25 July 2023 Highlights: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधे जाने के बाद उन पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस गठबंधन को लेकर कुछ भी कहें, लेकिन यह ‘इंडिया’ है, जो मणिपुर को मरहम लगाने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेगा। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यह विपक्षी गठबंधन मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेगा।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को देश का अब तक का सबसे दिशाहीन गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष मान चुका है कि उन्हें सत्ता में नहीं आना। पीएम मोदी ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
राज्यसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया। सदन 26 जुलाई तक के लिए स्थगित किया गया।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि सदन के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया के सामने खुद कहा कि मणिपुर की घटना से सबका सिर शर्म से झुक गया है। तो उन्हें इसी बात को लोकसभा और राज्यसभा के समक्ष बोलने में क्या संकोच है?
#WATCH सदन के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया के सामने खुद कहा कि मणिपुर की घटना से सबका सिर शर्म से झुक गया है। तो उन्हें इसी बात को लोकसभा और राज्यसभा के समक्ष बोलने में क्या संकोच है?: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, दिल्ली pic.twitter.com/pb4dbuwfKf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली, लेकिन यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.4 मीटर था।
विपक्षी गठबंधन INDIA पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को 'इंडिया' शब्द से चिंता क्यों है? हमें भारत और भारतीयता पर गर्व है।
संजय सिंह के निलंबन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि निलंबन इसलिए किया गया क्योंकि हम मणिपुर पर चर्चा करना चाहते थे जिस पर प्रधानमंत्री खुद आकर बयान दें। केंद्र सरकार कुछ नहीं बोल रही और चुप्पी साधे हुई है। प्रधानमंत्री सदन में आकर इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लें और बयान दें। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संजय सिंह के निलंबन पर धनखड़ साहब ने खुद से फैसला नहीं लिया जब सदन के नेता पीयूष गोयल जी का इशारा आया उसके बाद धनखड़ साहब ने निर्णय लिया।
निलंबन इसलिए किया गया क्योंकि हम मणिपुर पर चर्चा करना चाहते थे जिस पर प्रधानमंत्री खुद आकर बयान दें। (केंद्र) सरकार कुछ नहीं बोल रही और चुप्पी साधे हुई है। प्रधानमंत्री सदन में आकर इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लें और बयान दें… धनखड़ साहब ने खुद से फैसला नहीं लिया (संजय सिंह के… pic.twitter.com/qmDKwEQWZe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
#WATCH | Delhi: LoP Rajya Sabha & Congress President Mallikarjun Kharge joins opposition parties' protest against AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh's suspension. pic.twitter.com/I18MlhOJr6
— ANI (@ANI) July 25, 2023
विपक्षी गठबंधन INDIA पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया। 'इंडिया' शब्द हमारे संविधान में है। पीएम ने खुद टीम इंडिया' शब्द का इस्तेमाल किया है।”
VIDEO | "It is unfortunate that the PM used such words. The word 'India' is in our constitution. PM has himself used the term 'Team India'," says Delhi minister Saurabh Bhardwaj on PM Modi's remark on opposition alliance 'INDIA'. pic.twitter.com/QR3XJo81Ly
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2023
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वह संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें लेकिन वे अपनी पार्टी की बैठक में ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं। वे विपक्षी दलों द्वारा अपना नाम I.N.D.I.A रखे जाने से क्यों डर रहे हैं? वे पटना और बेंगलुरु में हमारी सफल बैठकों से घबराये हुए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि PM दिशाहीन हो गए हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें और कैसे करें। मणिपुर का मुद्दा राजस्थान, छत्तीसगढ़ या पश्चिम बंगाल जैसा नहीं है, यह इससे कहीं अधिक गंभीर है। यह देश के पूरे पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चिंता का विषय है। मणिपुर के बाद अब मेघालय, मिजोरम में स्थिति बिगड़ रही है। यह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा का भी मुद्दा है। उन्हें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की कोई चिंता नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।
मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन चलाए।
#WATCH दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन चलाए। pic.twitter.com/NItFE0Zr1c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मणिपुर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मणिपुर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/P1GQS4Wuug
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में इस प्रस्ताव को रखा कि मणिपुर संबंधित घटनाओं पर वे चर्चा चाहते हैं, जवाब देना चाहते हैं। आंतरिक सुरक्षा का दायित्व गृह मंत्री अमित शाह के अंतर्गत आता है। राष्ट्र के गृह मंत्री स्वंय बार-बार विपक्ष से दरख्वास्त कर रहे हैं कि सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करें, ऐसा क्या है कि जो विपक्ष मणिपुर के बारे में राष्ट्र के सामने आने देना नहीं चाहता।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इतने सारे प्रतिनिधि संसद में 267 के तहत नोटिस दे रहे हैं। आज मणिपुर जल रहा है, वहां दुष्कर्म हो रहे हैं। मणिपुर की बात हम कर रहे हैं और यहां प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया कंपनी की बात कर रहे हैं।
मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई। संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर मुद्दे पर बोलेंगे। हम राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर भी चर्चा चाहते हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की।
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है। वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं।
#WATCH 1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी… pic.twitter.com/WFrfdO11xY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
सूत्रों के मुताबिक कुछ विपक्षी दल लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे सकते हैं। 'इंडिया' के घटक दलों के नेताओं की मंगलवार सुबह हुई बैठक में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के संदर्भ में चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि मणिपुर के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संसद के भीतर बयान देने का दबाव बनाने के कई विकल्पों पर विचार करने के बाद यह फैसला किया गया कि अविश्वास प्रस्ताव ही सबसे कारगर रास्ता होगा जिसके जरिये सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए विवश किया जा सकेगा।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष मान चुका है कि उन्हें सत्ता में नहीं आना। पीएम ने एक टिप्पणी की है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं।
IMD ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को बरी कर दिया है। गीतिका एक एयर होस्टेस थी जो पहले कांडा की MDLR एयरलाइंस में कार्यरत थी। 5 अगस्त 2012 को उत्तर पश्चिम दिल्ली में अपने अशोक विहार आवास पर वे मृत पाई गई थी।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हमारी दो मांगें हैं, पहला कि पीएम मोदी दोनों सदनों में बयान दें और दूसरा विपक्षी गठबंधन INDIA द्वारा दिए गए 'काम रोको प्रस्ताव' नोटिस पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि मणिपुर की त्रासदी सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं है, यह एक राष्ट्रीय त्रासदी है।
#WATCH | Congress MP Manish Tewari "We have two demands, first that PM Modi gives a statement in both Houses and second a discussion on 'Kaam Roko Prastav' notices given by opposition alliance I.N.D.I.A…The tragedy of Manipur is not just limited to the state, it's a national… pic.twitter.com/DDi1A9X38e
— ANI (@ANI) July 25, 2023
पंजाब के फरीदकोट में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।
#WATCH पंजाब: फरीदकोट में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/DxyLEZaVYc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गडसा घाटी क्षेत्र में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में गडसा घाटी क्षेत्र में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। pic.twitter.com/Fr0OWXo5gg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
दिल्ली: सदन के पटल पर रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक चल रही है।
#WATCH दिल्ली: सदन के पटल पर रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक चल रही है। pic.twitter.com/FoALYp1xOM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चुप क्यों हैं? हम उनसे केवल संसद में आकर इस मुद्दे पर बोलने की मांग कर रहे हैं। मैं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर मुझे निलंबित करने के लिए कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि वह राजनीति से जुड़े व्यक्ति नहीं हैं, वह उपराष्ट्रपति हैं। संसद में मणिपुर का मुद्दा उठाना हमारी जिम्मेदारी है।
#WATCH प्रधानमंत्री मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चुप क्यों हैं? हम उनसे केवल संसद में आकर इस मुद्दे पर बोलने की मांग कर रहे हैं। मैं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर मुझे निलंबित करने के लिए कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि वह राजनीति से जुड़े व्यक्ति नहीं हैं, वह उपराष्ट्रपति… https://t.co/OPdbKF1mdA pic.twitter.com/KRMt68reue
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक के लिए संसद पहुंचे।
#WATCH संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक चल रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक के लिए संसद पहुंचे।#MonsoonSession2023 pic.twitter.com/H5c6PKsInh
बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मुंबई के अंधेरी पूर्वी चकला इलाके में एक आवासीय सोसायटी के पास तबाही मच गई। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
VIDEO | Rain-triggered landslide causes destruction near a residential society in Mumbai's Andheri East Chakala area. No injuries reported so far.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2023
(Source: Third Party) pic.twitter.com/npvV7Q6Ixq
NCW का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के लोग वहां महिलाओं और पीड़ितों से बात करेंगे। इम्फाल पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा
मणिपुर पुलिस ने सोमवार को एक फेक न्यूज के संबंध में FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि एक वीडियो जिसमें म्यांमा में हथियारबंद लोगों द्वारा एक महिला की हत्या करते दिखाया गया है, उसे मणिपुर की घटना के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। पुलिस ने ट्वीट किया कि यह क्लिप दंगा भड़काने के लिए प्रसारित की जा रही है और फर्जी खबर फैलाने वालों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि फर्जी खबर फैलाने पर FIR दर्ज की गई है।
Manipur: उग्र हुई महिलाओं की रैली, पढ़ें पूरी खबर
मणिपुर में क्यों बची है बीरेन सिंह की कुर्सी, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=dC6la3Ti_nw