Eid Holiday Rescheduled In Mumbai: महाराष्ट्र की सरकार ने मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी का दिन आगे खिसका दिया है। अब यह छुट्टी 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को होगी। सरकार ने यह कदम मुस्लिम समुदाय के स्थानीय नेताओं के आग्रह पर उठाया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नसीम खान ने हाल ही में सीएम एकनाथ शिंदे से ईद-ए-मिलाद के लिए छुट्टी 16 सिंतबर के बजाय 18 सितंबर को करने की अपील की थी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद जुलूस निकालने का फैसला किया है। यह फैसला अनंत चतुर्दशी उत्सव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अनंत चतुर्दशी गणेश उत्सव का आखिरी दिन है। इसमें भक्त भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने से पहले जुलूस निकालते हैं।
सरकार के आदेश के मुताबिक, स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने ईद के जुलूस को खिसकाने का फैसला किया है। इसी वजह से छुट्टी को खिसकाया जा रहा है। महाराष्ट्र के बाकी जिलों में छुट्टी को आगे खिसकाना कलेक्टरों के द्वारा ही तय किया जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार ने दी अडानी टावर चिप के प्लांट को मंजूरी, केंद की हरी झंडी का इंतजार
ईद का त्योहार अनंत चतुर्दशी के साथ मनाया जाएगा
ईद-ए-मिलाद पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। ज्यादातर यह 16 सितंबर को मनाया जाता है और 17 सिंतबर को जुलूस निकाला जाते हैं। इस बार ईद जुलूस की तारीख गणेश विसर्जन की तारीख के साथ में मेल खाती है। इसलिए स्थानीय मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने एक मीटिंग की और ईद जुलूस को टालने का फैसला किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की जामा मस्जिद के ट्रस्टी शुएब खातिब ने बताया कि अगर ईद का जुलूस 18 सितंबर को निकाला जाता है तो पुलिसवालों को बंदोबस्त के काम से एक दिन की छुट्टी मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईद और विसर्जन दोनों एक ही दिन में होते हैं तो मुस्लिम समुदाय के सदस्य अपनी झाकियां सही तरीके से नहीं निकाल पाएंगे।
ईद कब की है?
गणपति उत्सव का आखिरी दिन 17 सितंबर को है, जबकि ईद-ए-मिलाद 16 सितंबर को मनाया जा सकता है, जो कि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करता है। बता दें कि यह लगातार दूसरा साल है जब मुस्लिम समुदाय ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए इस अवसर को मनाने के लिए अपने जुलूस का कार्यक्रम बदलने का फैसला किया है।