महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। विस्तार के बाद कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 43 हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में सिर्फ उद्धव और आदित्य ठाकरे ही नहीं बल्कि 17 और ऐसे मंत्री जो अपनी बेटे-बेटी, भतीजा-पोता के रूप अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

इन सब में सबसे अधिक 8 मंत्री कांग्रेस की तरफ से हैं। सत्ताधारी गठंबधन के समझौते के अनुसार शिवसेना के पास मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्री का कोटा है। वहीं एनसीपी के कोटे में 16 और कांग्रेस के खाते में 12 मंत्री पद हैं। एनसीपी में उप मुख्यमंत्री समेत 7 मंत्री हैं जो अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, शिवसेना की तरफ से ऐसे मंत्रियों की संख्या तीन है।

पिछली भाजपा सरकार में ऐसे मंत्रियों की संख्या 8 थी। इनमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी शामिल थे। उनके पिता गंगाधर फडणवीस भाजपा के पार्षद रह चुके हैं। वहीं पंकजा मुंडे अपने पिता गोपीनाथ की विरासत को आगे बढ़ा रही थीं। गोपीनाथ मुंडे राज्य के साथ ही केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे थे।

शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के परिवार के अलावा अजीत पवार, शरद पवार के भतीजे है। अन्य नामों में अशोक चव्हाण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। अमित देशमुख के पिता विलासराव देशमुख भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये हैं अन्य नेताओं का विवरण जो मंत्री बने हैंः

यशोमति ठाकुर, कांग्रेस- पूर्व कांग्रेसी विधायक भैय्यासाहेब ठाकुर
सुनील केदार, कांग्रेस- पूर्व कांग्रेसी विधायक और मंत्री छेत्रपाल केदार के पुत्र
वर्षा गायकवाड, कांग्रेस- पूर्व कांग्रेसी सांसद एकनाथ गायकवाड की बेटी
विश्वजीत कदम, कांग्रेस- पूर्व कांग्रेसी मंत्री पतंगराव कदम के बेटे
सतेज पाटिल, कांग्रेस, बिहार के पूर्व गवर्नर डीवाई पाटिल के बेटे
बाला साहेब थोराट, पूर्व कांग्रेसी विधायक भाउसाहेब थोराट के बेटे
धनंजय मुंडे, एनसीपी, पूर्व भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे
राजेश टोपे, एनसीपी, एनसीपी नेता अंकुश टोपे के पुत्र
बालासाहेब शामराव पाटिल, एनसीपी, कांग्रेस विधायक पांडुरंग पाटिल के बेटे
अदिति तटकरे, एनसीपी, लोकसभा सांसद सुनील तटकरे की बेटी
प्राजक्त तानपुरे, एनसीपी, पूर्व सांसद प्रसाद तानपुरे के बेटे
जयंत पाटिल, एनसीपी, कांग्रेस नेता राजाराम पाटिल के बेटे
शंभुराजे देसाई, शिवसेना, पूर्व कांग्रेसी बालासाहेब देसाई के पोते
शंकरराव गदाख, केएसपी, शिवसेना कोटे से मंत्री, पूर्व कांग्रेसी सांसद यशंवतराव के बेटे