मोदी सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसमें 19 नए मंत्री शामिल हुए जबकि प्रकाश जावड़ेकर का प्रमोशन किया गया। मोदी सरकार का यह दूसरा विस्तार है। इससे पहले 2014 में 21 नए मंत्री शामिल किए गए थे। सबसे पहले प्रकाश जावड़ेकर ने शपथ ली। उनका प्रमोशन हुआ है और वे कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उनके बाद फगन सिंह कुलस्ते, एसएस अहलुवालिया, अर्जुन राम मेघवाल, एमजे अकबर, जसवंत सिंह, रामदास अठावले को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में दूसरे विस्तार के बाद पांच केंद्रीय मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मोदी सरकार के दूसरे फेरबदल के तहत 19 नए मंत्रियों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वहीं राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) के रूप में काम कर रहे प्रकाश जावड़ेकर को तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही अब मंत्रियों की संख्या पीएम को मिलाकर 79 हो गई। पांच इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में रामशंकर कथेरिया, निहालचंद, मनसुख वसावा, सांवरलाल जाट और मोहन कुंडारिया के नाम शामिल हैं।
इस्तीफा देने वाले पांचों राज्य मंत्री थे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इनके काम से खुश नहीं थे। वहीं सांवरलाल जाट कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। कथेरिया मानव संसाधन राज्य मंत्री थे और वे लगातार विवादों में थे। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें संगठन में काम करने को कहा है। पद आते जाते रहते हैं। जो पार्टी अध्यक्ष की इच्छा है वहीं उनका आदेश हैं। कथेरिया आगरा से सांसद हैं।
इधर, राजस्थान से दो मंत्रियों निहालचंद और सांवरलाल जाट को हटाया गया है। दोनों को पहले कैबिनेट विस्तार के समय शामिल किया गया था। निहालचंद की जगह अर्जुनराम मेघवाल को जगह दी गई हैं। दोनों दलित समुदाय से आते हैं और पहले नौकरशाह थे। वहीं सांवरलाल जाट समुदाय से हैं। इस समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए नागौर से सांसद सीआर चौधरी को मंत्री बनाया गया है।
Live Updates:
Delhi: President Pranab Mukherjee and PM Modi with the newly inducted Ministers #CabinetExpansion pic.twitter.com/Y7qhgd8dNa
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
महाराष्ट्र से सांसद सुभाष भामरे ने शपथ ली।
LIVE: Shri Subhash Dhamre, BJP, Lok Sabha, Maharashtra takes oath as MoS#ModiCabinet pic.twitter.com/fzbZ7N9kH2
— PIB India (@PIB_India) July 5, 2016
राजस्थान के नागौर से सांसद सीआर चौधरी को भी राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।
#ModiCabinet LIVE: Shri C. R. Chaudhary, BJP, Rajya Sabha, Rajasthan sworn in as MoS pic.twitter.com/6XfDCY9pfW
— PIB India (@PIB_India) July 5, 2016
राजस्थान के पाली से सांंसद पीपी चौधरी मंत्री बने।
LIVE: Shri P. P. Chaudhary, BJP, Lok Sabha, Rajasthan takes oath as Minister #ModiCabinet pic.twitter.com/Njja0jg9Sc
— PIB India (@PIB_India) July 5, 2016
मिर्जापुर से सांसद और अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल भी मंत्री बनाई गई।
#CabinetExpansion: Anupriya Patel takes oath as the Minister of State in presence of President Pranab Mukherjee pic.twitter.com/pA6V4ot6l2
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
मनसुख मंडाविया ने भी शपथ ली।
यूपी के चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडे को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।
LIVE: Dr. Mahendra Nath Pandey, BJP, Lok Sabha, Uttar Pradesh
MoS in #ModiCabinetpic.twitter.com/8h0i2tXmU3
— PIB India (@PIB_India) July 5, 2016
उत्तराखंड से सांसद अजय टमटा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
यूपी के शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज को राज्य मंत्री बनाया गया।
#CabinetExpansion: Krishna Raj sworn in as the Minister of State at Rashtrapati Bhavan in Delhi pic.twitter.com/t3V4XRmbnI
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
गुजरात से सांसद जसवंत सिंह को शपथ दिलाई गई।
#CabinetExpansion: Jaswant Singh Bhabhor takes oath as Minister at the President’s House in Delhi pic.twitter.com/m5pLEpp51l
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
गुजरात से सांसद पुरुषोत्तम रुपाला ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
राजस्थान के बीकानेेर से सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने शपथ ली।
#CabinetExpansion: Arjun Ram Meghwal takes oath as the Minister of State at Rashtrapati Bhavan in Delhi pic.twitter.com/K9cfHSHGyJ
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
एमजे अकबर ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
LIVE: new MoS in #ModiCabinet
Shri M. J. Akbar, RS MP of BJP, from Madhya Pradesh pic.twitter.com/6wcUTgA1IJ
— PIB India (@PIB_India) July 5, 2016
आरपीआई नेता और महाराष्ट्र से सांसद रामदास अठावले ने शपथ ली। उन्हें भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
#CabinetExpansion: Ramdas Athawale takes oath as Minister at the Rashtrapati Bhavan in Delhi pic.twitter.com/PzajQh8cox
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
कर्नाटक से सांसद रमेश चंदपा को भी राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।
LIVE: Shri Ramesh Chandappa, Lok Sabha MP from Karnataka, BJP sworn in as MoS #ModiCabinet pic.twitter.com/5e5YXVxoet
— PIB India (@PIB_India) July 5, 2016
दार्जिंलिंग सेे सांसद एसएस अहलुवालिया को भी राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।
#CabinetExpansion: SS Ahluwalia takes oath as Minister at the President’s House in Delhi pic.twitter.com/wgD15TaHP3
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
Delhi: #CabinetExpansion: Fagan Khulaste takes oath as Cabinet Minister at the President’s House pic.twitter.com/qHGlu3q9MM
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
प्रकाश जावड़ेकर के बाद फगन सिंह कुलस्ते ने शपथ ली। उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है।
Delhi: #CabinetExpansion: Prakash Javadekar takes oath as a Minister of Cabinet. pic.twitter.com/DlEAvixty8
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016
शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आईं सुषमा स्वराज, बोलीं- मीडिया वालों इस हैडलाइन से बचना
मोदी कैबिनेट विस्तार का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, बोले- जो कुछ करो लेकिन जेटली को बाहर फेंको