Bihar, Mumbai, UP, Punjab, Haryana Rains, Weather Forecast Today News Updates: केरल: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राज्य के 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी। भारी बारिश से 22 लोगों की मौत हो गई है। जबकि राहत शिविर 22000 से अधिक लोग पहुंचे हैं। केरल में लगातार जारी भारी बारिश के कारण मलप्पुरम जिले के एदावन्ना में शुक्रवार को एक मकान ढह जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। देश के कई हिस्सों में तेज बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो चुकी है। महाराष्ट्र में करीब दो लाख लोग विस्थापित हुए हैं। केरल और तमिलनाडु में भी बाढ़ से हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को वर्षाजनित हादसों में 15 लोगों की मौत होने की खबरे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक केरल में अगले दो दिन में भीषण बारिश होने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फडणवीस से बात की और बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
केरल के कई इलाकों में भारी बारिश से उत्तरी केरल बाढ़ की चपेट में हैं। यहां गुरुवार को विभिन्न हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ये चार जिले भारी वर्षा और तेज हवाओं की चपेट में हैं। कर्नाटक में वर्षा जनित हादसों में नौ लोग मारे गए हैं जिनमें से छह लोग बेलगावी जिले से थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बचाव दलों ने कर्नाटक के उत्तरी तटों के प्रभावित जिलों तथा मलनाड से 43,858 लोगों को बचाया है। इस दल में अग्नि और आपातकालीन विभाग, राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना शामिल है।
Highlights
केरल के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश ने अब तक प्रदेश में 22 लोगों की जान ले ली है और 22,000 से अधिक लोगों को राहत केंद्रों में शरण लेनी पड़ी है।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सांगली और निकटवर्ती कोल्हापुर से विमान के जरिए लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया खराब मौसम के कारण बाधित हो गई जिसके बाद राज्य परिवहन वाहनों के जरिए गुरूवार रात बचाव दल सांगली के लिए रवाना हुए।
महाराष्ट्र: सेना की दस टीमों ने कोल्हापुर, सांगली और रायगढ़ क्षेत्रों में लोगों को बचाया।
जोरदार मॉनसूनी बारिश का दौर जारी रहने के बीच मध्यप्रदेश के बड़वानी और धार जिलों में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे सचेत प्रशासन ने दोनों पड़ोसी जिलों में सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र के निचले इलाकों को खाली कराते हुए पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
केरल: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राज्य के 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में लगातार बारिश और बाढ़ की गंभीर समस्या के कारण उपजे हालात से निपटने के लिये हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
महाराष्ट्र: एनडीआरएफ टीम ने सांगली जिले के भीलवाडी शहर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित किया।
मध्य प्रदेश: शाजापुर में मक्सी-गुना रेलवे अंडर-ब्रिज में जलजमाव हो गया है। बता दें कि इस क्षेत्र में भारी वर्षा हुई है।
केरल के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी भारी बारिश के कारण 22 लोगों की मौत हो गई और 22,000 से अधिक लोगों को राहत केंद्रों में स्थानांतरित किया गया है। नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है जिनमें वायनाड, मलप्पुरम, कन्नूर और इडुक्की सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में गुदरा नाले से कल 15 लोगों को बचाया गया था, जहां बारिश के कारण बाढ़ आने के बाद वे फंस गए थे।
कर्नाटक बाढ़: भारतीय वायु सेना की टीमों ने बेलगावी में बाढ़ राहत अभियान चलाया। Roggi, Halolli, Udhagatti और Girdal इलाकों में फंसे कुल 25 नागरिकों को बचाया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में पीने के पानी के साथ लगभग 475 खाने के पैकेट फेंके गए।
केरल: पट्टाम्बी पुल से आवागमन बंद। भरथप्पुझा नदी के ओवरफ्लो होने से पुल बह गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी से बात की और उनसे सहायता मांगी।
केरल में लगातार जारी भारी बारिश के कारण मलप्पुरम जिले के एदावन्ना में शुक्रवार को एक मकान ढह जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में बाढ़: क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कोल्हापुर के किनी गांव में 500 से अधिक यात्री फंसे।
कर्नाटक में बारिश के चलते मंगलुरु एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की छह उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
महाराष्ट्र के पांच पश्चिमी जिलों में दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन जिलों में बारिश और बाढ़ संबंधी घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत होने की खबर है।
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण यहां विमान परिचालन रविवार तक निलंबित रहेगा।