Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक सराहनीय कार्य किया। उन्होंने एक महिला जान बचाई जो किडनी मरीज थी। दरअसल, महिला की जलगांव से मुंबई जाने वाली फ्लाइट छूट गई थी, लेकिन शिंदे ने उसे अपने चार्टर्ड विमान से मुंबई पहुंचाया।
एकनाथ शिंदे शुक्रवार को संत मुक्ताबाई पालकी प्रस्थान समारोह के लिए जलगांव के मुक्ताईनगर के दौरे पर थे। वह मुंबई लौट रहे थे। शीतल बोर्डे नाम की महिला मरीज अपनी निर्धारित ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए मुंबई पहुंचने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। वह जब तक हवाई अड्डे पर पहुंची, विमान जा चुका था।
चार्टर्ड विमान में लेकर गए शिंदे
महिला ने हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारियों को अपनी समस्या की जानकारी दी। अधिकारियों ने तुरंत राज्य मंत्री गिरीश महाजन से इसे लेकर संपर्क किया। महाजन ने उपमुख्यमंत्री शिंदे से मदद मांगी। बिना किसी हिचकिचाहट के उन्होंने महिला और उसके पति को अपने चार्टर्ड विमान में बिठा लिया और मुंबई ले गए।
‘एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करो’, सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस विधायक को दी गई जमानत रद्द की
यात्रा के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनसे बातचीत की। साथ ही इलाज के संबंध में जानकारी ली। विमान के मुंबई उतरने के बाद एकनाथ शिंदे ने यह सुनिश्चित किया कि तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए और महिला को अस्पताल में कोई परेशानी न हो।
हालांकि, उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सर्जरी नहीं हो सकी, क्योंकि दानकर्ता की किडनी महिला से मेल नहीं खा रही थी। वहीं, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव पर एक बार फिर से सवाल उठाए हैं। पढ़ें…पूरी खबर।