Mangol Puri (Delhi) Election/Chunav Result 2025: मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला आम और बीजेपी नेता के बीच देखने को मिलेगा। इस सीट को बीजेपी ने अपने नाम कर लिया है। बीजेपी नेता राजकुमार चौहार करीब 6000 वोटों से जीत गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के नेता राकेश जाटव धर्मरक्षक रहें।

इस सीट पर एक ही फेज में पांच फरवरी को वोट डाले गए थे। मंगोलपुरी विधानसभा सीट भी काफी चर्चित सीट मानी जाती है। इस सीट पर लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट डाला था। अब सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक राखी बिड़ला का टिकट काटकर राकेश जाटव धर्मरक्षक पर दांव खेला है। वहीं मुकाबले को दिलचस्प बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राजकुमार चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस पार्टी से हनुमान चौहान चुनावी दंगल में था।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

पार्टी उम्मीदवारवोट
आपराकेश जाटव धर्मरक्षक55752
बीजेपीराजकुमार चौहान62007
कांग्रेसहनुमान चौहान3784

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

मंगोलपुरी विधानसभा सीट पर साल 2020 में क्या रहे नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जनादेश मिला। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। मंगोलपुरी विधानसभा सीट के परिणाम की बात करें तो यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से राखी बिड़लान को टिकट दिया गया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने करन सिंह कर्मा को चुनावी दंगल में उतारा था। कांग्रेस पार्टी की ओर से राजेश लिलोठिया मैदान में थे। इन सभी को पीछे छोड़ राखी बिड़लान ने जीत दर्ज की। उन्हें 74154 वोट हासिल हुए। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी करन सिंह कर्मा को 44038 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को महज 4073 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आपराखी बिड़ला74154
बीजेपीकरन सिंह कर्मा 44038
कांग्रेसराजेश लिलोठिया4073

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

इस चुनाव में मंगोलपुरी विधानसभा सीट पर दूसरी बार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। आप ने राखी बिड़लान को उतारा तो उनके विरोध में बीजेपी ने सुरजीत कुमार को टिकट दिया था। कांग्रेस पार्टी ने राज कुमार चौहान पर दांव खेला। चुनावी बाजी में राखी बिड़लान ही जीतीं। उन्हें कुल 60534 वोट मिले। इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार राज कुमार चौहान कुल 37835 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 22699 वोटों से हार गए। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार 27889 वोटों पर सिमट कर रह गए।