मुंबई महानगर के कई इलाकों में गुरुवार रात हल्की लेकिन झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है।
मुंबई महानगर और इसके उपनगरीय इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश से लोगों को भयानक गर्मी से राहत मिली है।
मुंबई में आम तौर पर 10 जून तक मानसून आ जाता है। मुंबई के कई इलाकों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
मुंबई में मौसम ठीक समय पर मेहरबान हुआ है।
मुंबई में बारिश से गर्मी का पारा भी कम हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मुंबई में दादर और अंधेरी इलाके में पानी भरने से लोग रास्ते में ही फंस गए। मुंबई में तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया।