Maradu Flats Demolition Video: केरल के कोच्चि में रविवार को अंतिम रूप से जैन कोरल कॉव कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को 4 अवैध अपार्टमेंट्स में से दो ध्वस्त कर दिए गए थे। आज ऑपरेशन का अंतिम दौर था। सुबह इसको गिराने के लिए चेतावनी सायरन बजाया गया। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी।
जोर से आवाज के बीच गिराई गई इमारत : शनिवार सुबह अवैध Maradu Flats टावर ढहाए गए थे। नियंत्रित विस्फोट के जरिए इन्हें ध्वस्त किए गए थे। देखते ही देखते करीब पांच सेकेंड में ये 19 मंजिला टावर धड़ाम हो गए। और, इस दौरान आस-पास सिर्फ धुंआ, धूल-मिट्टी और मलबा ही नजर आया, जबकि इमारत गिरने के दौरान जोर से आवाज भी आई थी।
Hindi News Live Hindi Samachar 12 January 2020: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
#WATCH Maradu flats demolition: Jain Coral Cove complex demolished through a controlled implosion.2 out of the 4 illegal apartment towers were demolished yesterday, today is the final round of the operation. #Kochi #Kerala pic.twitter.com/mebmdIm1Oa
— ANI (@ANI) January 12, 2020
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई : समाचार एजेंसी ANI ने घटना से जुड़ा वी़डियो शेयर किया। साथ ही बताया कि केरल स्थित मराडु में एच2ओ होली फेथ अपार्टमेंट को गिरा दिया गया है। इसी बीच कोच्चि में भी Alfa Serene Complex के साथ मराडु में भी दो अपार्टमेंट्स जमींदोज कर दिए गए। ये अवैध इमारतें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ढहाई गई हैं। दरअसल, कोर्ट ने कोच्चि के मराडु नगरपालिका में बनी चार इमारतों को गिराने का आदेश दिया था, जिसे आज लागू किया गया।
हजारों लोगों ने इसे गिरते हुए देखा : समाचार एजेंसी PTI-Bhasha के अनुसार पहले अवैध परिसर ‘‘होली फेथ एच 20’’ को शनिवार सुबह 11.18 बजे ढहाया गया था। इसके कुछ ही मिनट बाद अल्फा सेरेने अपार्टमेंट के टावर ध्वस्त किए गए। इनके गिराए जाने से वहां चारों तरफ धूल भर गई। हजारों लोग इमारत ढहाए जाने के वक्त वहां मौजूद थे और इस पूरे घटनाक्रम को देखा।
गिराने से पहले रिहायशी परिसरों में निषेधाज्ञा लगा दी गई : कोच्चि में समुद्र किनारे बने दो अवैध अपार्टमेंट परिसरों को गिराने से पहले शनिवार को सुबह खाली कराया गया था। अधिकारियों के हवाले से एजेंसी ने आगे बताया कि एर्नाकुलम जिला कलेक्टर ने क्षेत्र में स्थित दो रिहायशी परिसरों में निषेधाज्ञा लगा दी, जो सुबह आठ बजे से प्रभावी हुई।