Chandrayaan 2 Landing Vikram Lander: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (08 सितंबर) को कहा कि उनकी सरकार के सौ दिनों में ‘विकास, विश्वास और देश में बड़े बदलाव’ हुए हैं और ‘हमें पता है कि आगे चुनौतियों से सीधे कैसे निपटना है।’ हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि कृषि क्षेत्र से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक सरकार के बड़े निर्णयों के पीछे प्रेरणा 130 करोड़ भारतीय हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में हार से वे अब भी ‘स्तब्ध’ हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार (08 सितंबर) को मंत्रिमंडल में छह नए मंत्रियों को शामिल कर 12 सदस्यीय के मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। बता दें कि राव के मंत्रिमंडल में शामिल छह नए मंत्रियों में से उनके बेटे के टी रामा राव और भतीजे टी हरिश राव भी शामिल हैं। वहीं प्रदेश मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी जगह दी गई है।
महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के डेयरी विकास मंत्री अर्जुन खोटकर ने यह सुनिश्चित करने के लिए रविवार (07 सितंबर) को एक कानून बनाने की मांग की कि निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को शत प्रतिशत आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के समक्ष भी उठाएंगे। मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों की भांति महाराष्ट को भी निजी सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय युवाओं के लिए 100 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक कानून की जरूरत है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की असम इकाई को रविवार (08 सितंबर) को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में किसी भी अवैध घुसपैठिये को जगह न मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के 68वें पूर्ण सत्र के आयोजन स्थल पर शाह को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख रंजीत कुमार दास ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश इकाई ने ‘विवादित एनआरसी की खामियों’’ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा की।’
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) से अनुरोध किया कि वह ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को लागू करने में अहम भूमिका निभाए। बता दें कि इस पॉलिसी में व्यापार, निवेश, पर्यटन और कनेक्टिविटी से संबंधित मुद्दों पर बल दिया गया है।
असम के सुनसाली क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी में चार नाबालिग किशोरों की डूबने से मौत हो गई जबकि आठ अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र 12 से 14 साल के बीच थी और वे सभी समूह में नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ और नदी पुलिस ने आठ को सुरक्षित बचा लिया। ये सभी शहर के निजोरापर क्षेत्र के रहनेवाले हैं।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने रविवार (08 सितंबर) को मंत्रिमंडल में छह नए मंत्रियों को शामिल कर 12 सदस्यीय के मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। बता दें कि राव के मंत्रिमंडल में शामिल छह नए मंत्रियों में से उनके बेटे के टी रामा राव और भतीजे टी हरिश राव भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के डेयरी विकास मंत्री अर्जुन खोटकर ने यह सुनिश्चित करने के लिए रविवार (07 सितंबर) को एक कानून बनाने की मांग की कि निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को शत प्रतिशत आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के समक्ष भी उठाएंगे। मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों की भांति महाराष्ट को भी निजी सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय युवाओं के लिए 100 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक कानून की जरूरत है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार (08 सितंबर) की रात आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के साथ भारत का सहयोग बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ रवाना हो हुए हैं।’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की असम इकाई को रविवार (08 सितंबर) को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में किसी भी अवैध घुसपैठिये को जगह न मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) से अनुरोध किया कि वह ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को लागू करने में अहम भूमिका निभाए की अपील की है। इस पॉलिसी में व्यापार, निवेश, पर्यटन और कनेक्टिविटी से संबंधित मुद्दों पर बल दिया गया है।
राजस्थान में पशु आहार के रूप में काम आने वाले बिनौला खल के लगातार महंगा होने के बीच पशुपालकों में मक्का खल की मांग तेजी से बढ़ी है। जानकारों के अनुसार मक्का खल, बिनौला खल से सस्ती तो है ही, पौष्टिकता के लिहाज से भी इक्कीस है। खल विक्रेताओं के अनुसार बिनौला खल आठ महीने पहले 2300-2400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी। इस समय इसके भाव 3800-4200 रुपये प्रति क्विंटल तक चढ़ गए हैं। यानी करीब आठ महीने में ही इसके दाम 1800 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं जिसकी सबसे बड़ी मार पशुपालकों पर पड़ी है जो अब धीरे-धीरे मक्का खल की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख गुर्जर नेता पुंछी ने रविवार (08 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके समुदाय और बकरवाल समुदाय के लिए विशेष पैकेज की मांग की। दोनों समुदाय के लोग राज्य के 22 में से 20 जिलों में रहते हैं। पुंछी ने बयान जारी कर कहा कि सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े इन समुदायों के विकास के लिए विशेष पैकेज की जरूरत है।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार (08 सितंबर) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उसके अनुषंगी संगठनों के साथ यहां बैठक में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। वहीं वरिष्ठ नेता राम माधव ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर चिंताओं का समाधान किया। यह जानकारी सूत्रों ने दी। भाजपा के वैचारिक संरक्षक संघ के नेताओं और उसके अनुषंगी संगठनों ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के कदम को लेकर सरकार की प्रशंसा की।
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कश्मीर पर 370 और 35A का खात्मा सरकार का सबसे बड़ा कदम
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव ने Sircilla और भतीजे हरीश राव ने Siddipet से विधायक पद की शपथ ली
कर्नाटक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने अपने एक बयान में कहा कि डीके शिवकुमार की गिरफ़्तारी के पीछे सिद्धरामैय्या हैं। कटील ने बताया कि सिद्धारमैया को डीके शिवकुमार के राजनीति में बढ़ता कद खटक रहा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर वकील और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
/p>
इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन चंद्रयान-2 मिशन को लेकर कहा कि हमें चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर (VikramLander) की लोकेशन का पता चल गया है। सिवन ने बताया कि ऑर्बिटर ने लैंडर का पता लगते हुए थर्मल इमेज भी क्लिक की हैं।
दिल्ली के नरेला में अज्ञात बदमाशों ने वीरेंद्र मान उर्फ काले को पर करीब 25 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे उसकी मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में आज सुबह करीब 10 बजे गोलीबारी और मोर्टार दागकर कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी को नमन किया। जेठमलानी का आज सुबह 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- हमारे बड़े उम्र के अंतर के बावजूद वह बहुत अच्छे दोस्त थे। मैं उसे दशकों से जानता हूं। मुझे लगता है कि उनके जैसे एक उत्साही व्यक्ति को हमारे सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक जीवन, सामाजिक परिवेश में प्रतिस्थापित करना और खोजना मुश्किल होगा।
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वयोवृद्ध वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी को उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। राम जेठमलानी का आज सुबह 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
आईएमडी (भारत मौसम विभाग) भूकंप ने बताया कि रिक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता वाला भूकंप, असम में कार्बी आंगलोंग से आज सुबह 7:03 बजे आया।
टीवी के एक धारावाहिक के खिलाफ ‘ऐतिहासिक तथ्यों’ को कथित रूप से तोड़-मरोड़कर प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए पंजाब में शनिवार (07 सितंबर) को वाल्मिकी समुदाय द्वारा आयोजित एक दिवसीय बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में ंिहसा की घटनाएं हुईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इन घटनाओं में जालंधर में एक युवक को गोली भी लगी है।