Maharashtra, Gujarat, Kerala Floods, Karnataka Rains Today Updates Gujarat Floods & Rians: गुजरात के मोरबी से रेस्क्यू का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है। वीडियो में एक गुजरात पुलिस का कॉन्स्टेबल बाढ़ में फंसी दो बच्चियों को अपने कंधे में बिठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है।

कर्नाटक सरकार ने शनिवार को 17 जिलों में 80 तालुका को बाढ़ प्रभावित घोषित किया। राज्य में वर्षा और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मृतकों की संख्या 26 से अधिक हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं केरल में मृतकों की संख्या बढ़कर 57 हो गई और करीब 1.65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। जबकि महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से अबतक 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल बाढ़ की सबसे अधिक मार झेलने वाले सांगली और कोल्हापुर जिलों में पानी घटने लगा है। राज्य में चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया एवं गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 लोगों की जान चली गई।

वहीं गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अबतक 19 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना और एनडीआरएफ के साथ पुलिसकर्मियों की मदद भी ली जा रही है। बता दें कि आज केरल में बाढ़ से बिगड़े हालातों का जायजा लेने राहुल गांधी वहां का दौरा करने वाले है।

Live Blog

17:28 (IST)11 Aug 2019
महाराष्ट्र में आई बाढ़ ‘एल-3’ श्रेणी की आपदा घोषित हो: कांग्रेस

कांग्रेस ने रविवार को महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर आई बाढ़ को ‘एल-3’ श्रेणी की आपदा घोषित करने और स्थिति से निपटने में केंद्रीय सहायता की मांग की।

16:57 (IST)11 Aug 2019
बाढ़ प्रभावित इलाकों का अमित शाह ने किया दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बेलगावी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे।

16:25 (IST)11 Aug 2019
लोगों को देने मदरसे में खाद्य सामग्री की जमा

कोल्हापुर: बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए शिरोली के एक मदरसे में खाद्य सामग्री एकत्र की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।

16:19 (IST)11 Aug 2019
राजस्थान में बारिश का दौर जारी जयपुर

राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को भी बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

14:55 (IST)11 Aug 2019
महाराष्ट्र में बाढ़ का प्रकोप : नौका पलटने की घटना में मृतकों की संख्या 17 हुई

महाराष्ट्र के सांगली जिले में नौका पलटने की घटना में पांच और शवों के मिलने के बाद मृतकों की संख्या 17 पर पहुंच गई है। राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अभी तक चार लाख लोगों को बाहर निकाला गया है।

14:07 (IST)11 Aug 2019
बाढ़ प्रभावित तीन राज्यों में राहत सामग्री भेजने पर नहीं लगेगा माल भाड़ा

भारतीय रेलवे ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल में राहत सामग्री भेजने पर माल भाड़ा नहीं लेने की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (ट्रैफिक कर्मिशयल) महेंद्र सिंह ने बताया कि देश भर के सभी सरकारी संगठन इन राज्यों में राहत सामग्री मालगाड़ी और पार्सल वैन में निशुल्क बुक कर सकते हैं।

13:57 (IST)11 Aug 2019
बाढ़ से लोगों को वायु सेना के जवानों ने बचाया

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का बचाव अभियान 

13:51 (IST)11 Aug 2019
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन शुरू 

मूसलाधार बारिश के कारण रनवे पर पानी भर जाने के चलते पिछले दो दिन से बंद कोच्चि स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज दोपहर से विमानों का परिचालन फिर शुरू कर दिया गया। 

13:10 (IST)11 Aug 2019
केरल में बारिश का कहर जारी: मृतकों की संख्या 59 हुई, आज दौरे पर पहुंचेंगे राहुल

केरल में मूसलाधार बारिश का कहर अब भी जारी है और बाढ़, भूस्खलन तथा बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।

12:17 (IST)11 Aug 2019
अमित शाह बाढ़ प्रभावित कर्नाटक का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का रविवार को हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री बेलगावी जिले में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेंगे।

10:37 (IST)11 Aug 2019
ऐसे किया गया रेस्क्यू

भारतीय वायु सेना (IAF) के कर्मियों ने बाढ़ प्रभावित जामनगर में एक लड़की को बचाया।

10:35 (IST)11 Aug 2019
एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने सांगली जिले में बचाव और राहत अभियान चलाया।

09:44 (IST)11 Aug 2019
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित केरल को ‘उदार’ समर्थन देने का आश्वासन दिया

केंद्र ने केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम को आश्वासन दिया है कि वह बाढ़ प्रभावित राज्य को ‘‘उदार समर्थन’’ उपलब्ध कराने पर विचार करेगा जबकि केंद्रीय मंत्री वी.मुरलीधन ने शनिवार को कहा कि 52.57 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद राज्य को मुहैया कराई जाएगी।