Maharashtra-Jharkhand Election Date Announcement Today: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होगा। दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग इलेक्शन की तारीखों का ऐलान करेगा। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं जबकि झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का भी ऐलान कर सकता है।

महाराष्ट्र में महायुती और महा विकास आघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और महा विकास आघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। महायुति गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी शामिल है। तो वहीं महाविकास आघाड़ी गठबंधन में एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस शामिल है। महा विकास आघाड़ी का निर्माण 2019 विधानसभा चुनाव के बाद हुआ था। उसने सरकार बनाई थी।

हालांकि जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर ली और उनके साथ 40 से अधिक विधायक आ गए। इसके बाद सरकार गिर गई और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने। उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

रिमोट फॉरवर्ड पोस्टों के लिए सेना ने किया नया कॉन्ट्रैक्ट, कश्मीर-लद्दाख में तैनात सैनिकों का होगा फायदा

झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार

वहीं झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं। इस समय झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है। इस गठबंधन में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस शामिल है। वहीं भाजपा विपक्ष में है। बीजेपी का आजसु के साथ गठबंधन है। झारखंड में बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जेएमएम भी सरकार बनाने का दावा कर रही है।

झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रभारी बनाया है तो वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी बनाया है। झारखंड में बीजेपी ने जनता से पांच बड़े वादे भी किए हैं। महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर, कैश बेनिफिट और युवाओं को रोजगार का वादा किया गया है। इसके अलावा भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का भी ऐलान किया है।