लोक जनशक्ति पार्टी के (LJP) वरिष्ठ नेता रामचंद्र पासवान का रविवार दोपहर निधन हो गया। वह समस्तीपुर से सांसद थे। रामचंद्र पासवान एलजेपी के प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई थे। 12 जुलाई की रात को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने पासवान की हालत को गंभीर बताया था।
रामचंद्र पासवान ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। उस वक्त वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर थे। शिकायत के बाद उन्हें RML में भर्ती कराया गया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए रामविलास पासवान भी पहुंचे थे और उनका हाल-चाल लिया।
Lok Janshakti Party (LJP) Member of Parliament, Ram Chandra Paswan (in file pic) passes away at RML Hospital in Delhi. He is brother of Union Minister Ram Vilas Paswan. pic.twitter.com/4n0OzZZBsA
— ANI (@ANI) July 21, 2019
रामचंद्र पासवान 17वीं लोकसभा में समस्तीपुर से जीत कर दूसरी बार सांसद बने थे। इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार अशोकर कुमार को शिकस्त दी थी।

