Lok Sabha Chunav Survey: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। उससे पहले इंडिया टीवी-सीएनएक्स का एक ओपिनियन पोल आया है। जिसमें पूरे देश का मूड भापने की कोशिश की गई है। सर्वे में अनुमान जताया गया है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को करीब 393 लोकसभा सीटों पर जीत मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी को सच करने जैसा होगा। जिसको लेकर पीएम मोदी खुद कह रहे हैं कि 4 जून को 400 पार।
100 से भी कम रह सकती हैं इंडिया गठबंधन की सीटें
इस सर्वे में इंडिया गठबंधन को लेकर चिंता बढ़ाने वाली बात कही गई है। सर्वे में कहा गया है कि इंडिया गठबंधन की सीटें 100 से भी कम रह सकती हैं। जिसमें कांग्रेस को जबरदस्त झटका लग सकता है।
सर्वे में कहा गया है कि भाजपा एक बार फिर से मध्य प्रदेश, राजस्थान, धत्तीसगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड और गुजरात में क्लीन स्वीप करेगी। इसके अलावा यूपी और बिहार में भी उसकी बंपर जीत होगी।
यूपी में भाजपा को मिल सकती हैं 76 सीटें
ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़ी सफलता हाथ लगेगी। बीजेपी करीब 76 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं सपा को केवल चार सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे में दावा किया गया है कि कांग्रेस का इस बार यूपी में खाता भी नहीं खुलेगा। यानी कांग्रेस को अमेठी के बाद अपना रायबरेली गढ़ भी गंवाना पड़ सकता है।
सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रुहेलखंड, अवध और पश्चिमी यूपी जैसे इलाकों में बीजेपी को बढ़ी बढ़त मिलेगी। आरएलडी और भाजपा के गठबंधन को पश्चिम यूपी की आठ सीटों पर जीत मिलेगी। जहां पहले चरण में मतदान होना है। इसके अलावा रुहेलखंड की 12 में से 11 सीटें मिल सकती हैं।
पूर्वांचल में बीजेपी में 29 में से 25 सीटें मिल सकती हैं,जबकि सपा को 2 और अपना दल को 2 सीटें मिल सकती हैं। इसमें दिलचस्प आंकड़ा अवध का है, जहां की कुल 14 सीटों पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। सभी सीटों पर बीजेपी की जीतने की संभावना है।
जबकि, कभी यह इलाका कांग्रेस का गढ़ होता था। वह रायबरेसी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी जैसी सीटों पर जीतती थी। लेकिन सर्वे के अनुसार, रायबरेली में भी कांग्रेस के लिए मुश्किल है। मध्य यूपी की भी 13 सीटों में से 11 पर भाजपा के जीतने की उम्मीद है, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में दो सीटें आ सकती हैं।
महाराष्ट्र में बीजेपी को मिल सकती हैं 29 सीटें
लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे महाराष्ट्र में बीजेपी को 29 सीटें मिल सकती हैं। उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को 7 और एनसीपी अजित पवार को तीन सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस को महाराष्ट्र में केवल एक सीट ही मिलती दिखाई दे रही है। जबकि उद्धव गुट को 6 और एनसीपी शरद पवार गुट के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। इसके अलावा गोवा राज्य की दोनों सीटें भाजपा की झोली में जा सकती हैं।