Mumbai Rains, Weather Forecas: मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में बीते कई घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं। इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि अधिकारियों की चौकन्ना रहना होगा और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा। वहीं भारी बारिश के चलते जलभराव में मुंबई से कोल्हापुर के बीच चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस शनिवार सुबह दो बजे के करीब बदलापुर और बांगानी रेलवे स्टेशनों के बीच फंस गई।
ताजा अपडेट यह है कि कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार सभी 1,050 यात्रियों को शनिवार को बचा लिया गया। यात्रियों को बचाने के लिए विभिन्न राहत एजेंसियों द्वारा लगभग 17 घंटे तक अभियान चलाया गया। भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर पानी भरने से यह ट्रेन ठाणे जिले में वंगानी के निकट फंस गई थी।मध्य रेलवे (सीआर) के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी यात्रियों को अपराह्र तीन बजे तक बचा लिया गया।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहत दलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि केन्द्र स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नौसेना, वायुसेना, सेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने सभी यात्रियों को बचा लिया।’’ यह ट्रेन शुक्रवार की रात को मुंबई से कोल्हापुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन यह वंगानी से आगे नहीं जा सकी जहां इसे शनिवार की तड़के पहुंचना था।
सीआर के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सभी 1,050 यात्रियों को मौके से बचा लिया गया है।
उदासी ने कहा, ‘‘महालक्ष्मी एक्सप्रेस के प्रभावित यात्रियों के साथ 19 डिब्बों वाली एक विशेष ट्रेन कल्याण से कोल्हापुर के लिए रवाना होगी।
राहत अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं और एक महीने की एक बच्ची को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।
रायगढ़ के शेलू में चॉल में रह रहे 400 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। बारिश के बाद आस पास के इलाकों में जल भरा हो गया था।
महालक्ष्मी एक्सप्रेस के रेस्क्यू किए गए यात्रियों को स्पेशल ट्रेन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से रवाना किया गया।
Mi-17 हेलिकॉप्टर के जरिए 9 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। इन लोगों को ट्रेन से निकालकर मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
शनिवार सुबह छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एमआईएएल) के पब्लिक रिलेशन अधिकारी के मुताबिक, 7 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया। अन्य उड़ानों में औसतन 30 मिनट की देरी हो रही। वहीं, कल्याण से कर्जत की सभी ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया।
भारी बारिश के चलते उल्हासनगर इलाके में पानी भर गया। इस इलाके में लोगों का आना जाना मुहाल हो गया है।
भिवंडी में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है।
कल्याण से कोल्हापुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन जाएगी जो महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों को गंतव्य तक स्टेशन तक पहुंचाएगी।
महाराष्ट्र के थाणे और रत्नागिरी में आज और कल भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
महालक्ष्मी एक्सप्रेस आर्थिक राजधानी मुंबई से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर बदलापुर और वांगानी के बीच शनिवार रात करीब सुबह दो बजे फंस गई। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बचावकर्मियों ने अभी तक 500 से ज्यादा यात्रियों को ट्रेन से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
मुंबई में शुक्रवार (26, जुलाई, 2019) से ही जारी भारी बारिश की वजह से शहर और आसपास के इलाकों में हालात खराब हो गए। जिसके चलते मौसम विभाग ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब यह है कि अधिकारियों को चौकन्ना रहना होगा और किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार होना होगा।
सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ ने बताया कि ट्रेन से सुरक्षित निकाले गए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। बाद में इन यात्रियों को बदलापुर रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा।
बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस की घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटनास्थल पर नेवी की 7 टीमें, एयर फोर्स के 2 हेलिकॉप्टर मौजूद हैं और स्थिति नियंत्रण में है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कई जगह खूब बारिश हुई है। तस्वीरों के जरिए देखिए बारिश के पानी से भरी सड़कें।
बीते 24 घंटे में मुंबई के इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई है। ठाणे में 160 मिमी बारिश हुई है, जबकि कल्याण में 231 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, मुरबाद और करजात में क्रमश: 332 और 330 मिमी बारिश हुई है। उल्लहासनग, अंबरनाथ, भिवंडी और शाहपुर में भी जबर्दस्त बारिश हुई है।
महालक्ष्मी एक्सप्रेस पिछले करीब दस घंटे से बदलापुर और वांगानी के बीच फंस गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक 500 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है। जानकारी के मुताबिक अभी 200 यात्रियों को निकाला जाना बाकी है।