कोरोना संकट के बीच एक लड़के का Tiktok पर बनाया वीडियो खासा वायरल हुआ था। वह उसमें कपड़े को टुकड़े (मास्क के तौर पर) में हल्के में लेते हुए बोला था, “कपड़े पर क्या भरोसा करना? ऊपर वाले पर करो…।” पर खबर है कि वही लड़का अब कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद उसके सुर बदल गए। फेसबुक पर प्रवीण दुबे नाम के शख्स ने इसी लड़के से जुड़े दो वीडियो शेयर किए हैं। एक पहले, जबकि दूसरा बाद का।
दरअसल, पहले टिकटॉक वीडियो में उससे पीछे से किसी ने पूछा था- अरे, भाई…वायरस की वजह से तुम मास्क नहीं पहनते? इसी पर लड़के ने जवाब दिया, “भाई, इस कपड़े के टुकड़े पर क्या भरोसा रखना है? रखना है, तो उस ऊपर वाले पर रखो…।“ ये कहते ही लड़के ने कपड़े को हवा में उछाल दिया और आगे बढ़ गया।
India Lockdown Extension LIVE Updates
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसी लड़के ने दूसरा वीडियो बनाया, जिसमें उसके सुर बदल गए। उसने कहा, ”बस भाई लोग, अपना सपोर्ट बनाए रखना और दुआओं में समीर को याद रखना। बस दुआ करना कि इस बीमारी से सबको निजात मिले। आमीन।“ इस क्लिप में लड़के के हावभाव से वह खासा परेशान और चिंतित नजर आ रहा था।
लड़के की पहचान मध्य प्रदेश के सागर निवासी समीर खान के तौर पर बताई जा रही है। प्रवीण दुबे ने लड़के के दोनों वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जान है तो जहां है। और, जान है, तब टिकटॉक भी है।