गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ ने दस्तक दे दी है और इसकी लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। IMD के अनुसार, लैंडफॉल की प्रक्रिया तीन से चार घंटे में पूरी होगी। चक्रवाल बिपरजॉय को देखते हुए गुजरात के नवसारी जिले के स्कूलों को 16 जून के लिए बंद कर दिया गया है। गुजरात से आ रही तस्वीरों में जगह-जगह उखड़े पेड, होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं। अमरेली जिलों में 25 घरों के छप्पर उड़ने की खबर है। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बुधवार रात गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर चक्रवात की स्थिति और प्रशासन द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। जानें पल-पल के अपडेट्स।

23:08 (IST) 15 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: भुज में 200 बिजली के खंभे गिरे

अब तक लगभग 150-200 बिजली के खंभे गिरे हैं, 6 बिजली उपकेंद्र बंद हैं। 15 वाटरवर्क्स सेंटर पर समस्याएँ हैं लेकिन वे जनरेटर सेट द्वारा समर्थित हैं। स्थिति नियंत्रण में हैं, लगभग 180-200 पेड़ गिरे हैं, सभी को हटा दिया गया है। हम स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं, हमारी कोशिश है कि कम से कम नुकसान हो: अमित अरोड़ा, डीएम, भुज

20:11 (IST) 15 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: जामनगर जिले में 61 पेड़ गिरे

Biparjoy Live Updates: गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर मोबाइल टावर गिर गए हैं। जामनगर जिले में 61 पेड़ गिरने की खबर है।

19:46 (IST) 15 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: ‘बिपारजॉय’ ने गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ इलाकों में दस्तक दी

IMD ने कहा कि गुजरात तट पर चक्रवात ‘बिपारजॉय’ ने दस्तक दे दी है और इसके टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसने एक बयान में कहा कि ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ बिपारजॉय उत्तरी अरब सागर में केंद्रित है और यह 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सौराष्ट्र तट के करीब आ रहा है, जिसकी रफ्तार 140 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

17:50 (IST) 15 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: चक्रवात से निपटने के लिए कोस्ट गार्ड तैयार

भारतीय कोस्ट गार्ड ने चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि सिविल अथॉरिटी की मदद के लिए 15 जहाज, समुद्र में बचाव कार्यों के लिए 7 एयरक्रॉफ्ट, 29 जेमिनी नावों के साथ 23 आपदा राहत दल, नावों के लिए 50 ओबीएम (आउट बोर्ड मोटर), 1000 लाइफजैकेट और 200 लाइफबॉय तैयार हैं।

17:06 (IST) 15 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा- मनोरमा मोहंती

चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा: मनोरमा मोहंती, वैज्ञानिक, IMD, गुजरात

15:37 (IST) 15 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: मांडवी में तेज बारिश जारी

गुजरात के कई इलाकों में बिपरजॉय का असर देखने को मिल रही है। मांडवी में तेज बारिश हो रही है। तेज हवा के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

15:03 (IST) 15 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: बिपरजॉय की धीमी पड़ी रफ्तार

बिपरजॉय की रफ्तार पहले से कुछ धीमी पड़ी है। सुबह 140 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था लेकिन अब इसकी रफ्तार 110 KM प्रति घंटे का हो गई है।

14:48 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: मीडियाकर्मियों के लिए चेतावनी जारी

बिपरजॉय को लेकर मीडिया कर्मियों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से सभी मीडिया संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कर्मचारियों को चक्रवात बिपरजॉय के कवरेज के लिए भेजते समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। मीडिया संस्थानों को जारी परामर्श में मंत्रालय ने कहा कि कई मीडिया कर्मी, खासकर सैटेलाइट टेलीविजन चैनल में कार्यरत कर्मी गुजरात में चक्रवात और उससे जुड़े अन्य घटनाक्रमों की कवरेज के लिए प्रभावित क्षेत्रों में होंगे। ऐसे में निजी सैटेलाइट टीवी चैनल सहित अन्य मीडिया संगठनों द्वारा इसकी कवरेज के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए संवाददाताओं, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसे कर्मचारी अत्यधिक सावधानी बरतें तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

14:44 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: अगले 3 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ जिले में अगले 3 घंटे मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) के साथ हल्की गरज की संभावना जताई है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चल सकती हैं।

13:30 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: कच्छ इलाके में NDRF की 18 टीमें और SDRF की 12 टीमें तैनात

गुजरात के कच्छ इलाके में NDRF की 18 टीमें और SDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। आपदा प्रबंधन एसेंजियों की सबसे अधिक टीमें इसी इलाके में तैनात हैं। इसके अलावा अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाया गया है। इसके साथ ही NDRF की 15 रिजर्व टीम को अभी अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।

13:16 (IST) 15 Jun 2023
Live Updates: केंद्र सरकार ने सोयाबीन पर घटाई कस्टम ड्यूटी

केंद्र सरकार ने सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है। पहले इन पर 17.5 फीसदी शुल्क लगता था लेकिन अब इसे घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है।

12:51 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: बिपरजॉय को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने ली जानकारी

बिपरजॉय चक्रवात को लेकर गृहमंत्री अमित शाह भी पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। वह अधिकारियों से पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। अमित शाह ने एनडीएमए और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की है। गृहमंत्रालय भी पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं।

11:49 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: अरावली में हो रही भारी बारिश

बिपरजॉय तेजी से गुजरात के तट की ओर पहुंच रहा है। यह शाम 4-5 बजे गुजरात पहुंच सकता है। इससे पहले कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है। अरावली जिले में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

11:20 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: कच्छ से 47 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर कच्छ में 47 हजार से अधिक लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश गणेशभाई पटेल ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने-अपने स्थानों पर सुरक्षित रहें और यात्रा से बचें।

11:04 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: द्वारका में तेज हवाएं, भारी बारिश की संभावना

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम गुजरात के तट पर लैंडफिल कर सकता है। इससे पहले पूरे द्वारका में तेज हवाएं और बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से शाम तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

10:37 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: जेपी नड्डा ने की कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मोहाली में मुलाकात की।

10:25 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: शाम 4 से 5 बजे के बीच गुजरात से टकराएगा बिपरजॉय

बिपरजॉय शाम 4 से 5 बजे गुजरात पहुंच सकता है। कच्छ जिले के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने कहा, ‘पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4 से 5 बजे के बीच बिपरजॉय लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

10:00 (IST) 15 Jun 2023
AIADMK ने मांगा सेंथिल बालाजी का इस्तीफा

तमिनलाडु के कैबिनेट मंत्री वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बाद विपक्ष स्टालिन सरकार पर हमलावर है। AIADMK के नेता डी जयकुमार ने कहा कि वी. सेंथिल बालाजी को तमिलनाडु कैबिनेट से तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए और मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए।

09:54 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: बिपरजॉय को लेकर सेना भी अलर्ट

बिपरजॉय को लेकर सेना भी अलर्ट मोड पर है। रिलीफ और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रभावित इलाकों में जवानों की तैनाती की गई है।

09:41 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: मांडवी में देखने लगा असर

गुजरात के मांडवी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर देखने को मिल रहा है। मांडवी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

09:34 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मुंबई के मरीन लाइन्स में ऊंची लहरें देखने को मिल रही हैं। सुबह 10.29 बजे मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी जारी की गई है।

09:12 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: हाईटाइड का दिख रहा असर

गुजरात के जूनागढ़ में हाई टाइड का असर देखने को मिल रहा है। यहां ऊंचा लहरें देखने को मिल रही है।

09:03 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: अभी कहां मौजूद है बिपरजॉय?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय रात ढाई बजे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर वीएससीएस, जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से लगभग 200 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित रहा. 15 जून की शाम तक तूफान जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी और कराची के बीच सौराष्ट्र और कच्छ और पाकिस्तान के आसपास के तटों को पार करेगा.

08:45 (IST) 15 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: जखाऊ पोर्ट से 200 KM की दूरी पर है ‘बिपरजॉय’

‘बिपरजॉय’ तेजी से गुजरात के जखाऊ पोर्ट की ओर बढ़ रहा है। 15 जून की शाम तक एक अति प्रचण्ड चक्रवाती तूफान के रूप में 145 किमी प्रति घंटे के वायु झोकों एवं 120-130 किमी प्रति घंटे की निरन्तर तेज हवा के साथ सौराष्ट्र-कच्छ, माण्डवी (गुजरात), जखाऊ बंदरगाह और पाकिस्तान के सिंध के पास केटी बंदरगाह एवं कराची (पाकिस्तान) के पास पार करने की संभावना है।

08:12 (IST) 15 Jun 2023
Gujarat: मांडवी और द्वारका में दिखने लगा चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव

चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से मांडवी के समुद्र में लहरें ऊंची उठ रही हैं। द्वारका में भी चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। सीमा सुरक्षा बल, अहमदाबाद के आईजी रवि गांधी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं और जो चक्रवात (बिपरजॉय) आने वाला है उसका असर सीमवर्ती इलाकों में है। हमारे सभी जवान अलर्ट हैं और सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। इस विपदा से निपटने के लिए जो भी हम प्रयास कर सकते हैं वो हम कर रहे हैं।

पश्चिम रेलवे ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि चक्रवात के गुजरात तट पर पहुंचने के अनुमान के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सात ट्रेन को रद्द किया गया है, तीन ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा जबकि चार ट्रेन को उनके तय स्टेशन से अलग स्टेशन से चलाया जाएगा।