Maharashtra, Jharkhand Election/Chunav Result 2024 (महाराष्ट्र झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे पूरी तरह से साफ हो चुके हैं। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारें वापसी करने जा रही हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की सत्ता में एक बार फिर से महायुति सरकार की वापसी हुई है लेकिन यह सस्पेंस बढ़ गया है कि अब राज्य की कमान एकनाथ शिंदे ही संभालेंगे या फिर मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। शिवसेना यूबीटी के संजय राउत ने राज्य में महा विकास अघाड़ी की हार के लिए डीवाई चंद्रचूड़ को जिम्मेदार ठहराया है।
Maharashtra Election Results 2024
बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 132 सीटें जीती है, यह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। महायुति में शामिल अन्य दो दलों शिवसेना शिंदे ने 57 और एनसीपी अजित गुट ने 41 सीटें जीती हैं। बात अगर महा विकास अघाड़ी की करें तो उन्हें सिर्फ निराशा मिली है। शिवसेना यूबीटी 20 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस पार्टी को महज 16 और शरद गुट को सिर्फ 10 सीटों से संतोष करना पड़ा। इंडिया गठबंधन का हिस्सा समाजवादी पार्टी को सिर्फ दो सीटें नसीब हुई हैं।
Maharashtra Election Results 2024 / महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
| क्रम | पार्टी | विधानसभा सीटें |
| 1 | बीजेपी | 132 |
| 2 | शिवसेना | 57 |
| 3 | एनसीपी | 41 |
| 4 | शिवसेना यूबीटी | 20 |
| 5 | एनसीपी एससीपी | 16 |
| 6 | कांग्रेस | 10 |
| 7 | समाजवादी पार्टी | 2 |
Jharkhand Election Results 2024 । UP BY Elections
बात अगर झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम की करें तो राज्य में जेएमएम 34 विधानसभा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। राज्य में बीजेपी को 21 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस पार्टी को 16 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी के साथी राजद और CPI(ML)(L) क्रमश: चार व दो सीटें जीतने में सफल रहे है। राज्य में एनडीए के साथी आजसू, लोजपा राम विलास और जदयू को एक-एक सीट मिली है। इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा एक सीट जीतने में सफल रहा है।
| क्रम | पार्टी | विधानसभा सीटें |
| 1 | जेएमएम | 34 |
| 2 | कांग्रेस | 16 |
| 3 | राजद | 4 |
| 4 | CPI(ML)(L) | 2 |
| 5 | बीजेपी | 21 |
| 6 | आजसू | 1 |
| 7 | लोजपा रामविलास | 1 |
| 8 | जदयू | 1 |
| 9 | झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा | 1 |
Maharashtra, Jharkhand Election/Chunav Result 2024 के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: केंद्रीय मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने कहा कि एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति सरकार बनाएगी, अगर उन्हें 160-165 सीटें मिलती हैं तो उन्हें सरकार बनाने का अधिकार है। हम उन्हें बधाई देंगे, लेकिन पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि सीएम कौन होगा।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: वंचित बहुजन अघाडी ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा। वीबीए के प्रवक्ता प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकले ने चुनाव परिणाम से एक दिन पहले कहा कि हमने ये चुनाव बहुत ताकत के साथ लड़ा है। कई जगहों पर हमारे प्रत्याशी जीतकर आने वाले हैं। यहां किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। पर्दे के पीछे बहुत कुछ चल रहा है। हम विरोधी पक्ष में नहीं बैठेंगे। हम शर्तों के सत्ता में हिस्सेदारी करेंगे।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महा विकास अघाडी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एमवीए का काम आरोप लगाना है और हमारा काम देश का विकास करना है। हमें विकास करने का फायदा होगा। लोग हमारे साथ हैं और एग्जिट पोल में भी महायुति सरकार बनने का दावा किया गया है। हमें सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: एनसीपी नेता संतोष नांगरे ने कहा, “अजित दादा महाराष्ट्र के एक जननेता हैं। उनका काम खुद बोलता है। वह जो कहते हैं, वही करते हैं। वह महाराष्ट्र के विकास के लिए बोलते हैं… इसलिए, एनसीपी के सभी कार्यकर्ता, नेता और युवा उन्हें पसंद करते हैं… हमें लगता है कि उन्हें इस बार सीएम बनना चाहिए। इसलिए, हमने यह बैनर लगाया है…”
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी सचिन सावंत ने कहा कि महा विकास अघाडी जीत की तरफ बढ़ रही है। महायुति के दिन खत्म होने वाले हैं। हमें महाराष्ट्र से मिली रिपोर्ट के अनुसार, हमें आरामदायक बहुमत मिल रहा है। तीनों दल मिलकर सीएम तय करेंगे।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा- महा विकास अघाड़ी राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी… नतीजों के बाद सीएम का चेहरा तय किया जाएगा, चर्चा की जाएगी…
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: बाबू लाल मरांडी ने दावा किया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ग्राउंड पर बहुत मेहनत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैं कह सकता हूं कि बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को 51 सीटों पर जीत हासिल होगी।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: एनसीपी-एससीपी नेता क्लाइड क्रैस्टो कहते हैं, “हमने देखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल का क्या हुआ…महाराष्ट्र की जनता पहले ही अपना फैसला सुना चुकी है। लोकसभा चुनाव में भी जनता ने महा विकास अघाड़ी को वोट दिया था और महायुति को नकार दिया था। विधानसभा चुनाव में भी जनता ने हमारा (महा विकास अघाड़ी का) साथ दिया है…”
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: विनोद तावड़े ने कहा- 19 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया ने कहा कि विनोद तावड़े को मतदाताओं को 5 करोड़ रुपए बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है और इस तरह के तमाम नाटकीय बयान दिए गए। वे बस मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करना चाहते थे। मैं बहुत आहत हूं। मैं एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आता हूं, पिछले 40 सालों से मैं राजनीति में हूं, लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया। कांग्रेस के नेता मुझे, पार्टी और मेरे नेताओं को बदनाम करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने जानबूझकर मीडिया और लोगों के सामने यह झूठ बोला, इसलिए मैंने उन्हें कोर्ट नोटिस जारी किया है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या कार्रवाई का सामना करें।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कांग्रेस प्रत्याशी नितिन राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का यह चुनाव महा विकास अघाड़ी की सरकार बनाने जा रहा है। कल आप देखेंगे कि हर गली से, हर मोहल्ले से, हर चौक से, हर सड़क से… आवाज आ रही है कि महा विकास अघाड़ी की सरकार बन रही है। हम 150-160 तक या इससे भी ज्यादा सीटें जीत सकते हैं।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: अखिलेश यादव ने कहा कि कई बार हमने देखा है कि सर्वे जो कहता है वो नहीं होता है। जनता बीजेपी से मुक्ति चाहती है। यूपी में बीजेपी सभी नौ सीटें हारने जा रही है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: बीजेपी नेता राव साहेब दानवे ने दावा किया कि बीजेपी और सहयोगी दलों की स्पष्ट बहुमत मिलेगा। हमें बहुमत मिल रहा है, हमारी सरकार बन रही है। कल पक्का लड्डू बंट रहे हैं।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि कहां खुशी होगी और कहां गम? यह तो बस कुछ घंटों की बात है। मैं मुखर नहीं होऊंगा। चलिए इंतजार करते हैं। हमें भरोसा है, हमें अपने मतदाताओं पर भरोसा है, हमें इस राज्य की महिलाओं पर भरोसा है जिन्होंने कतार में लगकर बड़ी संख्या में मतदान किया। हमारे पास खुश होने के कारण हैं।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: तहसीन पूनावाला ने कहा कि एमवीए सरकार बनाएगी। महाराष्ट्र में एंटी बीजेपी माहौल है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कल परिणाम आ जाएंगे। हमें बहुमत मिलेगा। हमारे 160-165 विधायक चुनकर आएंगे। सीएम चुनने में शरद पवार और उद्घव ठाकरे भूमिका निभाएंगे।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मतों की गिनती से पहले कहा कि बीजेपी कह रही है कि उन्हें 55 सीटें मिलेंगी। पिछली बार उन्होंने 65 सीटें मिलने का दावा किया था। जब कोई चुनाव लड़ता है, कोई पार्टी चुनाव लड़ती है और सभी फीडबैक आते हैं, वे अपनी बात कहते हैं। कल नतीजे आएंगे और सच्चाई सामने आ जाएगी। हमें जनता पर भरोसा है।
उन्होंने जिस तरह का जनादेश दिया है, हम कह सकते हैं कि हम एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं। हम एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अगले 25 सालों के लिए महायुति की छु्ट्टी करने जा रही है। लूट, भ्रष्टाचार और अडाणी की सरकार का अंत होने जा रहा है। हमें बहुमत मिलेगा और हम अगले पांच साल लोगों की सेवा करेंगे।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि नाना पटोले और संजय राउत में ज्यादा विवादित बयान देने का कंपटीशन है। दोनों मीडिया की लाइम लाइट चाहते हैं। जो लोग ‘नोट जिहाद’ की बात करने की हिम्मत रखते हैं, वही लोग चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’, शराब जिहाद और तमाम तरह की कुप्रथाओं का प्रचार करते रहे हैं। मैं पूरी तरह से दृढ़ हूं कि महायुति ही सत्ता में आने वाली है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कल होने वाले पिंपरी चिंचवड़ विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए 205 चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर अनिल पवार कहते हैं, “हमने मतगणना के लिए 29 टेबल लगाए हैं, जिनमें से 24 ईवीएम की गिनती के लिए, 4 पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए और 1 टेबल ईटीपीबीएस के लिए है। चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में 64 मतदान केंद्र हैं, जिसके लिए हमने 24 टेबल लगाए हैं। इस प्रकार 24 राउंड होंगे और प्रत्येक राउंड के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। अंत में अंतिम संकलित परिणाम घोषित किया जाएगा।”
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महा विकास अघाड़ी की जीत के दावे पर रिएक्ट करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कल चुनाव परिणाम आ जाएंगे। वो नर्वस हैं। बीजेपी महाराष्ट्र भी जीतेगी और झारखंड भी जीतेगी।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम कल (23 नवंबर) को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में इस समय एनडीए और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है।
Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में इस समय एनडीए तो झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है।
