Today Latest News Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी 4 दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पालम एयरपोर्ट पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने पालम हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी ने आज बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को G20 का जिक्र करते हुए दिल्ली वालों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली वालों से क्षमा मांगना चाहता हूं क्योंकि 15 सितंबर तक आपको असुविधा होने वाली है।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी श्रीनगर पहुंचीं और निगीन झील में नाव की सवारी की। वे जल्द ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय निजी दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे थे। राहुल की बहन प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी श्रीनगर आ सकते हैं। यह पूरी तरह से निजी, पारिवारिक दौरा है और पार्टी के किसी भी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेडी पिछले 26 वर्षों से ओडिशा पर शासन कर रही है। यह बीजेडी शासन नहीं है, यह 'जंगल-राज' है। मुख्यमंत्री अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उनके अधिकारी यह कहते घूम रहे थे कि वे वहां विकास के लिए आए हैं, लेकिन जब हम गंजम जिले के बेरहामपुर गए तो उनके अधिकारी एक विधायक के खिलाफ एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।”
आगामी 29 अगस्त को होने वाले विधानसभा सत्र पर मणिपुर के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा, “हम आगामी मानसून सत्र के लिए प्रस्तावित समय आवंटन को स्वीकार नहीं करते हैं। हमने कम से कम पांच दिनों का अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने (सरकार) ऐसा कहा क्योंकि वर्तमान स्थिति में हम केवल एक दिन बैठेंगे। एक दिन में हम क्या चर्चा करेंगे? आम तौर पर यदि शोक सन्दर्भ होते हैं, तो अन्य कार्य नहीं किए जा सकते हैं। एक दिवसीय सत्र जनता के हित में नहीं है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को G20 का जिक्र करते हुए दिल्ली वालों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली वालों से क्षमा मांगना चाहता हूं क्योंकि 15 सितंबर तक आपको असुविधा होने वाली है। ट्रैफिक में डाइवर्जन होगा, कई जगहों पर आपको जाने से रोका जाएगा लेकिन जब कोई मेहमान आता है तो मुख्य सोफे पर आप खुद नहीं बैठते बल्कि मेहमानों को मौका देते हैं।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने समस्तीपुर कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना पर कहा, ''बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं। राज्य में हालात ठीक नहीं हैं और जब कोर्ट परिसर के अंदर फायरिंग हो रही है, फिर राज्य में कानून-व्यवस्था सख्त कैसे है? नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।”
मुजफ्फरनगर की घटना पर एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा, ''हमने मुजफ्फरनगर की एक घटना देखी है जहां एक शिक्षक ने बच्चों से दूसरे बच्चे को पिटवाया। हमने डीएम मुजफ्फरनगर और एसएसपी मुजफ्फरनगर को नोटिस जारी किया है। हमने उन्हें अलग-अलग रिपोर्ट हमें सौंपने का निर्देश दिया है। हमने एसपी को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने और हमें एक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। डीएम को स्कूल प्रमाणपत्र, उसके शिक्षकों और उनकी योग्यता के बारे में पूछताछ करने का निर्देश दिया है। हमने यह भी निर्देश दिया है कि ऐसा कोई भी वायरल वीडियो जो बच्चों की पहचान का खुलासा करता है, उसे सभी सोशल साइट्स से हटा दिया जाना चाहिए। उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।”
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उनके मुताबिक चंद्रमा पर कोई भी किसी स्थान का नाम नहीं रख सकता है। उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए बोला कि मोदी जी को ये अधिकार कैसे मिल गया कि वे चंद्रमा पर नामकरण कर दें। अब तो पूरी दुनिया हम पर हंसेगी। चंद्रमा की जिस सतह पर लैंडिंग हुई, इस बात पर तो सभी को गर्व है, लेकिन आप चंद्रमा के मालिक तो नहीं हो जाते। बीजेपी की ऐसा करने की आदत रही है। वो सिर्फ नाम बदलते रहती है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर उनका घर है। उन्हें यहां के लोगों और इस धरती से प्यार है, इसलिए वह यहां दो दिन सुकून से बिताना चाहते हैं। यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं है, यह पूरी तरह से व्यक्तिगत और प्राइवेट दौरा है।
चंद्रयान-3 मिशन: ISRO ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा कि दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है।
#WATCH चंद्रयान-3 मिशन: ISRO ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है!"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
(सोर्स: ISRO) pic.twitter.com/nFaUiNQtnH
हरियाणा के आप नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया क्योंकि वे राज्य मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे।
VIDEO | Haryana AAP leaders detained by Chandigarh Police as they tried to stage protest against state minister Sandeep Singh. pic.twitter.com/M01jTghC1q
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2023
AAP सांसद राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की।
#WATCH मध्य प्रदेश: AAP सांसद राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/saKFxgny3K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
'सहकार किसान सम्मेलन' में गंगापुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे अंतरिक्ष मिशन को नई गति और ऊर्जा दी है। आज मैं नारे लगाने वालों से कहना चाहता हूं कि नारे लगाने की बजाय चंद्रयान को आगे बढ़ाया होता तो नारे लगाने की नौबत नहीं आती।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे अंतरिक्ष मिशन को नई गति और ऊर्जा दी…आज मैं नारे लगाने वालों से कहना चाहता हूं कि नारे लगाने की बजाय चंद्रयान को आगे बढ़ाया होता तो नारे लगाने की नौबत नहीं आती: 'सहकार किसान सम्मेलन' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गंगापुर, राजस्थान pic.twitter.com/JyOvc2UOsW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ISRO के वैज्ञानिकों इंजीनियरों और तकनीशियनों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ISRO की विरासत को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं वह श्रेय लेना चाहते हैं। मुझे उन नामों पर कोई आपत्ति नहीं है जो उन्होंने (पीएम मोदी) दिए हैं। मुझे लगता है कि पीएम मोदी द्वारा इतने बड़े मिशन का श्रेय लेना, जिसे हमारे वैज्ञानिकों ने पूरा किया, थोड़ा अनुचित है।
#WATCH ISRO के वैज्ञानिकों इंजीनियरों और तकनीशियनों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ISRO की विरासत को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं वह श्रेय लेना चाहते हैं। मुझे उन नामों पर कोई आपत्ति नहीं है जो उन्होंने (पीएम मोदी) दिए हैं। मुझे लगता है कि पीएम मोदी… pic.twitter.com/1GRMj2XsRf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मामले की सुनवाई 1 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। अगली तारीख पर अदालत क्षेत्रीय क्षेत्राधिकार पर दलीलें सुनेगी।
दिल्ली में आगामी G20 शिखर सम्मेलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि G20 के लिए दिल्ली के नागरिकों को अधिक जिम्मेदारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे मेहमान आएंगे। 5-15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी, मैं इसके लिए पहले से माफी मांगता हूं। ये मेहमान हम सबके हैं, हमें थोड़ी तकलीफ होगी, ट्रैफिक की व्यवस्थाएं बदल जाएंगी, हमें कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी होती हैं।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी श्रीनगर पहुंचीं और निगीन झील में नाव की सवारी की। वे जल्द ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी श्रीनगर पहुंचीं और नागिन झील में नाव की सवारी की। वे जल्द ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी। pic.twitter.com/gm5uJv7yOB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा से लौटे हैं। आपके(पीएम) मार्गदर्शन और निर्देशन ने चंद्रयान-3 को एक सफल परियोजना बना दिया है। यह पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण दर्शाता है कि आप सीधे बेंगलुरु गए और ISRO के वैज्ञानिकों से मिले जिन्होंने जिन्होंने कड़ी मेहनत से भारत के लिए एक कीर्तिमान स्थापित किया। 2019 में जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो सका तो सभी निराश था। पीएम ने आगे आकर देश का हौसला बढ़ाया। आज देश विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर चुका है। दुनिया भारत के विज्ञान और शोध की सराहना कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने डॉक्टरों की टीम से उस व्यक्ति की जांच करने को कहा जो उनके संबोधन के दौरान गिर गया था।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने डॉक्टरों की टीम से उस व्यक्ति की जांच करने को कहा जो उनके संबोधन के दौरान गिर गया था। pic.twitter.com/FSPUl5oQfg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में मदुरै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की घटना में मृतक के परिवार को 3 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली लौट आए हैं। दिल्ली के पालम एयर पोर्ट पर एकत्र हुए पार्टी नेताओं और लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
VIDEO | PM Modi receives a warm welcome by party leaders and people gathered at Palam airport in Delhi. pic.twitter.com/k7JydPg6h0
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2023
मुजफ्फरनगर में बच्चे को स्टूडेंट्स द्वारा पीटने का वीडियो वायरल होने पर वीडियो में दिख रहे बच्चे के पिता ने कहा कि मेरा बेटा सात साल का है। यह घटना 24 अगस्त की है। शिक्षक ने छात्रों से मेरे बच्चे को बार-बार पिटवाया। मेरे भतीजे ने वीडियो बनाया और वह किसी काम से स्कूल गया था। मेरे सात साल के बच्चे को एक-दो घंटे तक प्रताड़ित किया गया। वह डरा हुआ है। यह कोई हिंदू-मुस्लिम मामला नहीं है। हम चाहते हैं कि कानून अपना काम करे।
#WATCH मेरा बेटा 7 साल का है। यह घटना 24 अगस्त की है। शिक्षक ने छात्रों से मेरे बच्चे को बार-बार पिटवाया। मेरे भतीजे ने वीडियो बनाया, वह किसी काम से स्कूल गया था…मेरे 7 साल के बच्चे को एक-दो घंटे तक प्रताड़ित किया गया। वह डरा हुआ है…यह कोई हिंदू-मुस्लिम मामला नहीं है। हम… https://t.co/qnZlKVIEtW pic.twitter.com/XSCbxKQI1M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
पीएम मोदी की बेंगलुरु आने पर उन्हें एयरपोर्ट रिसीव करने नहीं पहुंचने पर उठे विवाद पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के.शिवकुमार ने कहा कि मैं या मुख्यमंत्री, चाहे जो भी समय हो, जाकर उनका (प्रधानमंत्री) स्वागत करने को तैयार थे। लेकिन चूंकि हमें प्रधानमंत्री कार्यालय से आधिकारिक सूचना मिली, हम इसका सम्मान करना चाहते थे और हम किसी भी राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे।
VIDEO | "Either me or the chief minister was ready to go and receive him (the PM), whatever the time be. But since we got an official information from the Prime Minister's Office, we wanted to respect it and we didn't want to be part of any politics," says Karnataka Deputy CM… pic.twitter.com/TCeKuPqtA5
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2023
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पत्र पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि कल राज्यपाल ने पंजाब के शांतिपसंद लोगों को धमकी दी कि वह राष्ट्रपति शासन लगा देंगे। राज्यपाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जब से हमारी सरकार आई है, बहुत काम किए गए हैं। सिर्फ अगस्त महीने में 41 किलो हेरोइन ज़ब्त की गई। अब तक 753 गैंगस्टर गिरफ्तार हुए। 786 हथियार और वाहन ज़ब्त किए गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने हमारे वैज्ञानिकों की प्रशंसा की, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम जल्द ही 'सूर्य' और 'शुक्र' तक पहुंचने में सक्षम होंगे।
VIDEO | “The way PM Modi praised our scientists, all I want to say is that we will soon be able to reach 'Surya' and 'Shukra',” says Union minister Anurag Thakur at a press conference in Bhopal. pic.twitter.com/PtH506o9ON
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पीएम मोदी के चुनिंदा भाषणों के संग्रह पर आधारित पुस्तक 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' लॉन्च की।
इसरो वैज्ञानिक पद्मावती ने कहा कि PM मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को शिवशक्ति नाम दिया है और चंद्रयान-2 के लैंडिंग स्थल को 'तिरंगा' नाम दिया है। यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक है कि वह आज यहां आए और ऐसी प्रेरक बातें की। वास्तव में यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि वह हमारे प्रधानमंत्री हैं।
#WATCH उन्होंने (PM मोदी) चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को शिवशक्ति नाम दिया है और चंद्रयान-2 के लैंडिंग स्थल को 'तिरंगा' नाम दिया है। यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक है कि वह आज यहां आए और ऐसी प्रेरक बातें की। वास्तव में यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि वह हमारे प्रधानमंत्री हैं:… pic.twitter.com/sGargvcNgm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
वाराणसी में G20 कल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक में एक वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत सिर्फ वह नहीं है जो पत्थर में गढ़ी जाती है, यह परंपराएं, रीति-रिवाज और त्यौहार भी हैं जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं। हमारा मानना है कि विरासत आर्थिक विकास और विविधीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है।
#WATCH संस्कृति में एकजुट होने की अंतर्निहित क्षमता होती है। यह हमें विविध पृष्ठभूमियों और दृष्टिकोणों को समझने में सक्षम बनाता है… हम अपनी शाश्वत और विविध संस्कृति पर बहुत गर्व करते हैं। हम अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को भी बहुत महत्व देते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/3KMnmzKiR3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC), अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम.देसाई ने कहा कि सूर्य का अध्ययन करने के लिए, हमने आदित्य-L1 मिशन की योजना बनाई है और यह तैयार है। संभावना है कि इसे 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
#WATCH | PM Modi’s speech was very motivating…Honourable PM’s announcements were also motivating to all of us…he declared August 23rd as National Space Day, this is a big thing for space scientists like us..the point where Chandrayaan-3 lander landed, was declared as… pic.twitter.com/E9ZLXSWmeU
— ANI (@ANI) August 26, 2023
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि PM मोदी वैज्ञानिकों से मिलने गए, देश के प्रधानमंत्री को वैज्ञानिकों से मिलना चाहिए, लेकिन उन्होंने रोड शो क्यों किया? ये गर्व की बात होती अगर ये रोड शो उन वैज्ञानिकों के साथ किया जाता जिन्होंने इस मिशन को सफल बनाया। PM का रोड शो राजनीति से प्रेरित था।
इसरो के CBPO निदेशक सुधीर कुमार एन. ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत पहुंचते ही व्यक्तिगत रूप से यहां आए। उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द हमसे मिलना चाहते थे। इससे ज्यादा हम क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 प्वाइंट को 'शिवशक्ति' प्वाइंट और चंद्रयान-2 प्वाइंट को 'तिरंगा' नाम दिया है। उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की भी घोषणा की। यह सफलता का जश्न मनाने के लिए है ताकि आने वाली पीढ़ियां इसे याद रख सकें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों की टीम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम ने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-3 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।
चंद्रयान-3 की सफलता पर भावुक हुए पीएम मोदी, पढ़ें पूरी खबर
अब हर साल मनेगा नेशनल स्पेस डे, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=W-6a122-Jrk