मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली एशिया-प्रशांत के उन प्रमुख शीर्ष शहरों में शामिल है, जहां सबसे अधिक संख्या में बड़े धनाढ्य व्यक्ति (High Net Worth Individuals or HNWIs) रहते हैं। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की ओर से तैयार एशिया-प्रशांत 2016 रिपोर्ट के मुताबिक, HNWIs की संख्या के लिहाज से एशिया-प्रशांत शहरों में टोक्यो पहले स्थान पर है जहां 2,64,000 अति धनाढ्य लोग रहते हैं, जबकि मुंबई 12वें और दिल्ली 20वें स्थान पर है। मुंबई में HNWIs की संख्या 41,200 और दिल्ली में 20,600 है।
HNWIs में ऐसे व्यक्ति आते हैं, जिनकी संपत्ति 10 लाख डॉलर या इससे अधिक होती है। पिछले 10 साल से जकार्ता HNWIs की संख्या में वृद्धि दर की दृष्टि से सबसे आगे बना हुआ है। इसके बाद हांगजू और तथा तियांजिन क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई और दिल्ली ऐसे पांच शीर्ष शहरों में शामिल हैं, जहां 2000-2015 के बीच क्रमश: 357 प्रतिशत और 335 प्रतिशत की वृद्धि हुई।