मुंबई में मंगलवार (2 जुलाई 2019) को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले तक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई। इससे पहले 26 जुलाई 2005 को मुंबई ऐसे ही जलप्रलय का गवाह बना था। महाराष्ट्र में बारिश जनित घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें 18 लोगों की मौत मुंबई में एक दीवार के ढह जाने के कारण हुई है।
इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने बारिश पर एक कविता शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस कविता को शेयर किया है। जिसके बाद यूजर्स उनपर भड़क उठे। राउत ने कविता में लिखा ‘कुछ तो चाहत रही होगी… इन बारिश की बूँदों की भी… वर्ना कौन गिरता है इस जमीन पर… आसमान तक पहुंचने के बाद!’
इसप एक यूजर ने कमेंट कर कहा ‘बेशर्मी की हद है। पहले मोदी के आगे घुटने टेके, अब मुम्बईकरों की मुसीबतों पर कविता फूट रही है, कहां गया मराठा गौरव जिसके लिये बाला साहेब ज़िंदगी भर लड़ते रहे?’ एक यूजर ने कहा ’27 लोगो की मौत पर शर्मनाक शायरी।’
बेशर्मी की हद है।
पहले मोदी के आगे घुटने टेके, अब मुम्बईकरों की मुसीबतों पर कविता फूट रही है, कहाँ गया मराठा गौरव जिसके लिये बाला साहेब ज़िंदगी भर लड़ते रहे?— #RSB (@rsb_bharat) July 2, 2019
27 लोगो की मौत पर शर्मनाक शायरी
— बेरोजगार shaad khan (@shaadchp) July 2, 2019
एक अन्य यूजर ने कहा ‘बहुत अच्छे…मुंबई के जलभराव की समस्या के लिए कुछ कीजिए। साथ ही ट्रेनों की समस्याओं के लिए भी कुछ कीजिए। आप एयर कंडीशनर ऑफिस में बैठकर ट्वीट कर रहे हैं।’ वहीं एक यूजर ने कहा ‘क्या आप सीरियस हैं….यहां लोगों की मौत हो रही है।’
कांग्रेस ने मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव होने को लेकर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये दोनों दल पिछले 25 वर्षों से बारिश के मौसम में देश की आर्थिक राजधानी को मझधार में छोड़ देते हैं। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या बीजेपी और शिवसेना बारिश में मुंबई की इस स्थिति की जिम्मेदारी लेंगे? उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सत्ता के नशे में चूर अक्षम और भ्रष्ट शिवसेना-भाजपा गठबंधन पिछले 25 वर्षों से बारिश के मौसम में मुंबई को मझधार में छोड़ता आ रहा है।’