SP BSP, Mayawati-Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव 2019 साथ लड़ने वाले सपा और बसपा के रास्ते अब जुदा हैं। लेकिन इस बीच समाजवादी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती को झटका देते हुए बस्ती मंडल के ताकतवर बसपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। बड़ी तादाद में चौधरी के समर्थकों ने भी सोमवार (20 जनवरी) को Samajwadi Party ज्वाइन कर ली।
बसपा के पूर्व मंत्री ने थामा सपा का दामन: सोमवार को बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता हासिल की। इसमें पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत कई पूर्व विधायक भी शामिल थे। गौरतलब है कि फैजाबाद और बस्ती के टोल प्लाजा पर चौधरी ने करीब 2000 गाड़ियों का एडवांस टोल टैक्स जमा किया था। वह आज दोपहर समाजवादी पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग पहुंचे। बता दें कि पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी समेत तीन पूर्व विधायकों को मायावती ने 23 नवंबर 2019 को पार्टी से निकाल दिया गया था।
Hindi News Live Hindi Samachar 20 January 2020: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन नेताओं ने की समाजवादी पार्टी ज्वाइन: बताया जा रहा है कि राम प्रसाद चौधरी (पूर्व कैबिनेट मंत्री) के अलावा अरविंद चौधरी (पूर्व सांसद) दूधराम (पूर्व विधायक) राजेन्द्र चौधरी ( पूर्व विधायक) नंदू चौधरी(पूर्व विधायक) अखिलेश चौधरी विपिन शुक्ला और 6 जिला पंचायत सदस्य समेत 7 पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सैकड़ो की संख्या में प्रधान, बीडीसी आदि सपा में शामिल हुए थे। बता दें कि पूर्वांचल में राम प्रसाद चौधरी बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह कैबिनेट मंत्री, सांसद और पांच बार लगातार विधायक भी रहे हैं।
सपा मुखिया का योगी सरकार पर निशाना: अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था और किसानों ने उनकी सरकार बनवा दी। लेकिन किसान भाइयों को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश क्राइम में नंबर वन, महिला अपराध रोकने समेत कई मुद्दों पर फेल है।