Narendra Modi Cabinet Ministers List of India 2019: मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट ने गुरुवार (30 मई 2019) को गोपनीयता की शपथ ली। कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की जाति और धर्म को लेकर समीक्षाएं की जा रही है। मोदी ने कैबिनेट में भी सबका साथ, सबका विकास के नारे को ध्यान में रखा है।

2014 में मोदी कैबिनट में 46 मंत्री शामिल हुए थे जबकि इसबार 58 मंत्री शामिल हुए हैं। इन 58 मंत्रियों में 32 मंत्री अगड़ी जाति के हैं जबकि 9 ब्राह्मण हैं। इनके अलावा 3 ठाकुर और एक मुस्लिम। ब्राह्मण समाज से कैबिनेट में सबसे बड़ा चेहरा नितिन गडकरी का है। वहीं ठाकुर जाति के बड़े चेहरों में राजनाथ सिंह, जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह और मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं। कैबिनेट में मुख्तार अब्बास नकवी एकमात्र मुस्लिम चेहरा है।

कैबिनेट में इसबार 19 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि 9 स्वतंत्र प्रभार हैं। वहीं 24 राज्य मंत्री हैं। इसबार 6 महिला मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। महिला मंत्रियों में अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी (43) सबसे युवा सांसद हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 71 हो गई थी। इसबार कैबिनेट में सुषमा स्वराज, महेश शर्मा और सुरेश प्रभु, मेनका गांधी और राज्यवर्धन राठौर को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।