Ambala Lok Sabha Chunav Result 2024: अंबाला लोकसभा सीट पर लगभग हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। इस मुकाबले में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है और वरुण सिंह चौधरी ने अंबाला लोकसभा सीट जीत ली है। अंबाला से साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रतनलाल कटारिया को जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी से इस बार दिवंगत सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया चुनावी मैदान में थे। वहीं कांग्रेस ने इस बार पूर्व कैबिनेट मंत्री फूलचंद के बेटे एवं मुलाना से मौजूदा विधायक वरुण चौधरी पर दांव लगाया था। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कुल 19,96,168 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 10,55,929 और महिला मतदाता की संख्या 9,40,163 है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here । Lok Sabha Election Results 2024 LIVE
अंबाला लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास
अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों का ही लगभग बराबर दबदबा रहा है। पिछले 17 लोकसभा चुनावों में से 9 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि 5 में बीजेपी ने परचम लहराया है। 1952 में पहली बार इस सीट से कांग्रेस से टेकचंद ने जीत हासिल की थी। इसके बाद अगले दो चुनावों 1957 और 1962 में भी कांग्रेस ने ही जीत का परचम लहराया। 1977 और 1980 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में गई। वहीं 1998 में बीएसपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। 2014 और 2019 के हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने यहां से चुनाव जीता था।
Haryana Lok Sabha Seat Results 2024 LIVE: Watch Here
लोकसभा चुनाव 2019 में क्या रहे चुनावी नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रतन लाल कटारिया 7,46,508 वोटों के साथ चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं कांग्रेस की कुमारी शैलजा को 4,04,163 वोट मिले थे। बसपा के डॉ कपूर सिंह 96,296 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
बीजेपी | रतन लाल कटारिया | 7,46,508 |
कांग्रेस | कुमारी शैलजा | 4,04,163 |
बसपा | डॉ. कपूर सिंह | 96,296 |
अंबाला लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रतन लाल कटारिया को 6,12,121 मत प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस के राज कुमार बाल्मीकि को 2,72,047 महज वोट मिले थे। आईएनएल के डॉ कुसुम शेरवाल को 1,29,571 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं मायावती की पार्टी बसपा के प्रत्याशी रहे डॉ. कपूर सिंह को 1,02,627 मत प्राप्त हुए।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
बीजेपी | रतन लाल कटारिया | 6,12,121 |
कांग्रेस | राज कुमार बाल्मीकि | 2,72,047 |
इनेलो | डॉ. कुसुम शेरवाल | 1,29,571 |
बसपा | डॉ. कपूर सिंह | 1,02,627 |
कौन है बंतो कटारिया?
बंतो कटारिया अंबाला लोकसभा के दिव्गंत सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी हैं। रतनलाल के निधन के बाद अंबाला सीट से उनकी पत्नी बंतो कटारिया को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था।