Weather forecast Today India : भारत मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में अगले एक सप्ताह तक खूब बारिश होगी। विभाग के मुताबिक 12 सितंबर तक कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है जबकि विदर्भ में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को मुंबई तथा आसपास के इलाकों में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ का अनुमान जताया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 3 दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 5 जिलों में भयंकर बारिश की संभावना जताई है।

Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: Check Today Weather Forecast Report Here

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश के एक दिन बाद शहर में पारा थोड़ा गिर गया। इसके साथ ही शहर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक 47.4 मिलीमीटर की औसत बारिश दर्ज की गई।सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी है।।

Live Blog

20:04 (IST)09 Sep 2019
बारिश के चलते सड़क यातायात अवरूद्ध

मध्य प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटों में जमकर बारिश हुई जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के सिवनी में सबसे अधिक 31 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और प्रदेश के कई जगहों पर सड़क यातायात अवरूद्ध होने के साथ-साथ कई निचले रहवासी इलाके जलमग्न हो गये।

17:49 (IST)09 Sep 2019
भोपाल में अगले तीन दिन भारी

मध्य प्रदेश की राजधानी एमपी में बारिश के चलते हालात असामान्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे से बारिश रुक-रुककर हो रही है। बारिश के चलते कई जगहों के सड़क व पुल डूब गए हैं। मौसम विभाग ने  एमपी में अगले तीन दिन  भारी बारिश की आशंता जताई है।

16:50 (IST)09 Sep 2019
बांध का पानी खोला गए

जबलपुर में बरगी बांध का जलस्तर बढ़ने पर 21 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन ने नर्मदा नदी किनारे की बस्तियों के निवासियों को सतर्क कर दिया है।

15:13 (IST)09 Sep 2019
गुजरात में बारिश

गुजरात में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। सबसे ज्यादा बारिश अमरेली के खांभा में (6 इंच) हुई है। राज्य के 49 तालुकाओं में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई है।

13:46 (IST)09 Sep 2019
बारिश के चलते भोपाल के नाले भी उफान पर

बारिश के चलते भोपाल में सभी नाले उफान पर हैं और शहर के कलियासोत बांध के 13 में से पांच गेट खोल दिये गये हैं। शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं। प्रदेश के कई बांधों के गेट खोले गये हैं, जिनमें खंडवा जिले में स्थित प्रदेश के सबसे बड़ा बांध इंदिरा सागर भी शामिल है। नर्मदा नदी पर बने इस इंदिरा सागर बांध के 20 में से 12 गेट खोले गये हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद सहित प्रदेश के 32 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है और कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

13:14 (IST)09 Sep 2019
रविवार को कैसा था ओडिशा के मौसम का हाल जानिए

निम्म दबाव क्षेत्र की वजह से लगातार हुई बारिश से ओडिशा के कुछ हिस्सों में रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी जिससे राज्य की मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महानदी नदी के ऊपरी हिस्से में हुई भारी बारिश की वजह से हीराकुंड बांध में जलस्तर बढ़ रहा है और जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए 64 दरवाजों में से 20 खोल दिए गए। अधिकारी ने बताया कि हालांकि राज्य की सभी नदियों में जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है और बड़ी बाढ़ का ‘कोई खतरा नहीं’ है।

12:22 (IST)09 Sep 2019
गढ़चिरौली के मौसम का हाल जानिए

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश की वजह से भामरागढ़ तहसील के कुछ हिस्से डूब गए हैं और 120 गांवों का संपर्क जिला प्रशासन से टूट गया है। एक राजस्व अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। भामरागढ़ इंद्रावति नदी और पामुल गौतमी के मिलन संगम के दाएं तट पर स्थित है। अंतिम सूचना के मुताबिक भामरागढ़ को छोड़कर बाकी 11 तहसील बाढ़ से दूर हैं। अधिकारी के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन दो व्यक्ति अरामोरी और चमरोसी तहसील से लापता हैं।

12:00 (IST)09 Sep 2019
जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके

जम्मू कश्मीर में चेनाब घाटी क्षेत्र के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में रविवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने बताया कि कहीं से भी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह करीब आठ बजकर चार मिनट पर आया और उसके झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। इससे भद्रवाह, डोडा और किश्तवाड़ में लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप का केंद्र 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 67.1 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित था यानी कि भद्रवाह-हिमाचल प्रदेश सीमा के समीप कहीं।

11:26 (IST)09 Sep 2019
दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

अगर आप अभी भी दिल्ली- NCR में झमाझम बारिश की उम्मीद कर रहे हैं तो छोड़ दीजिए। हल्की-फुल्की भले हो जाए, लेकिन अब तेज बारिश नहीं होने वाली। मानसून दिल्ली को आधा-अधूरा भिगोकर ही रुखसत होने को है। इस साल मानसून के किसी भी महीने में सामान्य बारिश तक नहीं हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह भी अच्छी बारिश होने के आसार नहीं हैं।

10:22 (IST)09 Sep 2019
मध्य प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

मध्यप्रदेश के अधिकांश भागों में रविवार को जमकर बारिश हुई, जिसके चलते कई जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ भोपाल के फंदा इलाके के उफनते नाले में दो वर्षीय एक बालिका बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई। खजूरी पुलिस थाने सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश मांझी ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके फंदा में प्रकाश सेन की दो वर्षीय बेटी अनुष्का सेन अन्य बच्चों के साथ अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह फिसल गई और उफनते नाले में गिर कर बह गई, जिससे इससे उसकी मौत हो गई।

07:14 (IST)09 Sep 2019
छत्तीसगढ़ में बारिश का अंदेशा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 3 दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

22:08 (IST)08 Sep 2019
पश्चिम तट के चलते मुंबई में बारिश

मौसम विभाग पश्चिम भारत के उपमहानिदेशक के. एस. होसालिकर ने बताया कि पश्चिम तट पर गुजरात से केरल तक बने एक सिस्टम और ओडिशा के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली।

21:16 (IST)08 Sep 2019
बारिश के चलते एक की गई जान

मध्यप्रदेश के अधिकांश भागों में रविवार को जमकर बारिश हुई, जिसके चलते कई जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ भोपाल के फंदा इलाके के उफनते नाले में दो वर्षीय एक बालिका बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

19:52 (IST)08 Sep 2019
राजस्थान में बारिश

हिमाचल की ओर से फिर से मानसून ने राजस्थान का रुख कर लिया है. जिसके चलते अगले 5 दिन राजस्थान में भारी बारिश की संभावना बनी है। प्रशासन बारिश को लेकर सचेत हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी।

17:11 (IST)08 Sep 2019
दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश के एक दिन बाद शहर में पारा थोड़ा गिर गया। इसके साथ ही शहर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक 47.4 मिलीमीटर की औसत बारिश दर्ज की गई।सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी है।शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की बारिश ने उमस भरे मौसम से काफी राहत दी। पालम, लोधी रोड और आयानगर के मौसम केंद्रों में क्रमश: 47.4 मिमी, 37.6 मिमी और 18.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

14:58 (IST)08 Sep 2019
नागपुर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुमान के बाद शनिवार को नागपुर में होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।

14:23 (IST)08 Sep 2019
इन राज्य के लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी

देश के तटीय इलाकों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडीशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।ऐसे में इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

13:32 (IST)08 Sep 2019
मुंबई में होगी खूब बारिश

आईएमडी के चीफ पीआरओ विशंभर सिंह ने कहा कि अगले दो दिनों तक शहर और उसके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इस अवधि के लिए बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। इस बीच, शनिवार को मध्य रेलवे (सीआर) और पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) की मुख्य और पश्चिमी लाइनों पर समय पर ट्रेनें नहीं चलीं।

12:48 (IST)08 Sep 2019
छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल जानिए

छत्तीसगढ़ के ऊपर तीन नए सिस्टम बने है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में जशपुर, मुंगेली, बिलासपुर, रायपुर (Raipur) और कांकेर जिले के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

11:56 (IST)08 Sep 2019
आगरा के मौसम का हाल जानिए

आगरा में रविवार की सुबह भी बारिश की झमाझम के साथ हुई। सुबह साढ़े आठ बजे करीब शुरु हुई बारिश एक घंटा तक जमकर हुई। हालाकि शनिवार की तरह काले बादलों ने आसमान में डेरा नहीं डाला हुआ था। अचानक हुई बारिश ने उमस को दूर कर मौसम को खुशनुमा कर दिया है। हालाकि बारिश की झमाझम ने पूरे शहर को तो नहीं भिगोया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।

10:54 (IST)08 Sep 2019
कर्नाटक के मौसम का हाल जानिए

मौसम विभाग ने कर्नाटक के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 5वीं बटालियन की पुणे की तीन टीमों को भारी वर्षा और बांधों से पानी आने के मद्देनजर कर्नाटक के बेलगावी के लिए भेजा गया है।

10:10 (IST)08 Sep 2019
दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस व तापमान बढ़ने से लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि बादल छाएंगे, लेकिन बारिश हवा के दबाव पर निर्भर करेगी।

09:28 (IST)08 Sep 2019
उत्तराखंड में बादल फटा

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के टिमटिया गांव में बादल फटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और उनके परिवार की दो महिलाएं घायल हो गईं। पिथौरागढ़ के जिला मजिस्ट्रेट वी के जोगडांडे ने बताया कि टिमटिया गांव में बादल फटने के बाद आयी भारी बारिश के कारण देर रात करीब दो बजकर 40 मिनट पर राम सिंह का घर डूब गया जिससे 60 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और धानी देवी (55) तथा चंद्रा देवी (70) घायल हो गईं।उन्होंने बताया कि पुलिस, राज्य आपदा त्वरित बल और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

08:13 (IST)08 Sep 2019
दो मिनट में जानिए देशभर के मौसम का हाल

07:25 (IST)08 Sep 2019
वीडियो के जरिए जानिए...कैसे गुजरात में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा