Latur city Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाने वाली लातूर सिटी से मतगणना के शुरुआत से ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा था। काउंटिंग जब शुरू हुई तब इस सीट से कांग्रेस के अमित विलासराव देशमुख आगे चल रहे थे फिर 6वें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी की डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर आगे निकल गईं। लेकिन आठवें राउंड की मतगणना के बाद फिर से अमित विलासराव देशमुख 5155 वोटों से आगे हो गए थे। अंत में 28वें राउंड की काउंटिंग में उन्होंने 7398 वोटों से जीत दर्ज कर ली उन्हें कुल 114110 वोट मिले हैं।
हालांकि, बीजेपी ने लातूर सिटी से बड़ा दांव चला था। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे और महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री अमित देशमुख के खिलाफ देश के पूर्व गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल की बहु डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर को कांग्रेस के सामने मैदान में उतारा था। इस दिलचस्प मुकाबले में डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर को 106712 वोटों से संतोष करना पड़ा और वो 7398 मतों के अंतर से ये सीट हार गईं।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
शिवराज और देशमुख का गढ़ है लातूर
अमित देशमुख यहां से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। अमित से पहले उनके पिता और राज्य के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख यहां से 5 बार विधायक चुने गए थे। हालांकि विलासराव से पहले लातूर सीट से शिवराज पाटिल भी यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही पाटिल लातूर लोकसभा सीट से 7 बार के सांसद भी रह चुके हैं। इसी वजह से यह चुनाव मजेदार बना हुआ है।
मराठाओं के है बड़े नेता
शिवराज और अमित देशमुख दोनों नेताओं का ही प्रभाव मराठाओं के बीच मजबूत माना जाता है। हालांकि पाटिल अभी भी कांग्रेस पार्टी में ही हैं। जबकि उनकी अर्चना पाटिल बीजेपी से चुनावी मैदान में हैं।
लातूर सिटी विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
साल 2019 में हुए लातूर सिटी विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस की ओर से अमित देशमुख चुनावी मैदान में थे तो वहीं उनके खिलाफ बीजेपी ने शैलेश गोविंदकुमार लाहोटी को टिकट थमाया था। चुनाव परिणाम पूरी तरह से देशमुख के पक्ष में रहा। अमित ने शैलेश को 40 हजार से अधिक वोटों से हराया। इसके साथ ही साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भी मुकाबला अमित और शैलेश के बीच ही था। उस चुनाव में अमित ने शैलेश को करीब 50 हजार वोटों से हराया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
कांग्रेस | अमित देशमुख | 111,156 | जीते |
बीजेपी | शैलेश गोविंदकुमार लाहोटी | 70,741 | हारे |