25 July 2023 Highlights: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधे जाने के बाद उन पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस गठबंधन को लेकर कुछ भी कहें, लेकिन यह ‘इंडिया’ है, जो मणिपुर को मरहम लगाने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेगा। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यह विपक्षी गठबंधन मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेगा।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को देश का अब तक का सबसे दिशाहीन गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष मान चुका है कि उन्हें सत्ता में नहीं आना। पीएम मोदी ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जो भी सांसद आवाज़ उठा रहे हैं उन्हें निलंबित कर दिया जा रहा है। विपक्षी दलों की एक ही मांग है कि हम मणिपुर मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। दुख की बात है कि इस मुद्दे की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है लेकिन भारत में नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाया जाना चाहिए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी पूरे देश में मणिपुर का मुद्दा उठाने जा रही है।
#WATCH भाजपा के खिलाफ जो भी सांसद आवाज़ उठा रहे हैं उन्हें निलंबित कर दिया जा रहा है। विपक्षी दलों की एक ही मांग है कि हम मणिपुर मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। दुख की बात है कि इस मुद्दे की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है लेकिन भारत में नहीं हो रही… मणिपुर के मुख्यमंत्री एन… pic.twitter.com/QqzVFS5Fc1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जेबी माथर ने कहा कि हम सबसे बड़ा संदेश देना चाहते हैं कि संजय सिंह अकेले नहीं हैं। हम सब एक साथ हैं। मणिपुर पर संसद में बोलने की पीएम से हमारी मांग जारी रहेगी।
VIDEO | "We want to give the biggest message, Sanjay Singh is not alone. We all are together. Our demand of PM to speak in the Parliament on Manipur will continue," says Rajya Sabha MP and Mahila Congress President Jebi Mather.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2023
A group of opposition MPs, including Sanjay Singh,… pic.twitter.com/zcpkCPxRrN
हिंडन नदी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पिछले 36 घंटों से हिंडन में पानी बढ़ा है जिसकी वजह से हमारे 4 थाना क्षेत्रों के 11 गांव और कॉलोनी में पानी घुसा है। सभी लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है, हमारी पेट्रोलिंग चल रही है। राहत शिविर 6 जगहों पर है जहां सभी प्रकार की व्यवस्था है। पानी कम होने के बाद ही इन्हें वापस भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
#WATCH पिछले 36 घंटों से हिंडन में पानी बढ़ा है जिसकी वजह से हमारे 4 थाना क्षेत्रों के 11 गांव और कॉलोनी में पानी घुसा है। सभी लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है, हमारी पेट्रोलिंग चल रही है। राहत शिविर 6 जगहों पर है जहां सभी प्रकार की व्यवस्था है। पानी कम होने के बाद ही… pic.twitter.com/Q7iAYTIuDI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
उत्तर प्रदेश में नोएडा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। तस्वीरें सेक्टर 37 और फिल्म सिटी की हैं। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने पुराने लोहा पुल पर बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, “कल पानी बढ़ने की सूचना मिली थी इसलिए हम देखने आए थे कि यहां पर पानी बढ़ने से किसी को कोई दिक्कत तो नहीं हुई है। अब पानी का स्तर थोड़ा नीचे जा रहा है किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। शिविर में सभी प्रकार की सुविधा दी गई है।”
बचाव अभियान के दौरान मिले दो शवों पर एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने कहा कि साहिबाबाद के बाढ़ग्रस्त इलाके में पुलिस को कुछ परिजनों द्वारा सूचना मिली कि उनके बच्चे कल रात से घर वापस नहीं आए हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों बच्चे बाढ़ग्रस्त इलाके में मृत अवस्था में पाए गए। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
#WATCH साहिबाबाद के बाढ़ग्रस्त इलाके में पुलिस को कुछ परिजनों द्वारा सूचना मिली कि उनके बच्चे कल रात से घर वापस नहीं आए हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों बच्चे बाढ़ग्रस्त इलाके में मृत अवस्था में पाए गए। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है: बचाव… pic.twitter.com/oEwa4JsGKb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट, वर्तमान जल स्तर 205.45 मीटर दर्ज किया गया।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट, वर्तमान जल स्तर 205.45 मीटर दर्ज किया गया। (वीडियो पुराने लोहा पुल का है) pic.twitter.com/J0K6WJ7DzN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
संसद के मौजूदा सत्र के लिए AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन के साथ-साथ मणिपुर मुद्दे पर राज्यसभा के विपक्षी सांसदों का धरना जारी है।
#WATCH दिल्ली: संसद के मौजूदा सत्र के लिए AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन के साथ-साथ मणिपुर मुद्दे पर राज्यसभा के विपक्षी सांसदों का धरना जारी है। pic.twitter.com/vuy0UKvZm6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
मणिपुर पुलिस ने सोमवार को एक फेक न्यूज के संबंध में FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि एक वीडियो जिसमें म्यांमा में हथियारबंद लोगों द्वारा एक महिला की हत्या करते दिखाया गया है, उसे मणिपुर की घटना के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। पुलिस ने ट्वीट किया कि यह क्लिप दंगा भड़काने के लिए प्रसारित की जा रही है और फर्जी खबर फैलाने वालों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि फर्जी खबर फैलाने पर FIR दर्ज की गई है।
Manipur: उग्र हुई महिलाओं की रैली, पढ़ें पूरी खबर
मणिपुर में क्यों बची है बीरेन सिंह की कुर्सी, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=dC6la3Ti_nw