Malad West Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के मलाड वेस्ट (Malad West) विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी असलम रामजानली शेख (ASLAM RAMJANALI SHAIKH)ने इस अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के उम्मीदवार विनोद शेलार से जीत हासिल की है।
असलम रामजानली शेख ने दर्ज की जीत
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रामजानली शेख को 98202 वोट और विनोद शेलार को 91975 वोट मिले हैं। वहीं, अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो शेख को 49.81 और विनोद शेलार को 46.65 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस सीट पर 15 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो 1000 का आंकड़ा नहीं पार कर पाए हैं।

मलाड वेस्ट पर कांग्रेस जीत की ओर
मालड वेस्ट सीट पर कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। कांगेस के असलम रामजानली शेख (ASLAM RAMJANALI SHAIKH) अंतिम राउंड की काउंटिंग में बढ़त बनाए हुए हैं। शाम 4:05 बजे तक उन्हें 98202 वोट मिले हैं। वहीं, काफी समय तक लीड़ बनाए रखने के बाद भाजपा के विनोद शेलार पीछे हो गए हैं।

मलाड वेस्ट सीट पर भाजपा आगे
मलाड वेस्ट सीट पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार विनोद शेलार 73 हजार से अधिक वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, 15वें राउंड की काउंटिंग के सथ कांगेस के असलम रामजानली शेख दूसरे नंबर पर हैं।
मलाड वेस्ट विधानसभा पर भाजपा को बढ़त
मलाड वेस्ट विधानसभा सीट पर छठे राउंड की काउंटिंग में भारतीय जानता पार्टी (BJP) ने करीब एक हजार वोटों की अंतर से बढ़त बना ली है। इस सीट पर भाजपा के विनोद शेलार और कांग्रेस के असलम रामजानली के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है।

मलाड वेस्ट सीट पर कांग्रेस आगे
मलाड वेस्ट सीट (Malad West Vidhan Sabha Election Result 2024) पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस सीट पर कांग्रेस के असलम रामजानली चौथे राउंड के मतगणना में आगे निकल गए हैं। उन्हें 20358 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के विनोद शेलार 14458 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
मलाड वेस्ट विधानसभा सीट पर मतगणना जारी
मलाड वेस्ट विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोद शेलार (VINOD SHELAR) 1522 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर कांगेस के असलम रामजानली शेख हैं।
मलाड वेस्ट विधानसभा सीट से किस-किसके बीच टक्कर
मलाड वेस्ट सीट से बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी ने जहां विनोद शेलार पर दांव खेला तो वहीं कांगेस असलम रामजानली शेख को मैदान में उतारा है। जबकि बीएसपी ने सिरिल डिसूजा को मैदान में उतारकर कुछ हद तक मामले को त्रिकोणीय बना दिया है।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
Malad West Election/Chunav Result 2024: मलाड वेस्ट विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | जीत/हार |
बीजेपी | विनोद शेलार | हारे |
कांग्रेस | असलम रामजानली शेख | जीते |
बीएसपी | सिरिल डिसूजा | हारे |
Malad West Election/Chunav Result 2019: मलाड वेस्ट विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
कांग्रेस | असलम शेख | 79514 50.87% |
बीजेपी | रमेश सिंह ठाकुर | 69131 44.22% |
महाराष्ट्र के 2019 के विधानसभा चुनाव में मलाड सीट से कांग्रेस के असलम शेख को 79,494 वोट मिले थे और उन्होंने जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा के रमेश सिंह ठाकुर को 69,092 वोट मिले थे।
Malad West Election/Chunav Result 2014: मलाड वेस्ट विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
कांग्रेस | असलम शेख | 56574 37.28% |
बीजेपी | राम बरोट | 54271 35.76% |
महाराष्ट्र के 2014 के विधानसभा चुनाव में मलाड सीट से कांग्रेस के असलम शेख को 56,574 वोट मिले थे और उन्होंने जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा के राम बरोट को 54,271 वोट मिले थे।
मलाड पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है, जो मुंबई महानगर में स्थित है. यह मुंबई का उपनगर है। यह मुंबई उपनगरीय जिले में बोरीवली, मगथाने, दहिसर, कांदिवली पूर्व और चारकोप विधानसभा क्षेत्रों के साथ मुंबई उत्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 946,000 है।