राष्ट्रीय राजधानी में रविवार (01 दिसंबर) को सुबह की शुरुआत सर्द हवा के झोंकों के साथ हुई। पारा गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री नीचे है। दिल्ली में शनिवार (30 नवंबर) को सुबह कोहरा छाया रहा था। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए कांग्रेस ने अपने विधायक नाना पटोले को ‘महाराष्ट्र विकास आघाडी’ का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि भाजपा ने किसन पटोले को प्रत्याशी बनाया है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को होगा। ‘महाराष्ट्र विकास आघाडी’ तीन पार्टियों– शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा– का गठबंधन है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। 288 सदस्यीय विधानसभा में करीब 169 विधायकों ने विश्वासमत प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया, जबकि के 105 विधायक वाकआउट कर गए। प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि ठाणे जिला स्थित मुरबाद से पार्टी के विधायक कथोरे उसके उम्मीदवार होंगे।
हैदराबाद में एक युवती के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के विरोध में देश भर में लोगों में गुस्सा है। नई दिल्ली में एक युवती ने शनिवार को सुबह सात बजे संसद के सामने पहुंच गई। उसने एक तख्ती ली थी, जिस पर लिखा था, ‘जो करना है कर लो, अब डरने का मन नहीं करता।’ हालांकि पुलिस ने उसे वहां से हटा दिया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार (30 नवंबर) को कहा कि भाजपा सरकार 'ऐतिहासिक गिरावटों' का कीर्तिमान स्थापित करके जाएगी। अखिलेश ने ट्वीट किया, 'भाजपा की सरकार आजाद भारत के इतिहास में कई ‘ऐतिहासिक गिरावटों’ का कीर्तिमान स्थापित करके जायेगी... ।'
कांग्रेस नेता नाना पटोले का महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि भाजपा उम्मीदवार किशन कथोरे ने रविवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापस लेने की समयसीमा रविवार को सुबह दस बजे तक थी। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक पटोले के नाम का शनिवार को एलान किया जबकि भाजपा ने कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया था।
मध्यप्रदेश के बहुर्चिचत हनी ट्रैप मामले में पुलिस और प्रशासन की टीमों ने यहां शनिवार (30 नवंबर) देर रात एक कारोबारी और उसके मीडिया संस्थान समेत पांच स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि स्थानीय कारोबारी जीतेन्द्र सोनी के घर, होटल, रेस्तरां और नाइट क्लब पर छापे मारे गए। सोनी एक सांध्य दैनिक के मालिक भी हैं। दल जांच के लिए इस मीडिया संस्थान के दफ्तर भी पहुंचा। पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक इस कार्रवाई का कोई आधिकारिक विवरण नहीं दिया गया है। सोनी का मीडिया संस्थान पिछले कई दिनों से हनी ट्रैप मामले से जुड़े आडियो-वीडियो की खबरें प्रकाशित और प्रसारित कर रहा है।
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को शनिवार (30 नवंबर) को लोक सेवा के लिए मरणोपरांत इकोनामिक टाइम्स का ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019’ दिया गया। मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दिवंगत जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर संगीता जेटली कहा कि उनके पति के लिए देश पहले था, बाकी चीजें बाद में आती थीं।
उन्होंने कहा कि जेटली नैतिकता पर बहुत बल देते थे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हैदराबाद में एक युवती और उत्तर प्रदेश के संभल में एक किशोरी के साथ बलात्कार एवं हत्या की निर्मम घटनाओं को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए शनिवार (30 नवंबर) को कहा कि अब बातें करने की बजाय कदम उठाने होंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हैदराबाद और संभल में बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं से बहुत दुखी हूं। अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।'
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने शनिवार (30 नवंबर) को दावा किया कि ऐतिहासिक करतारपुर गलियारा शुरु करने का विचार सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का था और यह बात भारत को हमेशा आहत करती रहेगी। मंत्री का यह बयान उसकी सरकार के उस दावे के विपरीत है, जिसमें इस पहल को प्रधानमंत्री इमरान खान का विचार बताया गया था। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550 वे प्रकाश पर्व पर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए 9 नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान ने करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया था।
गुजरात शिक्षा विभाग ने डीपीएस ईस्ट स्कूल के खिलाफ शिकायत दायर की है। उस पर सीबीएसई से संबद्धता लेने के लिए फर्जी सरकारी अनापत्ति प्रमाणपत्र जमा करने का आरोप लगाया है। स्कूल विवादास्पद बाबा नित्यानंद को आश्रम के लिए कथित तौर पर पट्टे पर जमीन देने के मामले में पहले ही निगरानी में है।
तमिलनाडु में अभिनेत्री नमिता ने कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस विधायक नाना पटोले पार्टी के उम्मीदवार होंगे जबकि भाजपा ने किशन कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को होगा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नाना पटोले हमारे उम्मीदवार होंगे।’’
झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार दोपहर एक बजे तक 46.83 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह एक बजे तक चतरा में 46.21 प्रतिशत, गुमला में 41.90 प्रतिशत, बिशुनपुर में 41.39 प्रतिशत, लोहरदगा में 48.72 प्रतिशत, मनिका में 45.17 प्रतिशत, लातेहार में 52.14 प्रतिशत, पांकी में 45.20 प्रतिशत, डाल्टनगंज में 45.40 प्रतिशत, बिश्रामपुर में 45.80 प्रतिशत, छतरपुर में 47.40 प्रतिशत, हुसैनाबाद में 46.80 प्रतिशत, गढ़वा में 46.32 प्रतिशत और भवनाथपुर में 53.13 प्रतिशत मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाईक ने महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के सरकार बनाने को ‘‘अनैतिक’’ बताया है।
उन्होंने कहा कि जनादेश चुनाव पूर्व बने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में था, फिर भी जो पार्टिंया संख्याबल में कम थीं वे आखिरकार सत्ता में आईं।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के राजनीतिक दलों, छात्र निकायों और नागरिक समाज समूहों के नेताओं साथ प्रस्तावित नागरिकता संशोधन (सीएबी) विधेयक की रूप-रेखा पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने पर चिंता जताते हुए शिवसेना ने शनिवार को कहा कि ऐसे मामलों में राजनीतिक मतभेदों को अलग रखना चाहिए और किसी को भी किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अनुरोध किया कि वह इस मामले पर विचार करे। मोदी अभी अकेले शख्स हैं जिनके पास एसपीजी की सुरक्षा है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि डिप्टी सीएम का पद राकांपा के पास है और हम नागपुर विधानसभा सत्र के बाद (जो 22 दिसंबर को समाप्त होगा) इस पद को भरेंगे ।
झारखंड में भारी सुरक्षा के बीच जारी विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण के मतदान के दौरान आज शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने बिशुनपुर के घाघरा गांव के जंगल में एक पुलिया के निकट विस्फोट किया। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
रक्षा मंत्री राजनाथ ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने ‘‘छद्म’’ युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि उसे अहसास हो चुका है कि वह ‘‘परम्परागत’’ युद्ध नहीं जीत सकता।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो ‘‘छद्म’’ युद्ध का रास्ता अख्तियार किया है, वह एक दिन उसकी हार की वजह बनेगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ठाकरे ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
लता मंगेशकर (90) को सांस में दिक्कत के चलते 11 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेहन को टटोलेंगे, तो उनके मन भी गोडसे के लिए प्रज्ञा जैसे ही विचार मिलेंगे।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। प्रथम चरण में कुल 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे। इस चरण में 27-चतरा (एससी), 68-गुमला (एसटी), 69-बिशुनपुर (एसटी), 72-लोहरदगा (एसटी), 73-मनिका (एसटी), 74- लातेहार (एससी), 75-पांकी, 76-डाल्टेनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छत्तरपुर (एससी),79- हुसैनाबाद, 80- गढ़वा और 81-भवनाथपुर सीट के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 174 पुरुष और 15 महिला उम्मीदवार हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। आपका एक वोट राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
झारखंड: विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले, लोहरदगा के एक मतदान केंद्र के बाहर के दृश्य। पहले चरण के चुनाव के लिए राज्य के 13 निर्वाचन क्षेत्रों की वोटिंग आज होगी।
झारखंड में 13 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। बूथों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं।