Mumbai Film City: मुंबई में फिल्म सिटी के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक दीवार के अचानक गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
बीएमसी के अनुसार, घटना की सूचना शाम 6.30 बजे मिली, जब प्राइम फॉक्स प्रोडक्शन के पीछे फिल्म सिटी के गेट नंबर-2 के पास 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवारें छह लोगों पर गिर गईं। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले छह में से तीन को बचा लिया गया था।
दो लोगों को एचबीटी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान सिंटू मंडल (32) और जयदेव प्रह्लाद विश्वास (45) के रूप में हुई है। घायल हुए एक अन्य व्यक्ति की पहचान विक्रम मंडल (29) के रूप में की गई है।