Laxmi Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने शनिवार (8 फरवरी) को आए परिणाम में साढ़े 11 हजार वोट से जीत दर्ज की। भाजपा के अभय वर्मा को 65,858 वोट मिले। वह लगातार दूसरी बार इस सीट के विधायक बने। आम आदमी पार्टी के बीबी त्यागी को 54,316 वोट मिले। कांग्रेस के सुमित शर्मा को 4316 वोट मिले। 2015 में आप को इस सीट पर जीत मिली थी। वहीं 2020 में यहां से बीजेपी ने आप को पटखनी दे दी थी।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

बीबी त्यागी शुरुआत में आगे थे

चुनाव आयोग के अनुसार लक्ष्मीनगर से भाजपा के अभय वर्मा ने 12 राउंड की काउंटिंग के बाद 11,542 वोट से जीत दर्ज की। 7 राउंड की काउंटिंग के बाद अभय वर्मा 3800 मतों से आगे थे। 3 राउंड की काउंटिंग के बाद आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बीबी त्यागी 2019 मतों से आगे थे। पहले राउंड की काउंटिंग के बाग अभय वर्मा 1190 मतों से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बीबी त्यागी से आगे थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोटजीत / हार
बीजेपीअभय वर्मा65,858जीत
आपबीबी त्यागी54,316हार
कांग्रेससुमित शर्मा4316हार

प्रदेश प्रवक्ता हैं अभय वर्मा

अभय वर्मा लक्ष्मी नगर से पिछला चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वो बीजेपी दिल्ली के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। हालांकि अभय वर्मा इससे पहले 2013 का चुनाव भी बीजेपी के टिकट पर लड़े थे लेकिन उस समय उनको तीसरा स्थान मिला था। लेकिन 2020 में उन्होंने बाजी पलट दी और पहली बार विधानसभा पहुंचे। वहीं आप के टिकट पर चुनाव लड़े बीबी त्यागी पहली बार विधानसभा पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं।

लक्ष्मी नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अभय वर्मा को 65,735 वोट मिले। अभय को यहां से 880 वोटों से जीत मिली थी। जबकि आप के नितिन त्यागी को 64,855 वोट मिले थे। कांग्रेस के हरि दत्त शर्मा को 4,872 वोट प्राप्त हुए।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीत / हार
बीजेपीअभय वर्मा65,735जीत
आपनितिन त्यागी64,855हार
कांग्रेसहरि दत्त शर्मा4,872हार

लक्ष्मी नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के नितिन त्यागी को जीत मिली। नितिन त्यागी को 58,229 वोट मिले। जबकि बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बीबी त्यागी को 4,846 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बीबी को 53,383 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक कुमार वालिया को 23,627 वोट मिले।

पार्टीउम्मीदवारवोटजीते / हारे
आपनितिन त्यागी58,229जीते
बीजेपीबीबी त्यागी53,383हारे
कांग्रेसअशोक कुमार वालिया23,627हारे