IPL-9 में कई युवा खिलाड़ी चमके। इनमें से एक हैं- नाथू सिंह। 10 लाख बेस प्राइस वाले इस क्रिकेटर को खरीदने के लिए आईपीएल टीमों के बीच जबर्दस्‍त होड़ दिखी। यही कारण रहा कि उन्‍हें 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा गया। नाथू सिंह को खरीदने के लिए पुणे सुपरजाइंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स ने कई बार बोली लगाई, लेकिन इन्‍हें खरीदा नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने। अब महीने में 7,000 रुपए कमाने वाले का मजदूर का बेटा करोड़ों में खेल रहा है।

Read Also: IPL Auction: वॉटसन को साढ़े 9 करोड़ में खरीदने वाली रॉयल चैलेंजर्स ने युवराज के लिए बनाया ये बहाना

जानकारी के मुताबिक, नाथू सिंह के पिता भरत सिंह वायर फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। भरत पहले खेती करते थे, लेकिन बाद में उन्‍होंने नौकरी करना ही ठीक समझा। नाथू ने भी हर भारतीय क्रिकेटर की तरह गली क्रिकेट से ही शुरुआत की और अपना प्रभाव छोड़ा। बेटे की प्रतिभा को देखते हुए पिता ने उन्‍हें क्रिकेट खिलाया और 10,000 रुपए फीस भरके उन्‍हें क्रिकेट क्‍लब भेजा। बस फिर क्‍या था कुछ ही हफ्तों में नाथू सिंह क्‍लब के स्‍टार बन गए। नाथू सिंह को 2016 में ही अंडर-19 टीम में चुना गया, जिसके बाद उनके खेल से कई दिग्‍गज क्रिकेटर प्रभावित हुए। इनमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ, राहुल द्रविड़ और संदीप पाटिल शामिल हैं। नाथू सिंह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं। रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में ही नाथू सिंह ने 7 विकेट लिए थे। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गौतम गंभीर का विकेट भी लिया था।

अक्टूबर 2015 में भारत आई साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट XI टीम को प्रैक्टिस मैच खेलना था। अफ्रीका के खिलाफ इस टीम में सिर्फ तीन फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले नाथू सिंह का भी थे। नाथू सिंह खिलाड़ी के तौर पर सचिन तेंदुलकर और साउथ अफ्रीकी के ग्रीम स्मिथ को पसंद करते हैं, लेकिन वह खुद को ही अपना आइडियल मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नाथू मानते हैं, वह काफी संघर्ष के बाद यहां पहुंचे हैं।

Read Also: IPL Auction 2016: 24 घंटे में Millionaire बने पवन नेगी की बहन भी हैं क्रिकेटर, जानें 10 FACTS