Mukhed (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की मुखेड़ विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। 27 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के तुषार गोविंद राठौड़ ने 37784 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस के हंमंतराव पाटिल को हरा दिया है। तुषार राठौड़ को कुल 98213 वोट हासिल हुए जबकि हंमंतराव पाटिल को कुल 60429 वोट मिले। 2019 के चुनाव में भी तुषार गोविंद राव राठौड़ ने इसी सीट से चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस के कुशलराव पाटिल को 40 हजार वोटों के अंतर से हराया था।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
| पार्टी | प्रत्याशी |
| बीजेपी | तुषार राठौड़ (करीब 38 हजार वोटों से जीते) |
| कांग्रेस | हंमंतराव पाटिल |
2019 में बीजेपी ने दर्ज की थी जीत
2019 के विधानसभा चुनाव में मुखेड़ विधानसभा सीट से बीजेपी के तुषार राठौड़ ने जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस के कुशलराव पाटिल दूसरे नंबर पर रहे थे। बीजेपी के तुषार राठौड़ को 1,02,573 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार कुशलराव पाटिल को 70,710 वोट मिले थे। जबकि वंचित बहुजन अघाड़ी के जीवन विथलराव तीसरे नंबर पर रहे थे, जिन्हें 8,756 वोट मिले थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | तुषार राठौड़ | 1,02,573 (जीत) |
| कांग्रेस | कुशलराव पाटिल | 70,710 |
| वंचित बहुजन अघाड़ी | जीवन विथलराव | 8,756 |
2014 में भी बीजेपी ने मारी थी बाजी
वहीं अगर हम 2014 विधानसभा चुनाव की बात करें तो मुखेड़ से बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की थी। बीजेपी के गोविन्द राठौड़ को 1,18,781 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस ने हंमंतराव पाटिल को प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें 45,490 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर शिवसेना के उम्मीदवार थे। शिवसेना उम्मीदवार वेंकट को 3,930 वोट मिले थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | गोविन्द राठौड़ | 1,18,781 (जीत) |
| कांग्रेस | हंमंतराव पाटिल | 45,490 |
| शिवसेना | वेंकट | 3,930 |
मुखेड़ विधानसभा सीट नांदेड़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में नांदेड़ से कांग्रेस के वसंतराव चव्हाण ने जीत दर्ज की थी। हालांकि उनका निधन हो गया है और नांदेड़ में उपचुनाव भी हो रहा है। यहां से कांग्रेस ने रविंद्र वसंतराव चव्हाण को उतारा है तो बीजेपी ने संतुक हमबारडे को उम्मीदवार बनाया है।
