल्यूडी मुलाकात स्थलों पर स्थित भारतीय बीपीएम शिविरों में हुई।

07:53 (IST)27 Oct 2019
अगर मैंने गलत किया है तो फांसी दे दो: डीके शिवकुमार

धनशोधन के मामले में दिल्ली की जेल से जमानत पर रिहा होकर शनिवार (26अक्टूबर) को कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि वह पूरे भरोसे और ताकत से न्याय के लिए लड़ेंगे। कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने किसी को कभी धोखा नहीं दिया और आने वाले दिनों में तथ्यों और सबूतों से यह साबित हो जाएगा। शिवकुमार ने कहा, ‘अगर मेरा भाई या मैं खुद और परिवार के सदस्य कानून के खिलाफ गए हैं तो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं... अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मुझे फांसी पर लटका दो... लेकिन मैं चुप नहीं रहूंगा।’

16:14 (IST)26 Oct 2019
हरियाणा में सरकार गठन के लिए भाजपा को न्यौता, रविवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे खट्टर

भाजपा ने दुष्यंत चौटाला नीत जननायक जनता पार्टी (जजपा) के समर्थन से शनिवार को हरियाणा में सरकार गठन का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने भाजपा को रविवार (26 अक्टूबर) को सरकार बनाने का न्यौता दिया। राजभवन से न्यौता मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि वह रविवार को राजभवन में दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। खट्टर ने बताया कि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला समेत भाजपा नेताओं ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया।

15:23 (IST)26 Oct 2019
दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम और खट्टर बनेंगे CM

एमएल खट्टर ने कहा कि हमारे पास हरियाणा में सरकार बनाने के लिए हिस्सेदारी का दावा है। राज्यपाल ने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और हमें आमंत्रित किया है। मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है जिसे स्वीकार कर लिया गया है। कल दोपहर 2:15 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

Image

14:55 (IST)26 Oct 2019
जेल से बाहर आएंगे अजय चौटाला

तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा कि अजय चौटाला (जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला के पिता) को फर्लो दिया गया है और वह आज शाम या कल सुबह बाहर होंगे। उन्हें दो सप्ताह के लिए छुट्टी दी गई है।

14:06 (IST)26 Oct 2019
शिवसेना ने मांगा सीएम पद

शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने कहा कि हमारी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जैसे अमित शाह जी ने लोकसभा चुनावों से पहले 50-50 फार्मूले का वादा किया था, उसी तरह दोनों सहयोगी दलों को 2.5-2.5 वर्षों के लिए सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए, इसलिए शिवसेना को भी सीएम बनना चाहिए। उद्धव जी को भाजपा से लिखित में यह आश्वासन मिलना चाहिए।

Image

13:25 (IST)26 Oct 2019
अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

चेन्नई: फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। उनकी मांग है कि वेतन बढ़ाने और अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति हो।

Image

12:08 (IST)26 Oct 2019
राम माधव का आतंकी हमलों पर बड़ा बयान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि काम के लिए कश्मीर आने वाले व्यापारियों पर हमला करके, आतंकवादी वास्तव में स्थानीय लोगों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुरक्षा बल ऐसी घटनाओं से दृढ़ता से निपटेंगे।



11:55 (IST)26 Oct 2019
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में तीन लोगों की मौत, दो घायल

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षर्दिशयों के मुताबिक पांच लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

11:10 (IST)26 Oct 2019
चंडीगढ़ पहुंचे खट्टर, भाजपा विधायक दल की बैठक जल्द शुरू होगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार सुबह नयी दिल्ली से यहां पहुंचे। विधायक दल का नेता चुनने के लिए जल्द ही बैठक शुरू होगी। हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचने के बाद वह सीधे अपने आधिकारिक आवास पर पहुंचे, जो बैठक स्थल के करीब है।

10:49 (IST)26 Oct 2019
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दिया जाए भारत रत्न, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले

कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया।



10:34 (IST)26 Oct 2019
पश्चिम बंगाल सरकार 10वीं तक कक्षा में ‘फेल नहीं करने’ की नीति खत्म करेगी

पश्चिम बंगाल सरकार पांचवीं और आठवीं कक्षा में ‘उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण’ की नीति को फिर बहाल करने की तैयारी कर रही है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है। इस बीच राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 10वीं तक कक्षा में फेल नहीं करने की नीति खत्म करने के पक्ष में है।

10:05 (IST)26 Oct 2019
पटना में लूट

पटना: हथियारबंद हमलावरों के हमले में एक की मौत, दो घायल, भूतनाथ रोड पर आभूषण की दुकान पर हमला। 3 लाख रुपये से अधिक के गहने लूट लिए।

Image

09:30 (IST)26 Oct 2019
गोवा, कर्नाटक और दक्षिण कोंकण के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी

कर्नाटक: उडुपी के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल गोवा, कर्नाटक और दक्षिण कोंकण के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की थी।

09:21 (IST)26 Oct 2019
आज होने वाली है भाजपा विधायक दल की बैठक

चंडीगढ़: यूटी गेस्ट हाउस में आज होने वाली है भाजपा विधायक दल की बैठक। पर्यवेक्षकों के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहेंगे।

Image

09:19 (IST)26 Oct 2019
राजस्थान के खींवसर सीट पर हुए उपचुनाव में वसुंधरा ने कांग्रेस प्रत्याशी की मदद की: हनुमान बेनीवाल

राजस्थान के नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा)के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया।

09:14 (IST)26 Oct 2019
मृतक इलियास खान के परिवार की मांग

अलवर (राजस्थान): ट्रक ड्राइवर इलियास खान का परिवार (जो शोपियां में आतंकवादियों द्वारा मारा गया था) के भाई रहमत ने कहा कि 'वह सेना में दूध और अन्य सामान पहुंचाने के लिए कश्मीर गया था। हम केंद्र से अपील करते हैं कि वह हमें मुआवजा और सरकार को नौकरी दे।'

09:02 (IST)26 Oct 2019
किरण तिवारी को हिंदू समाज पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब उनकी पत्नी किरण तिवारी को हिंदू समाज पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को नाका इलाके में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

08:29 (IST)26 Oct 2019
हिंदू समाज पार्टी की नई अध्यक्ष

पूर्व हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को नया पार्टी अध्यक्ष घोषित किया। कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को लखनऊ में उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी।

08:28 (IST)26 Oct 2019
दिल्ली के कनॉट प्लेस में व्यक्ति से मोबाइल छीन फरार हुए बदमाश

दिल्ली के कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल के पास एक 26 वर्षीय व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया गया, पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

08:00 (IST)26 Oct 2019
पश्चिम बंगाल सरकार 10वीं तक कक्षा में ‘फेल नहीं करने’ की नीति खत्म करेगी

पश्चिम बंगाल सरकार पांचवीं और आठवीं कक्षा में ‘उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण’ की नीति को फिर बहाल करने की तैयारी कर रही है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है। इस बीच राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार (26 अक्टूबर) को कहा कि राज्य सरकार 10वीं तक कक्षा में फेल नहीं करने की नीति खत्म करने के पक्ष में है। चटर्जी ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने क्योंकि पांचवीं और आठवीं कक्षा में ही ‘उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण’ नीति को लागू करने की अनुशंसा की है, इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार ने फिलहाल इस नीति को इन दोनों कक्षाओं में ही लागू करने का फैसला किया है।