Maharashtra & Haryana Election Results/Chunav Results 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की रुझानों में बीजेपी को उतनी सफलता नहीं मिलती दिखाई दे रही जितने की पार्टी उम्मीद कर रही थी। हरियाणा में तो बीजेपी बहुमत से काफी पीछे रह गई है तो वहीं महाराष्ट्र में भी पार्टी का प्रदर्शन उतना खास नहीं दिखाई दे रहा जितने की उम्मीद की जा रही थी। महाराष्ट्र की 288 सीटों में बीजेपी 103, शिवसेना 59, कांग्रेस 43 तो एनसीपी 55 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य के खाते में 27 सीटें जाने की उम्मीद है। वहीं बात करे हरियाणा की तो यहां पर बीजेपी का 75 से ज्यादा सीटों को जीतने का टारगेट फेल हुआ है। पार्टी ने यहां 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 35 तो अन्य के खाते में 18 सीटें जाती दिखाई दे रही है। रुझानों से ऐसा लगा रहा है जैसे मनोहर लाल सरकार को जनता ने खारिज कर दिया है।

यहां देखें LIVE नतीजेहरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019

रुझानों से यह मैसेज भी मिलता है कि बीजेपी को राष्ट्रवाद हर जगह जीत नहीं दिला सकता। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों से बीजेपी को इस पर सीख भी मिलती है। पहली सीख तो यह मानी जा सकती है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रखकर लड़ने पर चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल सकते। जनता दोनों चुनावों में अंतर को पहचानती है। वहीं दूसरा यह कि राष्ट्रवाद हर जगह पार्टी को जीत नहीं दिला सकता। पार्टी को आर्टिकल 370 को हटाने के बाद जनता का समर्थन मिला था। लेकिन रुझानों से ऐसा लगता है जैसे विधानसभा चुनाव में जनता के लिए यह कोई मुद्दा नहीं था। साफ है कि राष्ट्रवाद की भी अपनी सीमाएं हैं। जनता के लिए राज्य से जुड़े मुद्दे अहम थे। चाहे वह कृषि संकट, रोजगार हो या फिर अच्छी सड़क और बिजली-पानी।

महाराष्ट्र के रुझानों में विदर्भ इलाके में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सीटें घटती नजर आ रही हैं। पिछली बार यहां पर दोनों ही दलों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसी विदर्भ के इलाके की नागपुर से चुनकर आते हैं, चुनाव से पहले चर्चा थी कि पार्टी नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ नेता को एक तरफ कर दिया गया था। इसका नतीजा चुनाव परिणाम पर भी दिख रहा है।

वहीं कृषि संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में भी बीजेपी के लिए सकारात्मक संकेत नहीं दिख रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि इस क्षेत्र के मतदाता राज्य सरकार के शासन से खुश नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इन चुनावों में प्रचार के दौरान एक्टिव नहीं थी जितनी पहले के चुनाव में दिखती रही है। बावजूद पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हरियाणा में तो कांग्रेस ने उलटफेर ही कर दिया है। पार्टी ने यहां पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुनी सीटों पर आगे चल रही है। वहीं रुझानों से यह संदेश मिलता है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन जहां ‘फेल’ तो वहीं सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के पुराने नेताओं को जिम्मेदारी देना अच्छा फैसला कहा जा सकता है।

विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 के लाइव अपडेट jansatta.com पर पाएं। साथ ही जानें महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लाइव नतीजे।