MP Cabinet Oath Ceremony: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हो गया। शपथग्रहण समारोह में 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। एमपी में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, राव उदय प्रताप सिंह, प्रद्युमन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एंदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप और राकेश शुक्ला ने शपथ ली। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि नया मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में राज्य की बेहतरी के लिए काम करेगा। नए कैबिनेट मंत्रियों को सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शपथ दिलवाई।

Live Updates

मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com का LIVE ब्लॉग।

17:08 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion: मोहन यादव कैबिनेट में कितनी महिलाएं?

मोहन यादव के मंत्रिमंडल में दो कैबिनेट रैंक संपतिया उइके और निर्मला भूरिया तीन राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह समेत कुल पांच महिलाओं को शामिल किया गया है।

17:07 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion: कौन-कौन बना राज्य मंत्री?

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर, धर्मेंद्र भाव लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, लाखन पटेल और नारायण सिंह पवार हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह शामिल हैं।

17:06 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion: कौन-कौन बने कैबिनेट मंत्री?

विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह , संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाहा, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

16:27 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion LIVE: एमपी कैबिनेट में किसे-किसे मिली जगह?

मोहन यादव की सरकार में कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। उनके अलावा विजय शाह, करन सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एदाल सिंह कसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। एमपी सरकार के इस विस्तार में कुल 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

15:49 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत ने ली शपथ

संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप और राकेश शुक्ला ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

15:48 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल ने ली शपथ

विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, राव उदय प्रताप सिंह, प्रद्युमन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एंदल सिंह कसाना और नारायण सिंह कुशवाहा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। https://twitter.com/ANI/status/1739228922095800514

14:36 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: 13 दिसंबर को सीएम बने थे मोहन यादव

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 सीटें और कांग्रेस ने 66 सीटें जीतीं। मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

14:35 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे- मोहन यादव

मोहन यादव ने रविवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत हासिल करने के बाद, हमारी डबल इंजन सरकार उनके और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।"

14:34 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: कितने विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले विधायकों की सटीक संख्या और नाम बताने से इनकार कर दिया। यादव की अध्यक्षता वाले मप्र मंत्रिमंडल में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री हैं। 230 विधायकों वाले मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में सदस्यों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है।

14:33 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे- मोहन यादव

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि नया मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में राज्य की बेहतरी के लिए काम करेगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नए कैबिनेट मंत्रियों को दोपहर साढ़े तीन बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल शपथ दिलाएंगे।

14:14 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नाम बताने से किया इनकार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले विधायकों की सटीक संख्या और नाम बताने से इनकार कर दिया। यादव की अध्यक्षता वाले मप्र मंत्रिमंडल में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री हैं। 230 विधायकों वाले मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में सदस्यों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है। यादव ने रविवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत हासिल करने के बाद, हमारी डबल इंजन सरकार उनके और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।"

14:12 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: मुझे कोई जानकारी नहीं- कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1739182433436610566

14:09 (IST) 25 Dec 2023
MP Cabinet Expansion Live: जो सरकार बनेगी वह राज्य के विकास के लिए काम करेगी- शिवराज सिंह चौहान

नयी कैबिनेट के शपथ से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि जो सरकार बनेगी आज पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए काम करेगी।"

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कोई कोटा सिस्टम नहीं होगा। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संसदीय क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। कुछ नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।