केरल में कोल्लम के पास स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वहां का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। अग्निकांड में 100 से ज्यादा लोग मारे गए और 383 से अधिक घायल हो गए। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी और गृह मंत्री रमेश चेन्नीतला प्रधानमंत्री को परिसर के पास ले गए और उन्हें घटना की जानकारी दी। मोदी घटनास्थल के पास गए जहां दो इमारतों के मलबे बिखरे थे जिनमें ‘कंबापुरा’ गोदाम शामिल है जहां पटाखे और आतिशबाजी की चीजें रखी हुई थीं। विस्फोट में ये इमारतें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। प्रधानमंत्री वहां करीब दस मिनट तक रहे। उन्होंने वहां कंक्रीट के खंभे, मुड़े तार वगैरह देखे। चांडी ने मोदी से कहा कि उनकी सरकार घटना को लेकर पहले ही कदम उठा चुकी है।
Emergency numbers: 0474-2512344, 9497930863, 9497960778
पीएम मोदी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर हालाता का जायजा लिया। राहुल के साथ भी गृहमंत्री रमेश चेन्नीतला और कांग्रेस नेता एके एंटनी मौजूद थे। हादसे में 107 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kerala Temple Fire: तस्वीरों में देखें कैसे भीषण आग में तब्दील हुई आतिशबाजी
हादसा तड़के साढ़े तीन बजे मंदिर परिसर में आतिशबाजी के दौरान हुआ। केरल में 4 दिन बाद नए साल का उत्सव मनाया जाना है। नए साल से पहले यहां पूजा का आयोजन होता है। यह मंदिर केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम से करीब 70 किलोमीटर दूर है। मंदिर में वार्षिक महोत्सव के तहत आधी रात में आतिशबाजी शुरू हुई। आतिशबाजी के लिए राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने कोई अनुमति नहीं दी थी। आतिशबाजी देखने के लिए हजारों लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हुए थे।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब आतिशबाजी के दौरान गोदाम ‘कंबपुरा’ में चिंगारियां गिरीं और वहां रखे पटाखों में कर्णभेदी आवाज के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर से अधिक के दायरे तक सुनी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति के ठप्प हो जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया और लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। अग्निकांड के बाद जले हुए शव एवं मानव अंग प्रत्यंग मंदिर परिसर में बिखरे हुए थे। मुख्यमंत्री चांडी ने बताया कि कोल्लम की जिला कलेक्टर ने आतिशबाजी के लिए अनुमति नहीं दी थी।
LIVE UPDATES:-
WATCH: PM Narendra Modi’s message in Kerala after meeting victims of #Kollam temple tragedyhttps://t.co/JifoXJh7FP
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
WATCH: Rahul Gandhi and AK Antony visit the Puttingal Temple fire accident site in Kollam (Kerala)https://t.co/5fSy6N1PbL
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Puttingal Temple Fire tragedy: Congress vice president Rahul Gandhi at the accident site in #Kollam pic.twitter.com/pZpj76J7Ji
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Kerala: Rahul Gandhi at the Puttingal Temple Fire accident site in #Kollam along with Congress leader AK Antony pic.twitter.com/iYCfTBTsyZ
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Kerala: PM Modi and CM Oommen Chandy take stock of the situation at Puttingal temple accident site in #Kollam pic.twitter.com/HLMS5SaQfv
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Kerala: PM Modi at the accident site of Puttingal temple in #Kollam for on-the-spot assessment of fire tragedy. pic.twitter.com/AoCRhuxqeS
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Heated arguments between RSS and Congress workers outside Trivandrum Medical college. pic.twitter.com/aq5ghA1yJS
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
प्रधानमंत्री कोल्लम पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री को मौजूदा हालत की जानकारी देने की लिए स्वयं मुख्यमंत्री ओमन चांडी एयरपोर्ट पहुंचे ।
Puttingal temple fire tragedy: PM Narendra Modi received upon arrival by Kerala CM Oommen Chandy at #Kollam pic.twitter.com/NtXMnfFTeP
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
PM Narendra Modi boards IAF chopper in Thiruvananthapuram, departs for #Kollam pic.twitter.com/yopv661lks
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
#Kollam temple tragedy: PM Narendra Modi reaches Thiruvananthapuram
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Puttingal temple fire tragedy: ICG Ship C-427 loaded with medical team arrives in Kerala’s Kollam. (Pic source: ICG) pic.twitter.com/ASilqfNzLb
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Fire was contained to only one room, reason can only be ascertained after investigation: Sanjay Tomar, Fire Officer pic.twitter.com/0NTV4CUR2c
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Kerala HM Ramesh Chennithala&State Mins Adoor Prakash,Shibu B John&Thiruvanchoor Radhakrishnan present in cabinet meet convened by CM Chandy
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Puttingal temple fire: Kerala Cabinet meeting begins in #Kollam.
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
INS Kabra & INS Kalpeni carrying medical supplies en route to Kollam(earlier visuals of medical stores being loaded) pic.twitter.com/3yy55aiSCp
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Kerala CM Oommen Chandy visits the site of Puttingal temple, #Kollam Fire tragedy pic.twitter.com/9u3AUaC2mE
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Centre has assured,all requisite help & cooperation will be provided to state administration- Jitendra Singh #Kollam pic.twitter.com/FFmcOK06T1
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
This is a big tragedy, I talked to Kerala CM as soon as I received the news:: Rajnath Singh, HM on #Kollam pic.twitter.com/g2zQbijpEr
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
स्वास्थ्यमंत्री वी शिवकुमार ने कहा कि कोल्लम के जिला कलेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘हम घायलों को हर प्रकार की मदद दे रहे हैं। 83 घायलों को त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।’’
भारतीय नौसेना दक्षिणी नौसैन्य कमांड से एक डोर्नियर और दो एएलएच को चिकित्सीय दलों के साथ तैनात कर रही है। नौसेना ने तीन नौसैन्य पोत चिकित्सीय सामग्री के साथ कोल्लम तट पर तैनात किया है ताकि घायलों को चिकित्सीय मदद दी जा सके।
केरल के मंदिर में भीषण आग लगने की दुर्घटना के बाद जारी बचाव अभियानों में मदद करने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना ने छह हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान तैनात किया है। इस दुर्घटना में 102 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। भारतीय वायुसेना ने चार हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, जिनमें एमआई17 और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी डॉक्टर्स की एक टीम के साथ पालम एयरपोर्ट से केरल के लिए निकल गए हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi boards flight for #Kollam pic.twitter.com/gsPsDzUK0m
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
Emergency numbers: 0474-2512344, 9497930863, 9497960778
प्रधानमंत्री ने कोल्लम मंदिर हादसे में मरने वाले लोगों के निकटतम संबंधी को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
I will be reaching Kerala soon to take stock of the situation arising due to the unfortunate fire tragedy in Kollam.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2016
#KollamTempleFire Kerala DGP TP Senkumar tells @IndianExpress that 84 people died and many more injured, “V have launched a probe,” he said.
— Arun Janardhanan (@arunjei) April 10, 2016
WATCH: Moment when fire broke at Puttingal temple fire in Kollam (Kerala) due to fireworks display, 75 dead.https://t.co/xXtBnZkgWX
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016