Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde Receives Death Threat: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी भरा एक मेल मिली है। ये कॉल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों व राज्य सरकार के कंट्रोल रूम को मिला है।

एक अधिकारी ने समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि फोन करने वाले ने शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस धमकी से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है और सभी जांच एजेंसियां ​​सतर्क हो गई हैं। यह ईमेल किसने भेजा? इसके पीछे कौन है? इस मामले की गहन जांच फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की तेजी से तलाश की जा रही है। मुंबई पुलिस ने आम लोगों से भी सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उनको कहीं भी कुछ संदेहास्पद दिखे, तो उसकी सूचना मुंबई के थानों में दें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को धमकी मिलने के बाद में उनके आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी है।

छत्रपति शिवाजी महाराज पर राहुल गांधी के पोस्ट से क्यों भड़के एकनाथ शिंदे?

दिल्ली में मौजूद हैं उपमुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में हैं। शिंदे शहर के इंपीरियल होटल में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।

पहले भी मिली थी धमकी?

यह पहली बार नहीं है जब शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले फरवरी 2024 में एक कॉलेज छात्र ने भी एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए बाद में 19 साल के छात्र को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नांदेड़ जिले के रहने वाले शुभम वरकड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) और 505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया था। महाराष्ट्र सरकार के फैसले से संघीय मूल्यों का टकराव पढ़ें पूरी खबर…