Kundarki UP upChunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की भविष्य की सियासत के लिहाज से आज यानी 23 नवंबर का दिन बेहद अहम था क्योंकि आज यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए हैं। इस बीच कुंदरकी विधानसभा के नतीजे चर्चा में बने हुए हैं।
बता दें कि इस सीट पर कुल 36 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी, जिनमें से सभी राउंड पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही कुंदरकी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने इतिहास रस दिया है। यहां से पार्टी ने 1,44,791 वोटों के साथ जीत हासिल की है और मुस्लिम बहुल सीट होने के चलते यहां सपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के लिए भी यह सीट जीतना एक बड़ी चुनौती माना जा रहा था। हालांकि, अब नतीजे साफ हैं।
कुंदरकी सीट पर इस बार कौन-कौन था प्रत्याशी?
मुरादाबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली कुंदरकी विधानसभा सपा का एक गढ़ मानी जाती थी। बीजेपी प्रत्याशी को छोड़ दें, तो अन्य सभी राजनीतिक दलों ने इस सीट से मुस्लिम प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा था। बीजेपी ने यहां से रामवीर सिंह को उतारा था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर हाजी रिजवान को चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि बीएसपी ने इस सीट से रफतउल्लाह को टिकट दिया था।
यहां देखें कैसे रहे कुंदरकी विधानसभा सीट पर 2024 के नतीजे-
समय | BJP के रामवीर सिंह | Samajwadi Party के हाजी रिजवान |
सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक | 3,777 कुल वोट (3,394 वोटों से आगे) | 383- कुल वोट |
सुबह 10:30 बजे तक | 13,149 कुल वोट (10,968 वोटों से आगे) | 21,81- कुल वोट |
सुबह 11:30 बजे तक | 52,497 कुल वोट (46,081 वोटों से आगे) | 6,416- कुल वोट |
दोपहर 12 बजे तक | 77,815 कुल वोट (70,044 वोटों से आगे) | 7,771- कुल वोट |
दोपहर 1 बजे तक | 91,833 कुल वोट (81,647 वोटों से आगे) | 10,186 कुल वोट |
दोपहर 2 बजे तक | 1,11,470 कुल वोट (98,537 वोटों से आगे) | 12,933 कुल वोट |
दोपहर 3: 19 बजे तक | 1,28,375 कुल वोट (1,13,388 वोटों से आगे) | 14,987 कुल वोट |
शाम 5 बजे | 1,70,371 कुल वोट (1,44,791 वोटों से जीत) | 25,580 कुल वोट |
कुंदरकी विधानसभा सीट के 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम
कुंदरकी विधानसभा सीट के 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणामों की बात करें तो इस सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई थी। बीजेपी इस सीट में दूसरे नंबर पर रही थी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जिया उर रहमान को 125792 वोट मिले थे। बीजेपी प्रत्याशी कमल कुमार को 82630 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीएसपी के मोहम्मद रिजवान रहे थे। उन्हें 42742 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
BJP | कमल कुमार | 139643 | हार |
Samajwadi Party | जिया उर रहमान | 65302 | जीत |
BSP | मोहम्मद रिजवान | 42742 | हारे |
कुंदरकी विधानसभा सीट के 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो कुंदरकी में समाजवादी पार्टी की साइकिल का दबदबा देखने को मिली थी। सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान की जीत हुई थी। उन्हें 110561 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह रहे थे। जिन्हें 88740 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीएसपी के अकबर हुसैन रहे थे, उन्हें 36071 वोट मिले थे।